Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

1.5 टन स्प्लिट या विंडो AC: मध्यम कमरे और किराए के घर के लिए कौन है बढ़िया? जानें

स्प्लिट एसी और विंडो एसी में कन्फ्यूज़्ड है कि आपके लिए कौन सही है? अगर आप अपने घर के मध्यम आकार वाले कमरे के लिए नया एसी चाहते हैं तो 1.5 टन स्प्लिट एसी बेहतर रहेगा। लेकिन अगर आप किराएदार हैं, बजट सीमित है या आपको आसानी से हटाकर ले जाने वाला विकल्प चाहिए, तो विंडो एसी आपके लिए ज्यादा सही रहेगा।

1.5 टन स्प्लिट एसी और विंडो एसी
1.5 टन स्प्लिट एसी और विंडो एसी

गर्मियों में घर को ठंडा रखने के लिए एसी लेना एक बड़ा फैसला होता है, खासकर तब जब आप किराए के घर में रहते हैं या आपका कमरा मध्यम आकार का है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल होता है कि 1.5 टन स्प्लिट एसी लिया जाए या विंडो एसी। देखा जाए तो, दोनों ही एसी के अपने फायदे और कमियां हैं, इसलिए सही चुनाव आपकी जरूरत, बजट और रहने की स्थिति पर निर्भर करता है।

बता दें, अगर आपका कमरा लगभग 120 से 180 वर्ग फीट का है, तो 1.5 टन एसी आमतौर पर अच्छी कूलिंग दे सकता है। स्प्लिट AC कमरे को जल्दी ठंडा करता है और कम शोर के साथ काम करता है। हालांकि, इसे लगाने के लिए अलग से इंस्टॉलेशन की जरूरत होती है और किराए के घर में इसे लगवाना कभी-कभी मुश्किल हो सकता है। वहीं, विंडो एसी किराएदारों के लिए एक आसान विकल्प हो सकता है। इसकी कीमत आमतौर पर स्प्लिट एसी से कम होती है और इसे लगाना भी आसान होता है। अगर आप बार-बार घर बदलते हैं, तो विंडो एसी एक सही विकल्प साबित हो सकता है। हालांकि, इसमें आवाज थोड़ी ज्यादा हो सकती है और इसके लिए खिड़की में उचित जगह की जरूरत होती है।

क्लिक करे योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में जानने के लिए।

01

Haier 1.5 Ton 3 Star,New star rated, Wi-Fi HEXA Inverter Smart Split AC

Check Price on Amazon

मध्यम आकार के कमरे के लिए कैसे है फायदेमंद?

  • इस एसी में 1.5 टन क्षमता दी गई है जो 120 से 180 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए सही माना जाता है और कंप्रेसर पर बिना ज्यादा दबाव डालें बढ़िया तरीके से कमरा को ठंडा कर सकता है। 
  • कई एसी केवल ऊपर और नीचे की ओर हवा देते हैं लेकिन Haier के इस एसी में 4-वे स्विंग दिया गया है जिसकी मदद से यह कमरे के चारों कोने में हवा फैलाने में मदद करता है।  

किराये के कमरे के लिए कैसे है फायदेमंद? 

  • अगर आप अकेले कमरे में रहते हैं या आप ऐसी जगह रहते हैं जहां मौसम बहुत ज्यादा गर्म नहीं होता, तो आपके लिए यह सही रहेगा क्योंकि यह 7-इन-1 कन्वर्टिबल मोड के साथ आता है जिसकी मदद से आप इसे 40% या 60% कैपेसिटी पर चला सकते हैं।
  • किराये के मकानों में अक्सर सर्विसिंग और डस्ट जमने की समस्या रहती है। इसमें फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन फीचर मौजूद है, जो बटन दबाते ही अंदर की गंदगी और बैक्टीरिया को खुद साफ कर देता है। इससे हर 2-3 महीने में मैकेनिक बुलाने का खर्च बचता है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Haier
  • मॉडल - HSA18KU-GAI3NB-I
  • नॉइस लेवल - 42 डेसिबल  
  • कंट्रोल मेथड - ऐप, रिमोट, वॉइस
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 

