छात्रों के लिए एक अच्छे टैबलेट की परिभाषा सिर्फ उसके प्रदर्शन या फिर फीचर्स तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उनके लिए कीमत भी एक महत्वपूर्ण कारक है। ऐसे में हम आपके लिए अमेजन पर भारत में मिलने वाले कुछ ऐसे टैबलेट्स की सूची लेकर आए हैं, जो कीमत, प्रदर्शन और फीचर्स तीनों के मापदंड पर छात्रों के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं। दरअसल, अमेजन पर किफायती से लेकर प्रीमियम दोनों तरह के टैबलेट्स की एक बड़ी रेंज मौजूद है। ऐसे में आप यहां मिलने वाले कुछ मशहूर ब्रांड्स जैसे कि- Samsung, OnePlus, Honor, Lenovo के साथ ही Apple के विकल्प भी देख सकते हैं। इन्हीं के कुछ किफायती मॉडल्स के विकल्प हम छात्रों के लिए लेकर आए हैं, जो आपकी पढ़ाई से जुड़े कार्यों को कुशलता से करने में सक्षम हो सकते हैं। ये मॉडल कौन से हैं और इनके फीचर्स व कीमतें क्या हैं? चलिए इसे एक तालिका के माध्यम से समझ लेते हैं-
छात्रों के लिए कौन से टैबलेट मॉडल्स अच्छे हो सकते हैं?
भारत में छात्रों के लिए कई बेहतरीन टैबलेट उपलब्ध हैं। कुछ लोकप्रिय विकल्पों में आईपैड, सैमसंग गैलेक्सी टैब A9+, लेनोवो टैब M11, ऑनर पैड X9 और वनप्लस पैड गो शामिल हैं। हर टैबलेट की अपनी अनूठी विशेषताएं और लाभ हैं। अपनी आवश्यकताओं के अनुसार सही टैबलेट चुनने के लिए विभिन्न मॉडलों की तुलना करना महत्वपूर्ण है-
विशेषता |
Apple iPad |
OnePlus Pad Go |
HONOR Pad X9 |
Samsung Galaxy Tab A9+ |
Lenovo Tab M11 |
डिस्प्ले |
11 इंच लिक्विड रेटिना डिस्प्ले |
11.35 इंच 2.4K LCD |
11.5 इंच 2K TFT LCD |
11.0 इंच WQXGA LCD |
11.0 इंच FHD IPS |
प्रोसेसर |
सुपरफास्ट A16 चिप |
मीडियाटेक हेलियो G99 |
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 685 |
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन SM6375 |
मीडियाटेक हेलियो G88 |
रैम |
- |
8GB |
4GB / 8GB (4GB+3GB RAM Turbo) |
4GB / 8GB |
4GB / 8GB |
स्टोरेज |
128GB/ 256GB/ 512GB |
128GB / 256GB |
128GB |
64GB / 128GB |
64GB / 128GB |
बैटरी |
28.93 WHrs |
8000 mAh |
7250 mAh |
7040 mAh |
7040 mAh |
कैमरा |
12MP |
8MP / 8MP |
5MP / 5MP |
8MP / 5MP |
13MP / 8MP |
विशेष |
शानदार परफॉरमेंस, आसान इकोसिस्टम, Apple Pencil सपोर्ट |
बेहतर डिस्प्ले क्वालिटी और साउंड, आंखों के लिए सुरक्षित |
6 स्पीकर के साथ बेहतरीन साउंड क्वालिटी, लंबी बैटरी लाइफ |
मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर, बड़ी स्क्रीन, सैमसंग इकोसिस्टम |
स्टाइलस सपोर्ट, अच्छी बिल्ड क्वालिटी, किफायती |
उपयोग |
क्रिएटिव काम, नोट्स लेना, वीडियो एडिटिंग |
रीडिंग, फिल्में देखना और मनोरंजन |
मल्टीमीडिया का उपयोग, और सामान्य गेमिंग |
ऑनलाइन क्लास, और मल्टीटास्किंग |
नोट्स लेना, पढ़ाई और सामान्य उपयोग |
ऊपर दिए गए मॉडल्स के फीचर्स और प्रदर्शन के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप नीचे देख सकते हैं। वहीं, अगर आपको ऐसी ही अन्य जानकारी की तलाश है, तो इसमें गैजेट गली आपकी मदद कर सकती हैं।