6 ट्रेंडिंग Lipstick Shades इस समर सीजन में आपको दे सकते हैं सबसे स्टाइलिश अंदाज!
6 Lipstick Colour जो गर्मी के मौसम में हर लुक के साथ कर सकते हैं सूट। न्यूड से लेकर रेड और ब्राउन से लेकर पिंक हर तरह के शेड्स जो आपको दे सकते हैं सबसे परफेक्ट लुक। जानिए इनके बारे में विस्तार से।
By: Anagha TelangLast Updated on Jun 17, 2026 17:44 ISTPublished on Apr 29, 2026 10:52 IST
6 ट्रेंडिंग Lipstick Shades जो गर्मी के लिए हो सकते हैं सही
गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और एक परफेक्ट लुक के लिए हर महिला ऐसा लिपस्टिक शेड तलाशती है जो चेहरे पर सूट भी करे और इस चिल-चिलाते मौसम में लागाने पर आरामदायक भी हो। समर सीजन में लगाने के लिए अगर अच्छे Lipstick Shade की बात की जाए तो न्यूड, पिंक, चेरी रेड, मरून, ब्राउन और पर्पल जैसे विकल्प काफी अच्छी पसंद हो सकते हैं। गर्मी में ये शेड्स अपनी वर्सटाइल रंग के कारण लोकप्रिय हैं। न्यूड और पिंक में एक ताजा और नैचुरल लुक दे सकते हैं, जबकि चेरी रेड और मरून शाम की पार्टियों के लिए बोल्ड और वाइब्रेंट पसंद हो सकते हैं। ब्राउन और पर्पल जैसे डार्क शेड्स टैन हुई स्किन पर बेहद खूबसूरत लग सकते हैं, जो आपके समर स्टाइल को मॉडर्न और आकर्षक भी बनाएंगे। तो आइए अब समझते हैं इन्हीं 6 लिपस्टिक शेड्स के बारे में विस्तार से।
स्किनकेयर, हेयरकेयर और मेकअप समेत कई अन्य तरह के प्रोड्क्ट्स की जानकारी मिलेगी ब्यूटी बास्केट पर
अगर आपको गर्मी के मौसम में एक सिंपल लेकिन आकर्षक लुक चाहिए तो न्यूड लिपस्टिक काफी अच्छी पसंद हो सकती है। गर्मी के मौसम में बहुत ज्यादा डार्क रंग की लिपस्टिक लगाने से पिगमेंटेशन की समस्या कम हो सकती है, लेकिन Nude Lipstick आपको काफी कम्फर्टेबल लुक दे सकती हैं। फिर चाहे कैजुअल लुक हो या प्रोफेशनल ये हर तरह के मेकअप के साथ आसानी से मैच कर सकती हैं। न्यूड लिपस्टिक का रंग भले ही लाइट होता है लेकिन ये आपको एक लग्जरी फील दे सकती हैं और दिन के समय में लगाने के लिए काफी अच्छी पसंद हो सकती हैं। इनकी शानदार मैट फिनिश आपको एक नैचुरल लुक दे सकती हैं। वहीं, इनमें आपको ऑरेंज, पिंक, ब्राउन और कोरल जैसे रंगों के कई तरह के शेड्स देखने मिल सकते हैं।
ये न्यूड लिपस्टिक गर्मी के मौसम में लगाने के लिए हो सकती हैं सही पसंद।
अगर आपको समर सीजन में एक बोल्ड और क्लासी लुक चाहिए तो चेरी रेड काफी अच्छा लिपस्टिक शेड हो सकता है। अगर आप दिन के समय में इस रंग की लिपस्टिक लगाकर बाहर निकलेंगी तो धूप में यह काफी अच्छी चमक दे सकती है। यह आपके चेहरे के ग्लो को बढ़ाकर और अगर आपने मेकअप नहीं भी किया होगा, तब भी ये काफी पूरे लुक को निखार सकती हैं। खासकर अगर आप किसी बीच वेकेशन पर गई हों तो चेरी रेड लिपस्टिक बिना ज्यादा मेहनत किए आपके डे लुक में जान डाल सकती है। इनमें आपको मैट, ग्लॉसी और जेल बेस्ड फॉर्मुला वाले विकल्प देखने मिल सकते हैं। वहीं, ब्रांडेड चेरी रेड लिपस्टिक होठों को पोषण देने का भी काम कर सकती हैं।
चेरी रेड लिपस्टिक के ये विकल्प आपको आ सकते हैं पसंद।
गुलाबी रंग की लिपस्टिक ऑफिस, कॉलेज, लंच डेट या किसी दिन के फंक्शन में लगाने के लिए काफी अच्छी पसंद हो सकती हैं। ये आपके पूरे मेकअप को काफी आकर्षक बना सकती हैं और इनमें आपको डार्क से लेकर लाइट हर तरह के शेड्स आसानी से मिल जाएंगे। Pink Lipstick गर्मी के मौसम में आपके चेहरे की रंगत को भी निखारने में भी मदद कर सकती हैं। वहीं, गुलाबी रंग काफी नैचुरल भी लगता है, जो धूप में आपके चेहरे को काफी सटल लेकिन प्यारा लुक दे सकता है। फिर चाहे आपने एथिनिक आउटफिट पहना हो या कोई वेस्टर्न ड्रेस पिंक लिपस्टिक शेड्स हर तरह के कपड़ों के साथ आसानी से मैच हो सकती हैं।
