आज के डिजिटल दौर में लैपटॉप सिर्फ ब्राउज़िंग या फिल्में देखने तक सीमित नहीं रह गया है। अब लोग अपने लैपटॉप का उपयोग गेमिंग, वीडियो एडिटिंग, कोडिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, ऑनलाइन मीटिंग और मल्टीटास्किंग जैसे कई भारी काम के लिए करते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि क्या इन सब काम के लिए 16GB रैम वाला लैपटॉप सही हो सकता है? तो आपको बता दें, 16GB RAM आज के समय में ज्यादातर यूजर्स के लिए एक शानदार और संतुलित ऑप्शन माना जाता है। यह न सिर्फ बढ़िया प्रदर्शन देने में मदद कर सकता है, बल्कि आने वाले कई सालों तक आपकी जरूरतों को भी आसानी से पूरा कर सकता है। आपको बता दें, रैम यानी रैंडम एक्सेस मेमोरी आपके Laptop की अस्थायी मेमोरी होती है। जब भी आप कोई ऐप या सॉफ्टवेयर लेते हैं तो उसका डेटा रैम स्टोर में होता है ताकि सिस्टम तेजी से काम कर सके। अगर रैम कम है, तो लैपटॉप स्लो हो जाता है, ऐप्स हैंग हो जाते हैं और मल्टीटास्किंग में दिक्कत आ सकती है। जबकि सिस्टम पर ज्यादा रैम होने से ज्यादा स्मूथ और लैपटॉप बढ़िया तरीके से काम कर सकता है।
देखिए 16 जीबी वाले बेहतरीन लैपटॉप के विकल्प यहां -
गैजेट गली पर क्लिक करके इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।
