स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए और त्वचा की चमक को बढ़ान के लिए फेस मास्क को काफी पसंद किया जाता है। इनके साथ त्वचा पर जमा हुई अशुद्धियों व गंदगी को आसानी से साफ किया जा सकता है और ये स्किन को अंदर तक पोषण देने का काम करते हैं। लेकिन सवाल उठता है कि कौन-से Face Mask For Women सबसे अच्छे हो सकते हैं? इसका जवाब है कि किसी एक मास्क को सबसे अच्छा नहीं कहा जा सकता, क्योंकि अलग-अलग तरह की त्वचा के लिए अलग-अलग तरह के मास्क असरदार होते हैं। जहां ड्राय स्किन के लिए हाईड्रेटिंग और ऑइली स्किन के लिए क्ले या चार्कोल मास्क को अच्छा माना जाता है। ऐक्ने प्रोन व कॉम्बिनेशन स्किन के लिए सैलिसेलिक ऐसिड व ग्लायकॉलिक ऐसिड वाले मास्क को असरदार माना जाता है। तो आइए अब विस्तार से जानते हैं कि आपके लिए किस तरह के फेस मास्क अच्छे हो सकते हैं।
स्किनकेयर, हेयरकेयर और मेकअप समेत कई अन्य तरह के प्रोड्क्ट्स की जानकारी मिलेगी ब्यूटी बास्केट पर
