कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब' 18 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। फिल्म का क्लैश करीना कपूर की 'दायरा' के साथ हुआ था। हालांकि, ये दोनों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं और फ्लॉप रही थीं, लेकिन शुरुआती कलेक्शन में 'वाइब' करीना कपूर की 'दायरा' से बेहतर नजर आई थी। एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और म्यूजिक से भरपूर यह फिल्म अब गुपचुप तरीके से ओटीटी पर दस्तक दे चुकी हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस फिल्म को आप किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे?
ओटीटी पर कहां देख सकते हैं 'वाइब'?
अगर आप इस फिल्म को थियेटर्स में नहीं देख पाए थे और इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे , तो बता दें कि यह फिल्म अब ओटीटी पर आ चुकी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर आप इसे देख सकते हैं।
'वाइब' फिल्म की स्टार कास्ट
इस फिल्म में कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को कुणाल ने ही लिखा है और उन्होंने ही इसे डायरेक्ट किया है।
यह भी पढ़ें- Avengers: Endgame Encore OTT Release: ओटीटी पर दस्तक देगी मार्वल्स की फिल्म, जानें कब और कहां होगी रिलीज?
'वाइब' फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
कुणाल खेमू की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने भारत में 19.13 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था और विदेशों में लगभग 2.05 करोड़ रुपये कमाए थे। ऐसे में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 21.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। बजट और औसत कमाई के हिसाब से फिल्म फ्लॉप रही थी।
'वाइब' की कहानी क्या है?
इस फिल्म की कहानी दो पक्के दोस्तों हार्दिक (कुणाल खेमू) और बग्स (स्पर्श श्रीवास्तव) के इर्द-गिर्द घूमती है। अचानक उनकी जिंदगी बदल जाती है, जब मैडम एच (प्रीति जिंटा) उन्हें देश को एक बड़े खतरे से बचाने के मिशन का हिस्सा बनाती हैं। वे दोनों इस काम के लिए तैयार नहीं होते हैं, लेकिन फिर कैसे वे इस मिशन को अंजाम देते हैं और इस दौरान क्या दिलचस्प मोड़ आते हैं, ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