खासियत 

  • सुपरसोनिक कूलिंग 
  • वॉइस कंट्रोल सुविधा 

कमी 

  • इसे लेने के बाद इसकी सर्विसिंग में दिक्कत आ सकती है।

Haier 1.5 Ton 3 Star,New star rated, Wi-Fi HEXA Inverter Smart Split AC

Rs. 35490

Get This
02

Haier 1.5 Ton 3 Star Fix Speed Side Flow Window AC

Check Price on Amazon

मध्यम आकार के कमरे के लिए कैसे है फायदेमंद?

  • आप भी मध्यम आकार के कमरे में रहते हैं और बाहर से आने पर अगर कमरा गर्म है, तो इसका टर्बो मोड चालू करते ही यह कमरे को तेजी से ठंडा कर सकता है। लॉन्ग एयर थ्रो की मदद से ठंडी हवा कमरे के दूर-दराज के कोनों तक पहुंचती है, जिससे तपती गर्मी में भी यह आराम दे सकता है। 
  • Haier के इस एसी को लेना इसलिए भी फायदेमंद रहेगा क्योंकि फिक्स्ड स्पीड Window AC, इन्वर्टर स्प्लिट एसी के मुकाबले काफी कम दाम में मिल जाता है। जिससे यह आपके पैसों की बचत भी कर सकता है। 

किराये के कमरे के लिए कैसे है फायदेमंद? 

  • स्प्लिट एसी की तरह इसमें इनडोर और आउटडोर यूनिट अलग-अलग लगाने की झंझट नहीं होती। यह खिड़की में आसानी से फिट हो जाता है और मकान मालिक से दीवार काटने या बहुत सारे छेद करने की इजाजत नहीं मांगनी पड़ेगी।
  • किरायेदार अक्सर 1-2 साल में कमरा बदलते हैं। विंडो एसी को निकालना और नए कमरे में दोबारा फिट करना स्प्लिट एसी की तुलना में काफी सस्ता और आसान होता है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Haier 
  • मॉडल - HWU18F-AOW3BN-FS
  • नॉइस लेवल - 51 डेसिबल  
  • कंट्रोल मेथड - रिमोट  
  • वोल्टेज - 50 वोल्ट 

खासियत 

  • 100% कॉपर कॉइल
  • माइक्रो एंटी-बैक्टीरिया फिल्टर  

कमी

  • इसमें 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग दी गई है।

Haier 1.5 Ton 3 Star Fix Speed Side Flow Window AC

Rs. 32900

Get This
03

Blue Star 1.5 Ton 3 Star,New Star Rated, Wi-Fi Smart Inverter Split AC

Check Price on Amazon

मध्यम आकार के कमरे के लिए कैसे है फायदेमंद?

  • 151 से 180 वर्ग फीट तक के मध्यम आकार के कमरे के लिए Blue Star का यह 1.5 टन की कूलिंग क्षमता वाला एसी सही माना जाता है। क्योंकि यह न तो कमरे में कम ठंडक देता है और न ही बेवजह अतिरिक्त बिजली की खपत करता है।
  • चूंकि इसमें सेल्फ-डायग्नोसिस और टिकाऊ पार्ट्स दिए गए हैं, जिससे बार-बार तकनीशियन बुलाने का झंझट और अतिरिक्त खर्च नहीं होगा और आप ठंडक का मजा लंबे समय तक के सकते हैं। 

किराये के कमरे के लिए कैसे है फायदेमंद? 

