भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे 'बिग बॉस 20' में नजर आ रही हैं। उनके दोस्त और को-स्टार रहे निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव उनके साथ प्रीमियर नाइट पर पहुंचे। दोनों का रिश्ता सालों से सुर्खियों में रहा है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री तो शानदार है ही, लेकिन इनकी निजी जिंदगी को लेकर सालों से चर्चाएं होती रही हैं। जहां एक तरफ निरहुआ पहले से शादीशुदा हैं, वहीं दूसरी तरफ आम्रपाली ने अभी तक शादी नहीं की है। दोनों हमेशा खुद को एक-दूसरे का अच्छा दोस्त बताते हैं। हालांकि, सालों से इनके रिश्ते को प्यार का ही नाम दिया जाता रहा है। एक इंटरव्यू के दौरान जब आम्रपाली से पूछा गया था कि 'क्या निरहुआ आपके भाई हैं?', तो वह काफी भड़कती हुई नजर आई थीं। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा था?
क्या निरहुआ आपको भाई हैं...
भोजपुरी बवाल शो में जब होस्ट ने आम्रपाली से उनके और दिनेश लाल यादव के रिश्ते के बारे में सवाल किए थे, तो वह काफी भड़कती हुई नजर आई थीं। शो के होस्ट उनसे पूछते हैं, "क्या निरहुआ आपके भैया हैं?" इसके जवाब में एक्ट्रेस कहती हैं, "नहीं, वो मेरे को-एक्टर हैं।" एंकर तुरंत अगला सवाल पूछता है कि क्या उनका और निरहुआ का और कोई रिश्ता नहीं है। इसका जवाब आम्रपाली 'ना' में देती हैं। अगले सवाल में होस्ट उनसे पूछते हैं, "आप स्वीकार क्यों नहीं कर लेते कि आप प्यार करते हो? वो कहते हैं कि वो अपने घर नहीं जाते...अपनी पत्नी से प्यार नहीं करते..आपसे ही रिश्ता है।" इसके बाद आम्रपाली गुस्से में नजर आती हैं और होस्ट से कहती हैं कि मेरे बारे में कुछ भी बोलने से पहले सोच लेना।
निरहुआ ने शादी के बारे में कही थी यह बात
निरहुआ ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनकी शादी जबरदस्ती करवाई गई थी, वह अपनी पत्नी से प्यार नहीं करते हैं और शादी को एक जिम्मेदारी की तरह निभा रहे हैं। निरहुआ ने यह भी कहा था कि वो हमेशा अपने बच्चों से कहते हैं कि जिंदगी में कुछ भी दबाव में मत करना, बल्कि अपनी मर्जी से करना। काजल राघवानी ने भी एक बार इंस्टाग्राम लाइव में आम्रपाली और निरहुआ के रिश्ते पर सवाल उठाए थे और कहा था कि उन्होंने दोनों को वैनिटी वैन में घंटों साथ देखा है।
यह भी पढ़ें- 'लड़की हो चाय बनानी आती होगी...', Bigg Boss 20 में Mahhi Vij के बर्ताव से पहले ही दिन परेशान हुए घरवाले
आम्रपाली ने 'बिग बॉस 20' में जीवनसाथी के बारे में कही यह बात
'बिग बॉस 20' में जब निरहुआ, आम्रपाली को स्टेज पर छोड़कर गए उसके बाद सलमान खान ने उसने पूछा कि उन्हें कैसा लाइफ पार्टनर चाहिए? इस पर आम्रपाली ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा, "लड़का हो, जिंदा हो और लॉयल हो...बस इतना ही।"
यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस 20' में कदम रखते ही कनिका मान को मिला बड़ा 'वरदान', एक इशारे पर बिगड़ेगा किसी घरवाले का खेल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Jio Hotstar
