शानदार डिजाइन वाली अलमारी के साथ, अपने बेडरूम को दें नया रूप!

एक अच्छी अलमारी न केवल आपके कपड़ों को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने में मदद कर सकती है, बल्कि आपके बेडरूम की सुंदरता को भी कई गुना बढ़ा सकती है। नजर डालिए स्टाइलिश डिजाइन वाली अलमारी पर यहां।

बेडरूम के लिए देखें अलमारी

बेडरूम में अलमारी केवल कपड़े रखने का स्थान नहीं होती, बल्कि यह कमरे की शोभा और उपयोगिता को भी बढ़ाती है। एक सही अलमारी आपके कमरे को व्यवस्थित, साफ-सुथरा और आकर्षक बनाए रख सकती है। आजकल बाजार में अलमारियों के कई आधुनिक डिज़ाइन उपलब्ध हैं, जैसे स्लाइडिंग डोर अलमारी, मिरर वाली अलमारी आदि, जिन्हें आप अपने कमरे के हिसाब से चुन सकते हैं। आपका कमरा छोटा है तो आप स्लाइडिंग डोर वाली अलमारी चुन सकते हैं क्योंकि इसमें दरवाजे खुलने के लिए अतिरिक्त जगह की जरूरत नहीं पड़ती। साथ ही, यह आपको लकड़ी से लेकर प्लास्टिक और कपड़ों से बनी हुई भी मिल जाएंगी जिन्हें आप अपनी सुविधा के हिसाब से चुन कर ना सिर्फ चीजों को व्यवस्थित तरीके से रख सकते हैं बल्कि अपने कमरे की शोभा भी बढ़ा सकते हैं। 

इस प्रकार के और लेख पढ़ने के लिए साज-सज्जा की कैटेगरी पर जा सकते हैं।

Loading...

  • Loading...

    Wooden Almirah for Clothes

    Loading...

    आधुनिक डिजाइन में आने वाली यह अलमारी इंजिनीयर्ड वुड की बनी हुई है जो काफी टिकाऊ और मजबूत मानी जाती है। यह सफेद रंग की है जो आपके कमरे में एक आकर्षक चमक प्रदान कर सकती है। इसमें 4 दरवाजे बने हुए हैं और आप इसमें अपने कपड़ों से लेकर बैग आदि जैसे जरूरी चीजों को भी रख सकते हैं। इसमें 2 दराज भी बने हुए हैं। यह आयतकार आकार में आता है और साइज़ में बड़ा होने के चलते इसे बड़े आकार वाले कमरों में आसानी से रखा जा सकता है। इसमें मिरर भी लगा हुआ है जो इसे और भी ज्यादा आकर्षक बना रहा है।

    01

    Loading...

  • Loading...

    Solimo 3-Door Foldable Wardrobe

    Loading...

    10 रैक वाली यह अलमारी 4.85 किलोग्राम की है जिसका आकार आयतकार है। यह मॉडर्न डिजाइन में बना हुआ है जिसमें 3 दरवाजे दिए गए हैं और प्लास्टिक के कम्पार्टमेंट बने हुए हैं। साथ ही मेटल पाइप का फ्रेम बना हुआ है जो इसे स्थिरता प्रदान कर सकता है। इसमें भूरे रंग का कवर दिया गया है जिसमें उच्च गुणवत्ता वाली चेन लगी हुई है जिससे आपके कपड़े आराम से अंदर व्यवस्थित रह सकते हैं। साथ ही, छोटे सामान रखने के लिए साइड पॉकेट भी बने हुए हैं। इसके प्रत्येक रैक की भार क्षमता 10 किलोग्राम है और इसके हैंगर भार की क्षमता 4 किलोग्राम है। साथ ही यह वजन में भी हल्की है जिससे आसानी से आप इसे इधर-उधर ले जा सकते हैं।

    02

    Loading...

  • Loading...