  • किराये के मकानों में अक्सर बिजली का प्रति यूनिट चार्ज ज्यादा होता है। लेकिन इसका इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे के तापमान के हिसाब से अपनी स्पीड कम और ज्यादा कर लेता है, जिससे बिजली की बचत होती है।
  • इसमें मौजूद कॉपर कंडेनसर बेहतर कूलिंग देता है और ब्लू फिन कोटिंग इसे जंग व नमी से बचाती है। जिससे अगर आपको भविष्य में घर बदलना भी पड़े और एसी को शिफ्ट करना पड़े, तो कॉपर पाइपिंग ज्यादा टिकाऊ साबित होगी और खराब नहीं होगी। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Blue Star
  • मॉडल - IA318ZXUS
  • नॉइस लेवल - 45 डेसिबल 
  • कंट्रोल मेथड - रिमोट कंट्रोल  
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 

खासियत 

  • 4-वे स्विंग 
  • डिजीक्यू हेप्टा सेंसर

कमी

  • इसमें सेल्फ-क्लीनिंग फीचर्स की कमी महसूस हो सकती है।

Blue Star 1.5 Ton 3 Star,New Star Rated, Wi-Fi Smart Inverter Split AC

Rs. 37490

Get This
04

Blue Star 1.5 Ton 3 Star, New Star Rated, Inverter Window AC

Check Price on Amazon

मध्यम आकार के कमरे के लिए कैसे है फायदेमंद?

  • देखा जाए तो मध्यम आकार के कमरे को ठंडा करने में समय लग जाता है लेकिन इसमें मौजूद इनवर्टर टेक्नोलॉजी की मदद से कमरे में तापमान सेट लेवल पर पहुंचने के बाद इनवर्टर कंप्रेसर अपनी स्पीड कम कर लेता है। इससे बार-बार ऑन-ऑफ होने का झटका नहीं लगता और ठंडक लगातार एकसमान बनी रहती है।
  • अगर आपका बजट कम है लेकिन कमरा मध्यम आकार का है तो भी Blue Star के इस विंडो एसी को चुना जा सकता है क्योंकि यह स्प्लिट एसी की तुलना में कम दाम में मिल जाते हैं और 1.5 टन क्षमता मध्यम आकार के कमरों को सही से ठंडा कर देता है। 

किराये के कमरे के लिए कैसे है फायदेमंद? 

  • स्प्लिट एसी की तुलना में विंडो एसी को लगाना और हटाना बहुत आसान होता है। जब भी आप मकान बदलेंगे, इसे आसानी से निकालकर नए घर ले जाया जा सकता है। कम इंस्टॉलेशन और शिफ्टिंग खर्च कम होने की वजह से इसे लेना फायदेमंद हो सकता है। 
  • किराये के मकानों में कई बार बालकनी या बाहरी दीवार पर आउटडोर यूनिट टांगने की जगह नहीं होती। विंडो एसी एक सिंगल-यूनिट सिस्टम है, इसलिए यह समस्या नहीं आती।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Blue Star 
  • मॉडल - WIA318GXU
  • नॉइस लेवल - 61 डेसिबल 
  • कंट्रोल मेथड - रिमोट कंट्रोल 
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 

खासियत 

  • मल्टी सेंसर्स
  • 100% कॉपर कॉइल 

कमी

  • इसमें केवल 2-वे स्विंग दिया गया है।

Blue Star 1.5 Ton 3 Star, New Star Rated, Inverter Window AC

Rs. 33100

Get This
05

Voltas 1.5 ton 5 Star, New star rated, Inverter Split AC

Check Price on Amazon

मध्यम आकार के कमरे के लिए कैसे है फायदेमंद?

  • कई बार लगता है कि मध्यम आकार के कमरों में जब एसी चलाते है तो बिजली का बिल अधिक आ सकता है। लेकिन Voltas के इस एसी के साथ आपकी चिंता दूर हो जाएगी क्योंकि इसमें 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग दी गई है जो कम बिजली खपत करती है और बढ़िया ठंडक भी देता है। 
  • यह Split AC 6-इन-1 कंवर्टिबल कूलिंग मोड्स के साथ आता है जिससे अगर कमरे में केवल 1 या 2 लोग हैं, तो आप एसी को 100% क्षमता के बजाय 40%, 60% या 80% तक की क्षमता पर चला सकते हैं। इससे कमरा ठंडा भी रहेगा और बेवजह बिजली की खपत नहीं होगी।

किराये के कमरे के लिए कैसे है फायदेमंद? 

