लहंगे का लुक देती हैं ये ट्रेडिशनल Half Saree, जो हैं हर साउथ इंडियन दुल्हन की पसंद!

    साउथ इंडियन नारी जैसा करना है साज-श्रृंगार तो ट्राई करें ये Half Saree जो देती हैं दुल्हनों जैसा ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक!

    Mansi Shukla
    half saree design

    साड़ियां तो आजतक आपने बहुत देखी और पहनी होंगी, पर क्या आपने हाल्फ साड़ी के बारे में सुना है? दरअसल हाल्फ साड़ी साउथ इंडियन महिलाएं काफी ज्यादा कैरी करती नजर आती हैं। हाल्फ साड़ी की खासियत यह है कि साड़ी होने के बावजूद इन्हें पहनकर आपको लहंगे वाला लुक मिलता है। अगर आप भी वहीं नॉर्मल साड़ी शादियों-पार्टियों में पहनकर बोर हो चुकी हैं तो अगले फंक्शन में आप ये Half Saree ट्राय कर सकती हैं। 

    हाल्फ साड़ियों के कुछ ट्रेंडी और यूनिक डिजाइन हमने आपको नीचे भी दे रखे हैं, जो कि कई अलग-अलग कलर ऑप्शन में मिल रहे हैं। Women's Fashion में भी ये साड़ियां काफी ट्रेंडी है जो कि कई अलग-अलग वैरायटी के सिल्क फैब्रिक से बनी हैं, जो कि पहनने में भी काफी आरामदायक हैं। इन साड़ियों का फ्लेयर भी काफी सुंदर है। आप इन साड़ियों को शादी के अलावा पूजा-पाठ जैसे हर ट्रेडिशनल इंडियन फंक्शन में कैरी कर सकती हैं। 

    Half Saree For Women से पाएं ट्रेडिशनल दुल्हनों जैसा लुक

    अगर आपको साउथ इंडियन ब्राइड्स जैसा देसी लुक कैरी करना पसंद है तो आप अगली वेडिंग में इन ट्रेडिशनल हाल्फ साड़ी को कैरी कर सकती हैं। यह हाल्फ साड़ी के रूप में लहंगे जैसा स्टाइल और कंफर्ट प्रदान करती हैं। नीचे आपको कांजीवरम से लेकर पट्टू और जरी सिल्क फैब्रिक वाली हाल्फ साड़ी के 5 सबसे बेहतरीन ऑप्शन मिल जाएंगे, जिसे आप अपनी बहन या दोस्त की शादी में भी पहन कर जा सकती हैं।

    1. WILLFE Kanjivaram Soft Pure Zari Silk Lehenga Saree  

    सबसे पहले बात करते हैं कांजीवरम सॉफ्ट प्यूर सिल्क फैब्रिक में आने वाली इस ब्लू-गोल्ड साड़ी की जो कि एक परफेक्ट ब्राइड्समेड आउटफिट है। इस साड़ी में आपको गोल्डन जरी वर्क का काफी खूबसूरत और यूनिक काम देखने को मिल जाता है। वहीं इस Half Saree में जैकर्ड की बुनाई भी की गई है। यह एक अनस्टिच हाल्फ लहंगा साड़ी है जो कि पूजा-पाठ जैसे फंक्शन में भी पहनने के लिए परफेक्ट है। 

    Half Saree For Women

    इस साड़ी की लंबाई भी काफी अच्छी है जिसमें काफी सारी प्लेट्स बना सकेंगी। वहीं इसके ब्लाउज के स्लीव्स एरिया पर काफी हैवी जरी का काम देखने को मिल जाता है। हाल्फ साड़ी प्राइस ₹1,748 है। 

    2. Women's Solid Pattu Jacquard Beautiful Half lehenga Saree  

    सॉफ्ट और ग्रेशियस लुक कर अपनी देसी अदाओं से लोगों का दिल जीतना चाहती हैं तो अगले फंक्शन में इस हाल्फ साड़ी को कैरी करना मत भूलिएगा। पीच और पिंक के क्लासिक कलर कॉम्बिनेशन में आने वाली इस तरह की हाल्फ Women Saree आजकल साउथ इंडियन ब्राइड्स भी पहनना काफी पसंद करती हैं।Half Saree For Women

