ये हैं इंडिया के Top 5 Bed Mattress, इन पर लेटते ही खो जायेंगे सपनों की दुनिया में

    अच्छी नींद के लिए बेडरूम में अच्छी क्वालिटी का मैट्रेस होना जरूरी है। ये Bed Mattress अच्छी नींद तो देते ही हैं साथ ही आपके कमर और गर्दन में दर्द भी नहीं होने देते।

     

    Ashiki Patel
    Bed Mattress

    आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी और अधिक तनाव के चलते लोगों की रातों की नींद गायब हो चुकी है। लोग रात में सुकून भरी नींद से सोना तो मानो भूल ही गए हैं। जिसे देखो वो अनिद्रा की समस्या से परेशान है। साथ ही लोगों में चिंता, बेचैनी, तनाव भी बढ़ गया है, जिसके कारण काफी लोग अनिद्रा के भी शिकार होते चले जा रहे हैं। अगर आपको भी रात को नींद अच्छे से नहीं आती है और सुबह उठने पर कमर और गर्दन दर्द की शिकायत रहती है तो एक बार अपना बेड मैट्रेस बदल कर देखें। ये मैट्रेस कंफर्ट देने के साथ ही आपके Room Decor के लिए बेस्ट हो सकते हैं। 

    कभी-कभी मैट्रेस ठीक नहीं होने की वजह से भी अच्छी नींद नहीं आती है। ऐसे में इसको समय रहते बदलने में ही भलाई है। सुकून भरी नींद में आपके बेड पर रखा मेट्रेस बहुत अहम भूमिका निभाता है। बॉडी के अनुसार मेट्रेस अलग-अलग हो सकते हैं, इसलिए मेट्रेस हमेशा अपनी आवश्यकता के अनुसार लें। अमेजन पर आपको ये आसानी से मिल जाएंगे। साथ ही ये Bed Mattress Size के मामले में भी काफी अच्छे होते हैं। यहां टॉप 5 बेड मैट्रेस इन इंडिया की लिस्ट लेकर आए हैं, जिसे आप अपनी आवश्यकता के अनुसार खरीद सकते हैं। 

    टॉप 5 बेड मैट्रेस इन इंडिया (Top 5 Bed Mattress In India) के अन्य विकल्प यहां देखें। 

    Top 5 Bed Mattress In India: सुकून भरी नींद के लिए बेस्ट हैं ये मैट्रेस

    अगर आपको भी आरामदायक और सुकून भरी नींद चाहिए तो यहां पर टॉप 5 बेड मैट्रेस के कुछ विकल्प दिये जा रहे हैं। आपको ये सभी Mattress Online मिल जाएंगे। ये सारे मैट्रेस बढ़िया फोम के साथ बनाए गए हैं। इन पर लेटने से आपके शरीर में दर्द नहीं होगा और आपको सुकून भरी नींद भी मिलेगी। इनमें आपको सिंगल और डबल दोनों ही साइज के ऑप्शन मिल जाएंगे। यहां हम आपके लिए डबल बेड मैट्रेस के कुछ ऑप्शन लेकर आए हैं।  

    1. Wakefit Orthopedic Double Bed Mattress: 40% छूट

    किंग साइज का यह मैट्रेस बहुत ज्यादा आरामदायक हो सकता है। वेकफिट ब्रांड के इस मैट्रेस का कलर ग्रे है और इस पर आपको 10 साल की वारंटी मिल रही है। यानि कि लंबे समय के लिए यह मैट्रेस अच्छा इन्वेस्टमेंट है। साथ ही यह Wakefit Mattress मेमोरी फोम के साथ आता है।

    Wakefit Bed Mattressयहां देखें

    अमेजन पर इस मैट्रेस को करीब 76,914 यूजर्स ने रेटिंग दी है। ये आपको आरामदायक नींद देने के लिए परफेक्ट हो सकता है। इस मैट्रेस पर सोने से आपकी कमर और गर्दन का दर्द गायब हो जायेगा। साथ ही आपको चैन की नींद मिलेगी। Wakefit Mattress Price: Rs 12,399.

