बांधनी जिसे बंधेज के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। राजस्थान और गुजरात से आई इस कला को इसके रंग-बिरंगे डिज़ाइन और शानदार कारीगरी के लिए जाना जाता है। अगर आप भी अपने स्टाइल में सांस्कृतिक झलक शामिल करना चाहती हैं तो आपको ट्रेडिशनल बांधनी प्रिंट वाले इन बंधेज सूट को अपने वार्डरोब में जरूर शामिल करना चाहिए। वैसे भी मॉनसून सीजन में कई ऐसे ओकेजन आते हैं जहां आपको सांस्कृतिक पहनावे की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आप बांधनी सूट से अपनी फैशन और स्टाइल से जुड़ी उन जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकती हैं।
आपको स्ट्रेट कुर्ती से लेकर नायरा कट, अनारकली जैसे कई तरह के बंधेज प्रिंट वाले सूट मिल जाएंगे, जो कि इन दिनों वूमेन फैशन में काफी डिमांड में भी हैं। पारंपरिक लाल, पीला और नीला रंगों से लेकर मॉर्डन पेस्टल और न्यूट्रल टोन तक, बांधनी सूट हर किसी की पसंद में फिट बैठता है। इसके अलावा, इसमें अलग-अलग तरह की बांधनी पैटर्न जैसे एकसर और शिकारी प्रिंट भी मिलते हैं, जो इसे और खास बनाते हैं।
बंधेज सूट के पॉप्युलर डिजाइन से पाएं स्टाइलिश लुक
आए दिन फैशन में होने वाले बदलावों के बावजूद, बंधेज प्रिंट ने महिलाओं के दिलों में अपनी अलग जगह बनाए रखी है। यह न केवल त्योहारों और खास मौकों पर पहना जाता है, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में भी इसे बहुत पसंद किया जाता है। हल्का और आरामदायक होने के कारण, यह गर्मियों में पहनने के लिए भी बेहतरीन होता है। आप नीचे दिए गए ऑप्शन में से अपने मनपसंद बांधनी प्रिंट वाले सूट को चुन सकती हैं।
1. Stylum Women's Bandhej Suit For Women
लिस्ट में सबसे पहले अनारकली और बंधेज प्रिंट का संगम आपको देखने को मिलेगा। अनारकली तो हर उम्र की लड़कियां व महिलाएं पहनना पसंद करती है, मगर उसमें बांधनी प्रिंट का छाप काफी कम देखने को मिलता है। आप पूजा-पाठ जैसे अवसर पर पहनने के लिए इस बंधेज सूट को ट्राई कर सकती हैं।
पिंक कलर में आने वाले इस सूट सेट में अनारकली कुर्ते के साथ बॉटम पैंट और व्हाइट कलर में बंधेज प्रिंट के साथ आने वाला दुप्ट्टा दिया जा रहा है। कुर्ते पर बांधनी के अलावा एम्ब्रॉयडरी वर्क भी देखने को मिल रहा है। इस सूट को पहनने के बाद आपकी सुंदरता में चार चांद लग जाएंगे। इस बांधनी सूट की कीमत ₹1,289 है।
2. Anubhutee Women's Bandhani Suit Set
इंडो-वेस्टर्न लुक कैरी करना चाहती हैं तो इस अंगरखा स्टाइल कुर्ती पर हुए खूबसूरत बांधनी प्रिंट पर अपनी नजर डालें। मस्टर्ड कलर में दिए गए इसके फ्लेयर्ड कुर्ते पर आपको मल्टीकलर बंधेज की रंगाई दिखेगी। वहीं इस बंधेज सूट के साथ जो लूज बॉटम पैंट दिया गया है उस पर भी बहुत ही सुंदर प्रिंटिंग मिल रही है। यह सूट सेट कॉटन फैब्रिक में आ रहा है।
वहीं यह एक स्लीवलेस कुर्ता सेट है जिसे आप घर पर आसानी से वाश भी कर सकते हैं। रेड कलर ऑप्शन भी इस डिजाइन में आपको मिल जाएगा। वहीं इसमें पुल ऑन क्लोजर टाइप दिया जा रहा है जिसपर लगे रेड कलर टैसल काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। इस बांधनी सूट की कीमत ₹1,309 है।
