भारतीय बाज़ार में कई सारे स्मार्ट टीवी आ गए हैं और हर ब्रांड खुद को दूसरे से बेहतर बताता है। ऐसे में सही बजट में एक अच्छे टीवी का चुनाव करना काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन एक आम खरीदार के तौर पर हम क्या ढूंढते हैं? यही ना कि कम पैसे में पिक्चर और साउंड की क्वालिटी बेहतर मिले और टीवी लंबे समय तक चले। आपकी इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए इस लेख में हमने Haier, Samsung, TCL, VU और Onida जैसे ब्रांड्स के बेहतरीन TV शामिल किए हैं। ये टीवी कम कीमत में आने के बाद भी स्मार्ट फीचर्स से लैस हैं और इनमें आपको 32 से लेकर 55 इंच तक के स्क्रीन साइज भी मिलते हैं।
हमने इस विषय को क्यों चुना?
- टीवी लेते समय अक्सर बात बजट की होती है। इसलिए हम आपके लिए ऐसे टीवी लेकर आए हैं जो आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेंगे और आपको फीचर्स से भी समझौता नहीं करना पड़ेगा।
- कम कीमत में भी आपको 4K रिज़ॉल्यूशन, बेज़ेल-लेस (बिना किनारे वाला) डिजाइन, और Google TV से लेकर Tizen और Fire TV ऑपरेटिंग सिस्टम मिलते हैं, जिससे शानदार विजुअल क्वालिटी के साथ बेहतरीन इंटर्फेस भी मिलता है।
- LED टीवी काफी पतले डिजाइन में आते हैं, जिसकी वजह से ये कम जगह घेरते हैं और इन्हें दीवार पर आसानी से टांगा जा सकता है।