    Engineered Wood 3 Door Wardrobe

    Loading...

    सफेद और भूरे रंग में आने वाली यह अलमारी इंजिनीयर्ड वुड की बनी है जो लंबे समय तक आपके कमरे की शोभा को बनाए रखने में मदद कर सकती है। इसमें शीशे लगे हुए हैं जो इसे काफी आकर्षक बना रहे हैं। इसमें की-लॉकर दिया गया है जिससे आप कहीं बाहर जा रहे हैं तो इसे लॉक करके रख सकते हैं। इसका डाईमेंशन 48D x 121W x 190H सेमी है और इसमें 3 दरवाजे दिए गए है, साथ ही 1 दराज भी मौजूद है। इसमें कुल 11 स्लेवस दिए गए हैं जो कपड़ों को रखने के लिए पर्याप्त जगह दे रहे हैं। यह काफी टिकाऊ और मजबूत है।

    03

    Loading...

  • Loading...

    Portable Modular Closet Wardrobe

    Loading...

    पॉलीप्रोपाइलीन मटेरियल से बनी यह अलमारी मात्र 2 किलोग्राम की है जो वजन में काफी हल्की है और साथ ही, इसमें कुल 8 दरवाजे दिए गए हैं। यह मॉड्यूलर डिज़ाइन के साथ आती है जिसमें कपड़ों के लिए हैंगिंग स्पेस और किताबों, खिलौनों, तौलियों आदि के लिए क्यूब्स के साथ कस्टमाइज़ेबल स्टोरेज दिया गया है। इसकी कॉम्पैक्ट और कुशल डिज़ाइन छोटे कमरों के लिए इसे एक बढ़िया विकल्प बना सकती है। यह सफेद रंग में आती है और इसका चिकना डिजाइन इसे किसी भी कमरे की सजावट के साथ सहजता से फिट बैठने में मदद कर सकता है और कमरे की शोभा को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। यह पोर्टेबल डिजाइन में आती है और इसमें कुल 12 कम्पार्टमेंट बने हुए हैं।

    04

    Loading...

  • Loading...

    Nilkamal Riva Wooden Wardrobe With Mirror

    Loading...

    लकड़ी की बनी हुई यह अलमारी Nilkamal ब्रांड की है जिसमें 4 दरवाजे और 2 दराज बने हुए हैं। इसमें शीशा लगा हुआ है जो इसे और अधिक आकर्षक दिखा रहा है और साथ ही आपके कमरे की शोभा को बढ़ाने में मदद कर सकता है। यह आयतकार आकार में आती है। इसमें 2 हैंगिंग रॉड, 6 शेल्फ और व्यवस्थित भंडारण के लिए 2 लॉक करने योग्य दराज शामिल हैं। इसमें बाहर से लॉक की सुविधा भी दी गई है जो आपके सामानों को सुरक्षा देने में मदद कर सकती है।

    05

    Loading...

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • छोटे बेडरूम के लिए किस प्रकार की अलमारी सबसे अच्छी है?
    +
    छोटे बेडरूम के लिए आप स्लाइडिंग दरवाजे वाली अलमारी ले सकते हैं जो जगह बचाने के लिए बढ़िया मानी जाती है।
  • अलमारी के लिए सबसे अच्छी सामग्री क्या है?
    +
    वैसे तो यह आपकी आवश्यकताओं पर निर्भर करती है कि कौन-सी मटेरियल की अलमारी आपको लेनी है। लेकिन आमतौर पर, प्लाईवुड और ठोस लकड़ी अलमारी के लिए टिकाऊ विकल्प हो सकता है।
  • अलमारी कहां से ले सकते हैं?
    +
    इसे आप अपने नजदीकी फर्नीचर की दुकान से ले सकते हैं या फिर आप घर बैठे इसे मंगवाना चाहते हैं तो अमेजन जैसे ई-कॉमर्स वेबसाइट भी एक बेहतर माध्यम बन सकता है।