Best Dishwasher For Kitchen: कितने जमाने से हम बर्तन वगैरह केवल हाथ से धोते आए हैं। लेकिन आज के जमाने में डिशवॉशर जैसी चीजें आ चुकी हैं। ये आपके बर्तनों को एक झटके में साफ कर देती है। इन डिशवाशर को इस्तेमाल करना काफी आसान है। बस सारे बर्तनों को इन डिशवॉशर में डाल दो और आपके सारे बर्तन एक चुटकी में साफ हो जाते हैं। बिल्कुल वॉशिंग मशीन की तरह। अगर आप भी इन सर्दियों में अपने कोमल हाथों की घिसने से बचाना चाहती हैं, तो इन डिशवॉशर्स की खरीददारी कर सकती है। यहां हम आपको 5 बेस्ट डिशवाशरके बारे में बता रहे हैं, जो आपके बर्तनों को मिनटों में चमका देती हैं।
किसी भी डिशवॉशर को खरीदने से पहले आपको इन बातों का ख्याल रखना चाहिए कि किस तरह का डिशवॉशर आपके घर के लिए परफेक्ट है। डिशवॉशर दो तरह के होते हैं। पहला डिशवॉशर- बिल्ट इन डिशवॉशर होता है। यह एक प्रीमियम क्वालिटी का डिशवॉशर होता है। ये ऑलरेडी आपके किचन में इन बिल्ट होते हैं और इसमें ड्रौर भी पहले से ही इंस्टॉल्ड होता है। Built In Dishwasher में आपको कुछ नहीं करना होता है। बर्तनों को साफ हो जाने के बाद बस सेट करना होता है। वहीं दूसरा डिशवॉशर होता है- पोर्टेबल या कॉम्पैक्ट डिशवॉशर। जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है ये साइज में छोटे होते हैं। लेकिन बहुत इफेक्टिव होते हैं। पोर्टेबल डिशवाशर किसी भी किचन में फिट हो जाता है और इन्हें रखना काफी आसान होता है।
Best Dishwashers In India: Top Pick For You
भारत में LG, VOLTAS, SAMSUNG, BOSCH जैसे ब्रांड के डिशवॉशर ज्यादा डिमांड में हैं। आपके लिए सबसे ज्यादा बिकने वाली और बढ़िया क्वालिटी के डिशवॉशर और Dishwasher Price की लिस्ट यहां दी गई है।
Voltas Beko Dishwasher
इस डिशवॉशर से आप कम से कम पानी में ज्यादा बर्तनें धुल सकती हैं। इसमें 8 प्लेस सेटिंग है, जिसमें कुल 96 बर्तन आ सकते हैं। इसमें 6 वॉशिंग प्रोग्राम, एलईडी डिसप्ले और 30 मिनी प्रोग्राम मौजूद है। यह इंडियन किचन के हर बर्तन को धोने के लिए सूटेबल है। यह आपको कॉम्पैक्ट साइज में मिलता है, जिसे आप अपने छोटे किचन में भी सेट कर सकती हैं। यह Dishwasher ज्वॉइंट फैमिली और न्यूक्लियर फैमिली दोनों के लिए बेस्ट है।Voltas Beko Dishwasher Price: Rs. 23,990
प्रमुख विशेषताएं
- इन बिल्ट हीटर
- वॉटर सेविंग के लिए स्पेशल प्रोग्राम
Bosch Dishwasher
13 प्लेस सेटिंग वाला यह Best Dishwasher For Kitchen ज्यादा बर्तनों को रखने के लिएपरफेक्ट है। 4-5 लोगों की फैमिली के लिए ये डिशवॉशर सुटेबल है। इसमें मौजूद एक्सप्रेस स्पार्कल प्रोग्राम टाइम सेविंग का काम करता है। एक्सट्रा ड्राइंग ऑप्शन से आपके बर्तनों को कमाल की ड्राइंग इफीसीएंसी मिलती है। इसमें वॉटर सेविंग की भी फैसिलिटी है। यानी की पानी की भी कम खपत होगी। Bosch Dishwasher Price: Rs. 42,990
प्रमुख विशेषताएं
- ग्लास केयर सिस्टम
- इको साइलेंस ड्राइव
- हाइजिनिक वॉश
Amazon Basics Dishwasher
ये Dishwasher हर तरह के बर्तनों के लिए सुटेबल है। इसमें 12 प्लेस सेटिंग और 7 वॉशिंग प्रोग्राम है। ये पूरी तरह से हाइजिनिक है। वॉटर और इलेक्ट्रिसिटी सेविंग के लिए इसमें स्पेशल प्रोग्राम दिया गया है, जिससे आपके पानी और बिजली दोनों की बचत होती है। सबसे खास बात यह है कि इससे आवाज भी कम आती है। इसका अपर शेल्फ एडजस्टेबल है, जिसे आप बड़े बर्तनों को रखने के लिए एडजस्ट कर सकती हैं। Amazon Basics Dishwasher Price: Rs. 25,990
प्रमुख विशेषताएं
- हाफ लोड ऑप्शन
- एक्स्ट्रा ड्राइंग फंक्शन
- लो न्वॉइज लेवल
Samsung Dishwasher
यह Dishwasher 6 से ज्यादा लोगों की फैमिली के लिए बेस्ट है। यह डिशवॉशर आपके बर्तनों को इंटेंसिव वॉश देती है। यानी कि जले हुए बर्तन हों, या तेल से चिपचिपे बर्तन या फिर ग्रीसी बर्तन, गंदे से गंदे बर्तन इस डिशवॉशर में मिनटों में साफ हो जाते हैं। इसमें आपको स्टेनलेस स्टील टब मिलता है, जो आपके बर्तनों को हमेशा नए जैसा बनाए रखता है। इस Best Dishwasher For Kitchen में आवाज भी कम होती है। Samsung Dishwasher Price: Rs. 38,500
प्रमुख विशेषताएं
- हाइजिन स्टीम क्लीन ऑप्शन
- एडजस्टेबल हाइट रैक
LG Dishwasher
इस Dishwasher में जिद्दी से जिद्दी दाग भी आसानी से चला जाता है। इस डिशवॉशर में साइलेंट ऑपरेशन है, जिसकी वजह से इससे आवाज कम आती है। साथ ही इसमें आपको एडजस्टेबल रैक मिलता, जिसे आप अपने बर्तनों के साइज के हिसाब से एडजस्ट कर सकती हैं। इसकी 9 वॉशिंग प्रोग्राम से आपको इको, जेंटल, क्विक हर तरह की वॉशिंग फैसिलिटी मिलती है। इसमें कई स्पेशल फीचर्स मौजूद हैं। जैसे कि इसमें स्मार्ट डायगनोसिस, मशीन क्लीन रिमाइंडर, पर्सनलाइज्ड सेटिंग आदि की सुविधा है। LG Dishwasher Price: Rs 63,990
प्रमुख विशेषताएं
- फोर वॉशिंग आर्म
- मल्टी डायरेक्शनल रोटेशन
- टरबो साइकल
Image Credit: Pexels
Disclaimer: यहां कीमतें अमेज़ॅन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं।