नवरात्रि का पावन त्योहार चल रहा है, जिसमें पूजा और व्रत के साथ-साथ गरबा-डांडिया की भी काफी धूम रहती है। इस त्योहार पर महिलाएं तरह-तरह की चनिया चोली और घाघर पहनकर नृत्य करती हैं। लेकिन जितना जरूरी Shardiya Navratri के लिए कपड़े हैं उतना ही जरूरी मेकअप होता है। ऐसे में गरबा-डांडिया के दौरान गुजराती शैली वाला मेकअप काफी पसंद किया जाता है। इसी कड़ी में हम आपको इस अवसर के लिए गुजराती मेकअप करने के आसान तरीकों के बारे में बताएंगे और साथ ही यहां आपको कुछ हाई क्वालिटी मेकअप प्रोडक्ट्स के विकल्प भी देखने को मिलेंगे जो आपके लिए सही पसंद साबित हो सकते हैं। इनके साथ आप शारदीय नवरात्रि पर गुजराती मेकअप के अलावा तरह-तरह का लुक ले सकेंगी।
स्किनकेयर, हेयरकेयर व मेकअप संबंधित अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी ब्यूटी बास्केट पर
शारदीय नवरात्रि पर गुजराती मेकअप करने के आसान तरीके
Shardiya Navratri 2025 पर विशेष रूप से गरबा-डांडिया के लिए के लिए गुजराती मेकअप लुक में गाढ़े व गहरे रंग और लंबे समय तक टिकने वाला मेकअप करना जरूरी होता है। क्योंकि लंबे समय तक डांस करना होता है तो वॉटर व स्वेटप्रूफ प्रोडक्ट काफी जरूरी होते हैं। आप कुछ आसान तरीकों के साथ इसके लिए अपना मेकअप कर सकती हैं:
स्टेप |
एरिया |
प्रोडक्ट |
इसका रखें ध्यान |
बेस व सेटिंग |
चेहरा |
प्राइमर, फाउंडेशन, कंसीलर, कलर करेक्टर, लूज पाउडर, |
फुल कवरेज, मैट या वाटरप्रूफ फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। दाग-धब्बों और आंखों के नीचे के हिस्से को कंसीलर छिपाएं और पाउडर से बेस को सेट करें। |
आई मेकअप |
आइलिड, पलकें, भौहें, लोअर लिड, वॉटर लाइन |
आईशैडो, काजल, आईब्रो पेंसिल, मस्कारा, आईलाइनर |
अपने आउटफिट से मेल खाते हुए वाइब्रेंट, मेटैलिक या शिमरी आईशैडो का इस्तेमाल करें। पलकों के बीच में थोड़ा सा ग्लिटर लगाएं। कैट आई लाइनर लगाकर मस्कारा के साथ पकलों को घना बनाया जा सकता है। इसके बाद मोटा काजल लगाकर वॉटर लाइन को भरें। भौहों को आइब्रो पेंसिल के साथ आकार दिया जा सकता है। |
डाइमेंशन |
चेहरा |
कॉन्टूर व ब्रॉन्जर |
चीक बोन की रेखा और माथे को परिभाषित करने के लिए ब्रॉन्जर या कॉन्टूर लगाएं। |
कलर |
गाल |
बल्श |
चेहरे पर जान डालने के लिए अपने गालों पर चमकीले, ब्लश रंग (जैसे गुलाबी या कोरल) का प्रयोग करें। |
हाईलाइट |
चेहरा |
हाईलाइटर |
गालों की हड्डी, भौंहों, नाक के ऊपरी भाग और क्यूपिड बो पर चमकदार, सुनहरा या शैम्पेन हाइलाइटर लगाएं। |
लिप्स |
होठ |
लिपस्टिक व लिप लाइनर |
लिप लाइनर से होंठों को भरें और मैट या लंबे समय तक टिकने वाले फॉर्मूले वाली गहरे लाल, बेरी या फ्यूशिया जैसे बोल्ड, फेस्टिव रंग की लिपस्टिक चुनें। |
अंतिम टच |
चेहरा व माथा |
बिंदी व ऐक्सेसरीज |
भौंहों के ऊपर या ठोड़ी/माथे पर पारंपरिक बड़ी बिंदी, स्टिकर बिंदी या छोटी सजावटी बिंदी लगाएं। |
करें सेट |
पूरा चेहरा |
सेटिंग स्प्रे |
सब कुछ अपनी जगह पर स्थिर रखने के लिए वाटरप्रूफ या हाई क्लिटी सेटिंग स्प्रे लगाएं। |
तो आइए अब नजर डालते हैं गुजराती मेकअप करने के लिए आवश्यक कुछ प्रोडक्ट्स पर।