  • अगर आप भविष्य में कोई नया किराये का कमरा लेते हैं, तो 1.5 टन की क्षमता लगभग हर मानक कमरे यानी छोटे या मध्यम आकार वाले कमरे में आसानी से फिट बैठ सकती है।
  • चूंकि इसमें कॉपर कॉइल दिया गया है जो एल्युमिनियम की तुलना में अधिक टिकाऊ होती है और कमरे को तेजी से ठंडा करती है। साथ ही, शिफ्टिंग व री-इंस्टॉलेशन के दौरान गैस लीक या टूटने का जोखिम कम रहता है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Voltas
  • मॉडल - 185INV VERTIS AI ZEST GOLD
  • नॉइस लेवल - 46 डेसिबल 
  • कंट्रोल मेथड - ऐप, रिमोट
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 

खासियत 

  • 4-वे स्विंग
  • AI इनेबल्ड कूलिंग

कमी

  • इसका कंप्रेसर काम करते-करते रुक सकता है।

Voltas 1.5 ton 5 Star, New star rated, Inverter Split AC

Rs. 46900

Get This
06

Voltas 1.5 ton 5 Star Inverter Window AC

Check Price on Amazon

मध्यम आकार के कमरे के लिए कैसे है फायदेमंद?

  • इस एसी का आकार न तो अधिक छोटा है और न ही अधिक बड़ा है इसलिए यह मध्यम आकार के कमरों के लिए सही माना जाता है। यानी अगर आपके कमरे का आकार 111 से 150 वर्ग फुट है तो इसे चुनना सही रहेगा। यह कमरे में धूप या लोगों की संख्या के बावजूद तुरंत कूलिंग देता है। 
  • इसमें मौजूद इन्वर्टर तकनीक कमरे के तापमान के हिसाब से कंप्रेसर की स्पीड को एडजस्ट करती है। इससे बिजली की खपत काफी कम होती है, जो मध्यम कमरे को घंटों ठंडा रखने के बावजूद भारी बिल से बचाती है।

किराये के कमरे के लिए कैसे है फायदेमंद? 

  • विंडो एसी सिंगल यूनिट में आता है। इसे खिड़की या ग्रिल में आसानी से फिट किया जा सकता है और मकान बदलते समय इसे निकालना बेहद आसान और सस्ता होता है। 
  • अक्सर देखा जाता है कि किराये के मकान में मकान मालिक दीवार में ज्यादा ड्रिलिंग करने की इजाजत नहीं देते। ऐसे में विंडो एसी के लिए अलग से आउटडोर यूनिट टांगने या पाइपिंग के लिए छेद करने की जरूरत नहीं पड़ती। आप आराम से इसे लगवा सकते हैं। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Voltas
  • मॉडल - WAC 185INV ELITE
  • नॉइस लेवल - 56 डेसिबल 
  • कंट्रोल मेथड -रिमोट  
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 

खासियत 

  • मेमोरी रिस्टार्ट 
  • स्लीप मोड 

कमी

  • यह अधिक शोर कर सकता है।

Voltas 1.5 ton 5 Star Inverter Window AC

Rs. 35999

Get This

जानें आपके किराये और मध्यम आकार के कमरे के लिए कौन-सा एसी रहेगा बढ़िया 

ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच तालिका के माध्यम से अंतर बताया गया है जिसकी मदद से आप अपने लिए सही एसी ले पाएंगे -  

ब्रांड व मॉडल 

कूलिंग पॉवर 

नॉइस लेवल 

Haier 1.5 Ton 3 Star,New star rated, Wi-Fi HEXA Inverter Smart Split AC - HSA18KU-GAI3NB-I

5 किलोवाट 

42 डेसिबल 

Haier 1.5 Ton 3 Star Fix Speed Side Flow Window AC - HWU18F-AOW3BN-FS

17,000 ब्रिटिश थर्मल यूनिट्स

51 डेसिबल 

Blue Star 1.5 Ton 3 Star,New Star Rated, Wi-Fi Smart Inverter Split AC - IA318ZXUS

17742 ब्रिटिश थर्मल यूनिट्स

45 डेसिबल 

Blue Star 1.5 Ton 3 Star, New Star Rated, Inverter Window AC -  WIA318GXU

5.05 किलोवाट 

61 डेसिबल 

Voltas 1.5 ton 5 Star, New star rated, Inverter Split AC - 185INV VERTIS AI ZEST GOLD

5.05 किलोवाट

46 डेसिबल 

Voltas 1.5 ton 5 Star Inverter Window AC - 185INV ELITE

5 किलोवाट 

56 डेसिबल 

निष्कर्ष

देखा जाए तो, 1.5 टन स्प्लिट एसी और विंडो एसी में से बेहतर विकल्प चुनना आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है। अगर आप लंबे समय के लिए एक ही जगह रह रहे हैं और आपको बेहतर कूलिंग, कम आवाज और ज्यादा आराम चाहिए, तो स्प्लिट एसी एक अच्छा विकल्प है। वहीं, किराएदारों या सीमित बजट वाले लोगों के लिए विंडो एसी ज्यादा आसान और किफायती साबित हो सकता है। इसलिए एसी लेने से पहले अपने कमरे के आकार, इस्तेमाल और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर ही फैसला लेना सबसे सही रहेगा। बिजली की खपत की बात करें तो नए इन्वर्टर स्प्लिट एसी ज्यादा ऊर्जा बचाने वाले हो सकते हैं। दूसरी तरफ, बजट कम होने पर विंडो एसी एक किफायती विकल्प बन जाता है। इसलिए इसे लेने से पहले यह देखना जरूरी है कि आप लंबे समय तक उसी घर में रहने वाले हैं या नहीं।

इन्हें भी पढ़ें 

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ें।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

1.5 टन एसी कितने बड़े कमरे के लिए सही रहता है?

आमतौर पर 1.5 टन एसी 120 से 180 वर्ग फीट तक के मध्यम आकार के कमरे के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है। हालांकि, कमरे की ऊंचाई, धूप और लोगों की संख्या के अनुसार इसकी कूलिंग क्षमता में अंतर आ सकता है।

स्प्लिट एसी और विंडो एसी में कौन ज्यादा बेहतर है?

वैसे तो दोनों एसी अपने-अपने हिसाब से बेहतर हैं। स्प्लिट एसी बेहतर कूलिंग, कम आवाज और आकर्षक डिजाइन देता है, जबकि विंडो एसी कम कीमत और आसान इंस्टॉलेशन के कारण अच्छा विकल्प माना जाता है।

किराए के घर में रहने वालों के लिए कौन सा एसी सही रहेगा?

किराएदारों के लिए विंडो एसी अक्सर ज्यादा सुविधाजनक रहता है क्योंकि इसे लगाना और हटाना आसान होता है। हालांकि, अगर मकान मालिक की अनुमति हो और आप लंबे समय तक एक जगह रहने वाले हैं, तो स्प्लिट एसी भी अच्छा विकल्प हो सकता है।

क्या स्प्लिट एसी विंडो एसी से ज्यादा बिजली बचाता है?

बता दें, नए इन्वर्टर स्प्लिट एसी आमतौर पर ज्यादा ऊर्जा कुशल होते हैं और बिजली की बचत कर सकते हैं। हालांकि, बिजली की खपत एसी के मॉडल, इस्तेमाल के समय और तापमान सेटिंग पर भी निर्भर करती है।

You May Also Like