यह बात तो सच है कि TCL ने पिछले कुछ सालों में टीवी बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है, खासकर QLED और LED सेगमेंट में। लेकिन जब बात आती है कि कौन सा डिस्प्ले बेहतर है, तो इसका जवाब ग्राहकों की प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है। इसी कड़ी में, इस लेख में आपको TCL QLED और LED डिस्प्ले के बीच क्या अंतर है और कौन सा बेहतर हो सकता है, यह जानने को मिलेगा। दरअसल, बता दें कि TCL के QLED TV इसलिए बेहतर होते हैं क्योंकि ये LED टीवी के मुकाबले बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी प्रदान करते हैं। इनमें आपको 4K UHD, 4K HDR Pro, बायोनिक कलर ऑप्टिमाइजेशन टेक्नोलॉजी और क्यूएलईडी कलरफुल क्वांटम क्रिस्टल जैसे फीचर मिलते हैं, जिन्हें खासकर कंटेंट के विजुअल को बेहतर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है जो LED में उपलब्ध नहीं होते। हालांकि, जब बात कम बजट में बेहतर विकल्प लेने की होती है तो ज्यादातर लोग LED TV का चुनाव करना पसंद करते हैं। बता दें कि ये दोनों ही अपनी-अपनी जगह पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं, जिनमें से ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार चुनाव करते हैं।
इस तरह के लेख पढ़ें के लिए आप योर पिक्स पर क्लिक कर सकते हैं।
