'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अब अरमान और अभीरा की दुनिया उजड़ने वाली है। जहां एक तरफ सीरियल में दोनों की शादी की तैयारी चल रही है, वहीं आने वाले एपिसोड्स में सब कुछ बिखरने वाला है। हालिया ट्रैक में जहां एक तरफ मायरा के स्टॉकर के पकड़े जाने के बाद अरमान और अभीरा ने राहत की सांस ली थी, वहीं दूसरी तरह माधव ने सुसाइड करने की कोशिश की, जिसने पोद्दार परिवार को हिलाकर रख दिया। फैंस को उम्मीद थी कि अभीरा और अरमान के रास्ते अब जल्द एक हो जाएंगे और फैंस को अभिमान (सोशल मीडिया पर अरमान और अभीरा का ट्रेंडिंग नाम) की कहानी देखने को मिलेगी, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब अरमान और अभीरा का ट्रैक खत्म होने वाला है। चलिए आपको बताते हैं कि आने वाले एपिसोड्स में क्या होने वाला है?

अभीरा को भूल जाएगा अरमान

सीरियल के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि अरमान जल्द ही अभीरा को भूल जाएगा। अभीरा उससे बात कर रही होती है और वो अचानक से कहता है- माफ कीजिएगा, क्या मैं आपको जानता हूं? इस ट्विस्ट ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। जहां अभीरा फैसला लेती है कि वो अरमान को इस अंधेरे से बाहर लाकर रहेगी और उसे सब कुछ याद दिलाएगी, वहीं सोशल मीडिया पर वायरल दावों की मानें तो अरमान और अभीरा का ट्रैक जल्द खत्म हो जाएगा। शो में ब्रेन ट्यूमर की वजह से अरमान की मौत दिखाई जाएगी और उसके बाद कहानी में लीप आ सकता है।

यह भी पढ़ें- YRKKH Spoiler: अरमान कहेगा अभीरा से दिल की बात, क्या फिर एक होंगे दोनों के रास्ते? फैंस बोले- प्यार है या ड्रामा

क्या टूट जाएगा अभीरा का सपना?

सीरियल में फिलहाल अभीरा, अरमान, मुक्ति और मायरा के बीच काफी अच्छा बॉन्ड नजर आ रहा है। अरमान ने भी मुक्ति से कहा है कि अगर वो चाहे, तो उसे पापा बुला सकती है और वो उसे पापा का प्यार देने की पूरी कोशिश करेगा। ऐसे में कहीं न कहीं अभीरा का हैप्पी फैमिली का सपना पूरा होता दिख रहा है, लेकिन अरमान की बीमारी के साथ ही यह सपना टूट सकता है। कहा ये भी जा रहा है कि विद्या एक बार फिर से अभीरा को अरमान की जिंदगी से दूर ले जाने की कोशिश करेगी और अरमान की बीमारी का फायदा उठाकर दोनों के बीच गलतफहमियां पैदा करने की कोशिश करेगी। फिलहाल देखना होगा कि आने वाले एपिसोड्स में क्या नए ट्विस्ट आते हैं।

 

यह भी पढ़ें- 'दिन के 16 घंटे काम...', कैसे होती है 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शूटिंग? समृद्धि शुक्ला ने बताई अंदर की बातें


'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान और अभीरा की जिंदगी में बड़ा तूफान आने वाला है और सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि कहानी में लीप आ सकता है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Star Plus, Jio Hotstar