नवाबों के शहर लखनऊ की पारंपरिक कढ़ाई चिकनकारी हमेशा से महिलाओं की पसंद बनी हुई है। चिकनकारी के सूट, साड़ी, दुपट्टे और कुर्तियां काफी पसंद की जाती हैं। वहीं जब बात आती हैं एवरग्रीन फैशन की तो महिलाओं के बीच चिकन कुर्ती हमेशा से ही ट्रेंड करती है। फिर चाहे कॉलेज जाना हो या ऑफिस, किसी पूजा में जाना हो या फंक्शन में और फिर चाहे मंदिर जाना हो या आउटिंग पर चिकनकारी कुर्तियां हर ओकेजन या ईवेंट पर फिट बैठती हैं।
जब बात आती वूमेन फैशन की तो चिकनकारी कुर्तियों को हर कोई पसंद करता है। इन कुर्तियों की सबसे अच्छी बात ये होती है कि इन्हें अलग-अलग तरह के बॉटम्स जैसे जींस, लेगिंग्स, चूड़ीदार, प्लाजो, सलवार, पटियाला और पैंट्स के साथ पहना जा सकता है। चिकनकारी कुर्तियों में आपको ब्राइट, डार्क, पेस्टल, लाइट और फ्लोरोसेंट कलर के भी विकल्प मिल जाते हैं जिनमें से आप अपनी पसंद, साइज, फिट और स्टाइल के हिसाब से एक अच्छा सा विकल्प चुन सकती हैं।
हर मौसम के लिए परफेरक्ट होते हैं चिकनकारी कुर्ती
चाहे गर्मी हो या बरसात चिकनकारी कुर्ता महिलाएं आसानी से किसी भी मौसम में पहन सकती हैं। इनमें आपको कॉटन, शिफॉन, नेट, जॉर्जेट, रेयॉन और साटेन जैस फैब्रिक के ऑप्शन्स मिल जाते हैं। जब बात आती है कढ़ाई की तो चिकनकारी कुर्तों में लाइट और हेवी दोनों तरह का वर्क मिलता है जिन्हें अलग-अलग ओकेजन के हिसाब से पहना जा सकता है। वहीं, अगर हम बात करें प्राइस रेंज की तो चाहे आपका बजट जो भी हो चिकनकारी कुर्तों की सस्ती और महंगी दोनों तरह की प्राइस रेंज में से आप अपने लिए एक शानदार आउटफिट चुन सकती हैं।
1. Women's Lucknowi Chikankari Embroidered Thread Work Kurta
जॉर्जेट फैब्रिक से बनी इस चिकन कुर्ती पर वाइट कलर से थ्रेड वर्क किया गया है जो इसे एक हेवी और रॉयल लुक दे रहा है। इस कुर्ती का गला राउंड है और इसकी लेंथ काफ तक की है। 3/4 स्लीवस वाली अनारकली पैटर्न की इस कुर्ती को किसी शादी या फंक्शन में पहनकर आप सबसे अलग और खूबसूरत लगेंगी।
अगर हम बात करें लुक की तो काफी हेवी दिखने वाली इस चिकन कुर्ती पहनने में बिल्कुल लाइटवेट है। इस चिकन kurta को आप मैचिंग लेगिंग्स या चूड़ीदार के साथ पहन सकती हैं और इसके साथ सिलवर ज्वेलरी काफी अच्छी लगेगी। यह चिकनकारी कुर्ती ब्लैक के अलावा बॉटल ग्रीन, ग्रे, लाइट ग्रीन, मरून, मेहंदी, मस्टर्ड व पीच जैसे 15 कलर्स में मिल जाएगी और इसका दाम ₹369 है2. Women's Cotton Blend Straight Chikan embroidery kurti
पेस्टल पर्रपल कलर का यह चिकनकारी कुर्ता कॉटन ब्लेंड मटेरियल से बना है और इसकी स्टाइल स्ट्रेट फिटिंग वाली है। 3/4 स्लीव्स वाली इस काफ लेंथ कुर्ती पर वाइट कलर के थ्रेड से फ्लोरल पैटर्न में चिकनकारी वर्क किया गया है जो इसके पूरे लुक को एलिगेंट बना रहा है। इस चिकनकारी कुर्ते का गला गोल है और इसका लाइट कलर इसे गर्मिंयों में पहनने के लिए एक अच्छा विकल्प बनाता है।
अगर आपको कॉलेज या ऑफिस पहनकर जाने के लिए एक सिंपल लेकिन स्मार्ट लुक वाला Chikankari kurta चाहिए तो यह एक अच्छा विकल्प है। इस कुर्ते में आपको ब्लैक कलर का ऑप्शन भी मिल रहा है और इसे आप वाइट कलर के प्लाजो के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इस चिकन कुर्ती का दाम ₹483 है।3. Women's Chiffon Chikankari Straight Kurti