    यह साड़ी जैकर्ड फिनिश के साथ मिलती है जो कि इसे राजसी लुक दे रहा है। इस साड़ी के पल्लू यानी दुपट्टे पर टैसल लगे भी मिल जाएंगे। इतना ही नहीं इसका चौड़ा बॉर्डर इसके डिजाइन को हाईलाइट करता नजर आएगा। यह पट्टू साड़ी है जिसकी कीमत  ₹1,699 है। 

    3. Traditional South Indian Half Saree For Women 

    साड़ी के प्राइस पर लहंगा का लुक चाहिए तो हर फंक्शन के लिए आप इन खूबसूरत हाल्फ साड़ी को ले सकते हैं। फिलहाल यह मरून और बॉटल ग्रीन कलर के ट्रेडिशनल कलर कॉम्बिनेशन में आने वाली साड़ी देखिए जो कि नई नवेली दुल्हनों के लिए एक बेस्ट च्वाइस है। Half Saree For Women

    यह Half Saree लीची सिल्क फैब्रिक में मिल रही है जो कि पहनने में काफी स्मूथ और लाइटवेट होता है लेकिन उसके बाद आपको रॉयल ब्राइड जैसा लुक देगा। यह एक सेमी स्टिच हाल्फ साड़ी है जिस पर काफी सारी प्लेट्स बनी मिल जाती है जो कि अच्छा फ्लेयर प्रदान करेंगी। इस हाल्फ साड़ी का प्राइस  ₹1,424 है। 

    और पढ़ें: इन Kurti Pant Set को पहन इस मॉनसून सीजन में एलिगेंस से बनाए अपनी पहचान, कंफर्ट के साथ मिलेगा स्टाइलिश लुक

    4. RENVAANI FASHION Half Saree For Women  

    फिरोजी और पर्पल कलर के यूनिक कलर कॉम्बिनेशन में आने वाली यह साड़ी आपको ग्रेशियस लुक देगी। इस साड़ी में आपको चौड़ा बॉर्डर देखने को मिल जाएगा। जबकि इस Women Saree की खूबसूरती बढ़ाने के लिए स्लीव्स और बेल्ट एरिया में खूबसूरत और स्टाइलिश टैसल्स भी लगाए गए हैं। Half Saree For Women

    आर्ट सिल्क फैब्रिक में आने वाली यह सिल्क साड़ी फ्लोरल पैटर्न के साथ आती है जो कि दिन के फंक्शन में पहनने के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है। वहीं इस डिजाइन में पिंक और ऑरेंज कलर ऑप्शन भी अमेजन पर मिल जाते हैं। इस साड़ी का प्राइस ₹999 है। 

    5. RENVAANI FASHION Women's Half Lehenga Saree 

    ब्लैक कलर तो हर लड़की को पसंद आता है और हर उम्र की महिलाओं पर सूट करता है। ऐसे में अगर ब्लैक साड़ी की बात करें वो भी लहंगा स्टाइल में तो इससे अच्छी बात तो कोई हो ही नहीं सकती है। ब्लैक कलर में आने वाला यह Half Saree सिल्क फैब्रिक से बनी है जो कि काफी प्रिमियम क्वालिटी का होने के बाद भी अफ़ॉर्डेबल रेंज में मिल रहा है। Half Saree For Women

    वहीं इस हाल्फ साड़ी के साथ काफी बड़ा दुपट्टा दिया गया है जो कि गोल्डन जरी वाले बॉर्डर के साथ आता है। इसका फ्लेयर भी आपको जरूर पसंद आएगा। पहनने के बाद आप बिल्कुल साउथ इंडियन विमेन लगेंगी। इस साड़ी का प्राइस  ₹871 है। 

    Saree For Women के अन्य विकल्प यहां देखें। 

    Image Credit: Pinterest

    Disclaimer: इस लेख के निर्माण में हर जिंदगी के पत्रकार शामिल नहीं हैं और यहां कीमतें भी अमेजन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। ऊपर दिए गए सभी प्रोडक्ट यूजर रेटिंग के आधार पर रखे गए हैं, जिनकी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवाद के लिए हर जिंदगी उत्तरदायी नहीं है।