    2. The Sleep Company Smart GRID Ortho Mattress: 23% छूट

    सफेद करल का यह मैट्रेस डबल बेड यानी किंग साइज में आता है, जो कि आपकी फैमिली के लिए परफेक्ट हो सकता है। खास बात यह है कि The Sleep Company का ये मेट्रेस एंटी-फ़ंगल और फर्म सपोर्ट के साथ आता है, जो फैब्रिक को फफूंदी, धूल के कण और हानिकारक बैक्टीरिया से बचाता है।

    The Sleep Company Bed Mattressयहां देखें

    यह स्मार्ट ग्रिड ऑर्थोपेडिक मैट्रेस 10 साल की ब्रांड वारंटी के साथ आता है। यानि एक बार इसको खरीदने के बाद आप कुछ साल तक के लिए टेंशन फ्री हो जाएंगे। यह आर्थोपेडिक गद्दा है, जो मेमोरी फोम के साथ आता है। साथ ही इसमें प्रेशर रिलीविंग मेमोरी फोम है, जो रात को पसीने नहीं आने देता है। The Sleep Mattress Price: Rs 22,999. 

    3. Sleepwell Dual Mattress High Density: 19% छूट

    यह स्लीपवेल डुअल मैट्रेस डबल बेड साइज के साथ आता है। ऑरेंज कलर का यह मैट्रेस बहुत ही कोमल और मजबूत है। इसमें दोनों तरफ से हटाने योग्य कवर दिया गया है। मेमोरी फोम से बना यह Sleepwell Mattress आपको शाप्ट और बाउंसी एहसास भी देगा।

    Sleepwell Bed Mattressयहां देखें

    यह मैट्रेस लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इसको करीब 1,213 यूजर्स में अमेजन पर रेटिंग दी है। इस 72 इंच लंबी, 48 इंच चौड़ी और 6 इंच ऊंची मैट्रेस को आप दोनों साइड इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बैक को फुल सपोर्ट देती है। Sleepwell Mattress Price: Rs 8,527.

    ये पढे़ं: Best Springwel Mattress के साथ नींद होगी पूरी और कमर दर्द से मिलेगा छुटकारा, क्वालिटी और कंफर्ट दोनों में हिट

    4. Springtek Dreamer Double Bed Mattress: 49% छूट

    6 इंच वाला किंग साइज का यह गद्दा आपको अच्छी नींद देने के लिए परफेक्ट है। इस पर सोते ही आपको अच्छी नींद आएगी। साथ ही आपकी कमर और गर्दन में दर्द भी नहीं होगा। इसमें इस्तेमाल मेमोरी फोम आपके शरीर के आकार को आराम देता है और लचीला फोम बेस समर्थन को बढ़ाता है।

    Springtek Dreamer Orthopedic Bed Mattressयहां देखें

    साथ ही दबाव से राहत देने वाला मेमोरी फोम एक शानदार एहसास देता है। Springtek ब्रांड के इस मैट्रेस को यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। अमेजन पर करीब  2,291 यूजर्स ने इसे रेटिंग दी है। Springtek Dreamer Double Bed Mattress Price: Rs. 12,599. 

    और पढ़ें: पीठ दर्द को कहें बाय और Orthopedic Mattress को घर लाएं, सॉफ्ट फोम पर आएगी सुकून की नींद

    5. Duroflex Livein Double Bed Mattress: 28% छूट

    ड्यूरोफ्लेक्स ब्रांड का यह डबल बेड वाला मैट्रेस बहुत ही ज्यादा आरामदायक है। साथ ही इसमें आपको 8 इंच की थिकनेस मिल रही है। यह मीडियम फर्म मैट्रेस जबरदस्त कंफर्ट देता है। इसकी लंबाई 75 इंच और चौड़ाई 48 इंच की है। इस Duroflex Mattress को अमेजन पर 4.5 स्टार की यूजर रेटिंग मिली है।

    duroflex Bed Mattressयहां देखें

    इस मैट्रेस में मेमोरी फोम मिल रहा है। इसमें आपको प्रेशर रिलीविंग टेक्नोलॉजी मिलती है। जिससे आपको लंबी और आरामदायक नींद मिलेगी। इस पर 10 साल की वारंटी भी दी जा रही है। Duroflex Double Bed Mattress Price: Rs. 12,698. 

    Image Credits: Freepik

    Disclaimer: इस लेख के निर्माण में हर जिंदगी के पत्रकार शामिल नहीं हैं और यहां कीमतें भी अमेजन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। ऊपर दिए गए सभी प्रोडक्ट यूजर रेटिंग के आधार पर रखे गए हैं, जिनकी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवाद के लिए हर जिंदगी उत्तरदायी नहीं है।