जब बात आती है चिकनकारी कुर्ती की तो महिलाएं वाइट कलर को काफी पसंद करती हैं और शिफॉन मटेरियल से बनी यह वाइट कुर्ती आपके लिए एक परफेक्ट विकल्प हो सकती है। एलिगेंट डिजाइन वाली इस कुर्ती पर बूटी जाल वाली कढ़ाई की गई है। इस चिकनकारी कुर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसपर हाथ से काम कढ़ाई की गई है और इसकी शानदार सिलाई इसे देखने और पहनने दोनों तरह से बेहतरीन बनाती है।
अगर बात करें डिजाइन की तो इसके वर्सटाइल लुक के चलते आप इस Chikan कुर्ती को फॉर्मल, कैजुअल और एथनिक किसी भी तरह के ईवेंट्स पर पहनकर जा सकती हैं। 3/4 स्लीव वाली इस कुर्ती का फैब्रिक हाई क्वॉलिटी है और इसे आप आसानी से घर पर भी धो सकती हैं। वहीं, अगर बात करें स्टाइलिंग की तो इस चिकनकारी कुर्ते को आप प्लाजो, लेगिंग्स या जींस के साथ पहन सकती हैं और इसमें आपको वाइट के अलावा ब्लैक, ग्रे, ग्रीन, पिंक, रेड, रॉयल ब्लू, सी ग्रीन, येलो और लैवेंडर जैसे कलर ऑप्शन्स भी मिल जाएंगे। ₹999 में मिलने वाली इस चिकनकारी कुर्ती को आप अपनी किसी फ्रेंड या रिश्तेदार को गिफ्ट भी कर सकती हैं।
4. Hand Embroidered Lucknowi Chikankari Kurta
हाई क्वॉलिटी कॉटन फैब्रिक से बना यह चिकनकारी कुर्ता स्ट्रेट फिट वाला है जिसमें आपको साइट स्लिट मिलेगा। सी ग्रीन कलर की इस कुर्ती पर वाइट कलर के घागे से कढाई की गई है जो इसके पूरे लुक और डिजाइन को आकर्षक बना रही है। इस कुर्ती की लेंथ काफ तक की है और इसे आप प्लाजो, ट्राउजर या जींस के साथ पहन सकती हैं।
वहीं, राउंड नेक वाली इस पूरी चिकनकारी कुर्ती पर कढ़ाई की गई है जो इसे देखने में एक हेवी लुक देती है। अगर आपको किसी फंक्शन या पूजा में जाना है तो यह एक ऑप्शन हो सकती है। इस चिकनकारी कुर्ते में सी ग्रीन के साथ-साथ येल, पीच, पिंक और मॉव जैसे कलर ऑपशन्स भी मिल जाएंगे। अगर हम बात करें इस Chikankari कुर्ता के दाम की तो इसे खरीदने के लिए आपको ₹1,439 देने होंगे।
5. chikan Women's Hand Embroidered Chikankari Kurta
रेयॉन कॉटन फैब्रिक से बना यह चिकनकारी कुर्ता गोल गले वाला है इसकी लेंथ घुटने तक की है। पेस्ट पिंक कलर के इस चिकनकारी कुर्ते पर वाइट कलर के धागे से चिकनाकरी का काम किया गया है जो इसके गले पर एक हेवी और नीचे की तरह एक एलिगेंट पैटर्न में दिखता है। अगर बात करें स्लीवस की तो 3/4 लेंथ की स्लीवस पर भी आपको कढ़ाई मिल जाएगी।
वाइट कलर के प्लाजो के साथ पहनने पर इस कुर्ती का लुक और शानदार हो जाएगा और अगर आप रक्षाबंधन पर पहनने के लिए एक अच्छा सा चिकनकारी कुर्ता ढूंढ रही हैं तो यह एक अच्छा विकल्प है। इस Chikan kurta for women में आपको साइज के साथ 5 कलर के भी विकल्प मिल रहे हैं जिसमें पिंक के अलावा ऐक्वा, पीच, ग्रीन और मॉव शामिल हैं। इसेखरीदने के लिए आपको ₹2,299 देने होंगे।
Image Credit: Pinterest
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखा गया है, जिन्होंने विभिन्न उत्पादों की जांच-परख और अनुभव प्राप्त किया है ताकि ग्राहकों को एक सही प्रोडक्ट का चुनाव करने के बारे में सूचित किया जा सके। इस लेख के जरिए जब आप खरीदारी करते हैं तो हमें राजस्व का एक हिस्सा मिल सकता है। लिखे गए सभी लेख गूगल दिशानिर्देशों के अनुरूप हैं और किसी भी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं करते हैं। यह लेख उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है। यहां उल्लिखित कीमतें अमेजन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। इस लेख में सूचीबद्ध उत्पाद प्राथमिकता के विशेष क्रम में नहीं है। हर जिंदगी किसी भी उत्पाद की बिक्री के बाद की सेवा के लिए जिम्मेदार नहीं है।