प्राइम वीडियो का रियलिटी शो The Traitors 2 जल्द ही अपने फिनाले तक पहुंचने वाला है। इस सीजन की शुरुआत 13 अगस्त को 21 कंटेस्टेंट्स के साथ हुई थी और अब शो में क्रिस्टल डिसूजा, रिदा थाराना, मल्लिका शेरावत, शालिनी पासी, दलीप ताहिल और साहिल सलाथिया बचे हैं। इन 6 फाइनलिस्ट में से कोई एक इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम करेगा। शो के 9 एपिसोड्स रिलीज हो चुके हैं और इसके आखिरी एपिसोड का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह शो का फाइनल एपिसोड होगा। चलिए आपको बताते हैं कि सच, शक और धोखे का यह खेल कब अपने अंतिम पड़ाव तक पहुंचेगा, इस सीजन का ग्रैंड फिनाले कब होगा और कौन शो का विनर बन सकता है?
The Traitors 2 का फिनाले कब होगा?
The Traitors 2 का ग्रांड फिनाले गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को रात 8 बजे प्राइम वीडियो पर आएगा। इस सीजन के फिनाले का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अब तक शो के 9 एपिसोड आ चुके हैं और 10वां व फाइनल एपिसोड कल रात 8 बजे रिलीज किया जाएगा।
शो में लगातार आ रहे हैं नए ट्विस्ट
The Traitors में फिलहाल क्रिस्टल डिसूजा, रिदा थाराना, मल्लिका शेरावत, शालिनी पासी, दलीप ताहिल और साहिल सलाथिया टॉप 6 फाइनलिस्ट हैं। इनमें क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थाराना ट्रेटर हैं, वहीं बाकी सभी कंटेस्टेंट्स इनोसेंट हैं। पिछले हफ्ते रिलीज हुए एपिसोड्स में 'सर्किल ऑफ शक' में सभी कंटेस्टेंट्स ने मिलकर शाहनील गिल का पर्दाफाश कर दिया था और उनके ट्रेटर होने का राज सामने आ गया था। इसके बाद क्रिस्टल डिसूजा ने बड़ी चालाकी से रिदा थाराना को ट्रेटर बनने का प्रपोजल दिया और उन्होंने वह स्वीकार कर लिया।
यह भी पढ़ें- The Traitors 2: अपनी शातिर चालों से क्रिस्टल डिसूजा पलट रही हैं पूरा खेल, करण जौहर भी हुए मुरीद
कौन बन सकता है The Traitors का विनर?
The Traitors के विनर का नाम तो फिनाले एपिसोड के बाद ही पता चलेगा। हालांकि, फिलहाल क्रिस्टल डिसूजा के विनर बनने के चर्चे जोरो पर हैं। सोशल मीडिया पर कई वायरल रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि क्रिस्टल इस सीजन की विनर बनेंगी। वहीं क्रिस्टल के गेमप्ले को देखकर भी ऐसा लग रहा है कि वह अपनी शातिर चालों से आखिर तक अपनी पहचान छुपाने में कामयाब रहेंगी और शो जीत जाएंगी। बता दें कि क्रिस्टल शो के पहले एपिसोड से ट्रेटर हैं, लेकिन अभी तक कोई उन्हें पकड़ नहीं पाया है। हाल ही में करण जौहर ने भी उनके गेम की तारीफ की थी।
यह भी पढ़ें- 'मैं हमेशा इनोसेंट थी और रहूंगी...', The Traitors से बाहर होने पर फिर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