पिंक लिपस्टिक के ये शेड्स गर्मी के लिए हो सकते हैं परफेक्ट पसंद।
ब्राउन लिपस्टिक गर्मी के मौसम में काफी नैचुरल व क्लासी लुक दे सकती हैं। यह एक ऐसा लिपस्टिक शेड है जिसके रंग भारतीय स्किन टोन पर काफी सूट कर सकते हैं। ब्राउन लिपस्टिक कॉफी, महागोनी और वॉर्म अर्थ जैसे रंग में मिल सकती हैं। गर्मी के मौसम में Brown Lipstick आपको एक लग्जरी व प्रोफेशनल लुक दे सकती हैं। इनकी शीयर, साटन या मैट फिनिश फॉर्मल या कैजुअल हर तरह के लुक के साथ मैच हो सकता है। फिर चाहे आपका स्किन टोन जैसा भी हो यह शेड हर तरह की त्वचा को काफी प्यारा और क्लासी लुक दे सकता है। ये आपको बुलेट और ब्रश दोनों तरह के ऐप्लिकेटर में मिल सकती हैं। ये दिन या रात दोनों समय में ही लगाने के लिए एक अच्छी पसंद हो सकती हैं।
अगर आपको गर्मी के मौसम में लगाने के लिए एक सोफिस्टिकेटेड लिपस्टिक शेड की तलाश है तो मरून काफी अच्छी पसंद हो सकता है। यह एक कॉन्ट्रास्ट मेकअप लुक के लिए काफी पसंद किया जाता है जो दिन या रात दोनों समय में लगाया जा सकता है। मरून लिपस्टिक शेड आपके सिंपल आउटफिट में भी जान डाल सकती हैं, फिर चाहे आपने मेकअप नहीं भी किया हो ये सिर्फ एक ही स्ट्रोक में होठों को गहरा रंग देते हुए चेहरे की रंगत बदल सकती हैं। एक पॉलिश्ड लुक के लिए मरून लिपस्टिक गर्मी में काफी पसंद की जाती है। ऑफिस, कॉलेज, पूल पार्टी या बीच लुक के लिए ये एक आपके आउटफिट को काफी आकर्षक बना सकती है। मरून लिपस्टिक में आपको बड़े ब्रांड्स के विकल्प देखने मिल जाएंगे, जिन्हें अपनी स्किन टोन के हिसाब से चुना जा सकता है।
मरून लिपस्टिक के ये हाई क्वाविटी विकल्प अलग-अलग लुक के साथ कर सकते हैं सूट।
अगर आपको इस गर्मी के सीजन में एक अलग सा लिपस्टिक शेड ट्राय करना है तो पर्पल रंग वाले विकल्प काफी अच्छा हो सकत है। पर्पल में आपको कूल, बेरी और नियॉन जैसे शेड्स मिल जाएंगे और ये दिन के समय वाली पार्टी में आपको एक बोल्ड व अलग लुक दे सकते हैं। पर्पल में आपको ग्लॉसी से लेकप Matt Lipstick जैसे विकल्प देखने मिल जाएंगे। ये आपको एक तरो-ताजा लुक दे सकती हैं और इसमें आपको डार्क से लेकर लाइट हर तरह के शेड्स देखने मिल जाएंगे। पर्पल लिपस्टिक पिंक व रेड लिपस्टिक जैसी नहीं होती, जिसके साथ आपके मेकअप में एक अलग अंदाज जुड़ सकता है। यह शेड आपके लिए एक यूनिक पसंद हो सकता है जिन्हें दूसरे शेड्स के साथ मिक्स करके भी लगाया जा सकता है।
इन पर्पल लिपस्टिक के साथ इस बार कर सकती हैं ऐक्सपेरिमेंट।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
किस तरह के लिपस्टिक शेड्स गर्मी के लिए सही हो सकते हैं?
गर्मी के मौसम के लिए न्यूड, चेरी रेड, मरून, ब्राउन, पिंक और पर्पल जैसे शेड्स की लिपस्टिक सही पसंद हो सकती हैं। न्यूड और पिंक जहां दिन के समय नैचुरल और फ्रेश लुक देते हैं, वहीं चेरी रेड और पर्पल चमक भर सकते हैं। ब्राउन और मरून सन-किस्ड त्वचा पर बेहद बोल्ड और क्लासी लग सकते हैं, जो आपके समर स्टाइल को निखारते हैं।
गर्मी के मौसम में अपने लिए सही लिपस्टिक शेड का चयन कैसे करना चाहिए?
गर्मियों में सही लिपस्टिक चुनने के लिए अपनी स्किन टोन और अंडरटोन का ध्यान रखें। धूप में चमकती त्वचा के लिए कूल अंडरटोन पर पिंक और वॉर्म पर कोरल या ब्राउन जच सकते हैं। इसके अलावा, पसीने से बचने के लिए लॉन्ग-लास्टिंग मैट या लिप टिंट चुनें जो हल्का और आरामदायक महसूस हो।
गर्मी के मौसम के लिए ग्लॉसी लिपस्टिक शेड्स सही रहते हैं या मैट शेड्स?
गर्मियों में मैट शेड्स ज्यादा टिकते हैं क्योंकि वे पसीने और नमी में फैलते नहीं हैं। हालांकि, ताजगी भरे लुक के लिए ग्लॉसी लिपस्टिक बेहतरीन होती हैं, क्योंकि यह होंठों को हाइड्रेटेड और चमकदार दिखाती है। लंबे समय के लिए मैट चुनें और बीच लुक या हाइड्रेशन के लिए ग्लॉस का इस्तेमाल करें।