3. Stylum Women's Rayon Bandhej Suit Design
सावन मिलनी जैसे फंक्शन में पहनने के लिए यह शरारा सूट एक अच्छा ऑप्शन रहेगा। ग्रीन और पिंक कलर कॉम्बिनेशन में मिलने वाला यह Bandhej Suit बहुत ही सुंदर प्रिंट और मिरर वर्क के साथ आ रहा है। इसके साथ ग्रीन कलर का शरारा दिया जा रहा है। वैसे तो यह कुर्ता सेट 100% रेयॉन फैब्रिक में बना है मगर इसके साथ आपको नेट का पिंक कलर दुपट्टा दिया जा रहा है, जो इसे फेस्टिव लुक दे रहा है।
गर्मियों में होने वाले इवेंट्स में पहनने के लिए यह राइट च्वाइस है, क्योंकि इसका फैब्रिक लाइटवेट है और कुर्ती में स्लीव्स नहीं दी गई हैं। आप चाहें तो इसका रेड और ऑरेंज कलर ऑप्शन भी ट्राई कर सकती हैं। इस बंधेज सूट की कीमत ₹939 है।
4. PARTHVI Women's Rayon Bandhani Suit Set
नायरा कट इन दिनों विमेंस फैशन में काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। यहीं वजह है जिसने बंधेज सूट की इस लिस्ट में इस नायर कट सूट ने अपनी जगह बनाई है। फेस्टिव सीजन में स्टाइलिश के साथ ट्रेडिशनल लुक कैरी करना चाहती हैं तो यह Bandhani Suit अभी ऑर्डर कर दें। पिंक एंड ऑरेंज कलर कॉम्बिनेशन में आने वाले इस बांधनी सूट सेट में आपको नायरा कट स्टाइल कुर्ती, डबल शेड दुपट्टा और लूज बॉटम पैंट मिल जाएगा।
इस सूट सेट पर आपको बंधेज प्रिंट के अलावा एम्ब्रॉयडरी और टैसल वर्क भी देखने को मिल जाती है। ट्रेडिशनल बांधनी प्रिंट का यह सूट एक अच्छा उदाहरण है। यह सूट रेयॉन फैब्रिक में आ रहा है जिसे आप घर पर हाथों से वाश भी कर सकते हैं। इस बांधनी सूट का प्राइस ₹759 है।5. Stylum Women's Printed Bandhej Suit For Women
आलिया कट नेक डिजाइन के साथ नायर कट स्लिट वाली कुर्ती के इस कॉम्बिनेशन में लगा बांधनी प्रिंट का तड़का इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। पर्पल कलर में आने वाले इस सूट सेट में आपको प्लेन दुपट्टा और प्लाजो भी दिया जा रहा है। इस सूट सेट के कुर्ते पर आपको चारों तरफ बांधनी प्रिंट देखने को मिलेगा।
यह सूट रेयॉन और शिफॉन फैब्रिक में बना है। इस कुर्ता सेट को आप ऑफिस जाते समय भी कैरी कर सकती हैं। साथ ही छोटी-मोटी पार्टी और इवेंट्स में पहनने के लिए भी यह अच्छा ऑप्शन है। इस सूट का फैब्रिक काफी लाइटवेट और कैरी करने में आसान है। इस बंधेज सूट का प्राइस ₹939 है।Image Credit: Pinterest
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखा गया है, जिन्होंने विभिन्न उत्पादों की जांच-परख और अनुभव प्राप्त किया है ताकि ग्राहकों को एक सही प्रोडक्ट का चुनाव करने के बारे में सूचित किया जा सके। इस लेख के जरिए जब आप खरीदारी करते हैं तो हमें राजस्व का एक हिस्सा मिल सकता है। लिखे गए सभी लेख गूगल दिशानिर्देशों के अनुरूप हैं और किसी भी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं करते हैं। यह लेख उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है। यहां उल्लिखित कीमतें अमेजन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। इस लेख में सूचीबद्ध उत्पाद प्राथमिकता के विशेष क्रम में नहीं है। हर जिंदगी किसी भी उत्पाद की बिक्री के बाद की सेवा के लिए जिम्मेदार नहीं है।