अमेजन प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर आने वाला चर्चित शो राइज एंड फॉल सीजन 2 इन दिनों काफी चर्चा में है। इस रियलिटी शो को लेकर दर्शकों के बीच काफी रोमांच बना हुआ है। बता दें, कि इस बार शो की कमान पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के हाथ में हैं। वे अश्नीर ग्रोवर की जगह होस्ट कर अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। हाल ही में सहवाग ने शो के नियमों में कुछ दिलचस्प और बड़े बदलाव से पर्दा उठाया है। सहवाग ने खुलासा करते हुए बताया कि सीजन में कौन पेंटहाउस में राज करेगा और कौन बेसमेंट में कड़ी मेहनत करेगा, इस बात का फैसला सिर्फ कंटेस्टेंट्स का गेम प्लान ही नहीं, बल्कि ऑडियंस भी तय करेगी। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

वीरेंद्र सहवाग ने वोटिंग प्रक्रिया को लेकर कही ये बात

राइज एंड फॉल सीजन 2' के होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने इस सीजन का सबसे बड़ा आकर्षण दर्शकों को दी गई अथॉरिटी और वोटिंग पावर को बताया है। वीरेंद्र ने शो की शुरुआत से ही दर्शकों को अहम भूमिका में रखा है। उन्होंने कहा कि अब दर्शक अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को शुरुआत में ही उनकी जगह तय करने के लिए वोट कर सकेंगे। जिस तरह क्रिकेट में फैंस मैच की दिशा बदलते हैं, वैसे ही शो में जनता का एक-एक वोट सत्ता पलट सकता है।

रूलर्स और वर्कर्स का वोटिंग का तरीका

इस सीजन में कुल 15 सेलिब्रिटीज हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें प्रियंका चाहर चौधरी, करण पटेल से लेकर स्वरा भास्कर, शहजाद पूनावाला जैसे बड़े नाम शामिल हैं। अमेजन एमएक्स प्लेयर ऐप के जरिए लोग अपनी पसंद के आधार पर वोटिंग में भाग ले सकते हैं। यही नहीं अगर ऑडिएंस को लगता है कि कोई खिलाड़ी लीडर बनने लायक है, तो वे उसे सपोर्ट कर रूलर बना सकते हैं, लेकिन अगर लगता है, कि किसी खिलाड़ी की रणनीति पसंद नहीं आ रही, तो दर्शक वोट के जरिए उसे बेसमेंट में धकेल सकते हैं।

वीरेंद्र सहवाग का हॉस्टिंग अंदाज

क्रिकेट के मैदान पर छक्के छुड़ाने वाले सहवाग अब राइज एंड फॉल सीजन 2 में तड़का लगाने वाले हैं। सहवाग ने कहा कि क्रिकेट ने उन्हें सिखाया है कि आखिरी गेंद तक कोई भी मैच जीता या हारा नहीं जा सकता। वैसे ही 'राइज एंड फॉल 2' में भी स्थिति कभी भी स्थिर नहीं रहेगी। सहवाग आगे कहा कि जब भी किसी खिलाड़ी को लगता है कि वह टॉप पर पहुंचने वाला है, तभी उसका नीचे गिरना शुरू हो सकता है।

कब से शुरू होगा शो

26 सितंबर 2026 से एंटरटेनमेंट का एक नया रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 शुरू होने जा रहा है। इस शो को सभी दर्शक MX Player और Prime Video पर फ्री में देख सकते हैं। यह शो 42 दिनों तक चलता है, जिसके नए एपिसोड रोजाना दोपहर 12 बजे एमएक्स प्लेयर और प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होंगे। एपिसोड की स्ट्रीमिंग के साथ-साथ वोटिंग लाइनें भी लाइव की जाएंगी, जिससे फैंस बिना किसी देरी के वोट कर सकते हैं।

निष्कर्ष:

वीरेंद्र सहवाग के इस खुलासे के बाद राइज एंड फॉल सीजन 2 को लेकर लोग बहुत उत्सुक नजर आ रहे हैं। रूलर्स और वर्कर्स के चुनाव में दर्शकों की सीधी हिस्सेदारी ने इस शो को और खास बना दिया है। ऐसे में अगर आपको भी सीजन 2 का इंतजार था, तो अब तैयार हो जाइए इस अनोखे रियलिटी शो का हिस्सा बनने के लिए। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।

(image credit: instagram/filmibeatofficial)