'लॉक अप 2' से सुनीता आहूजा का सफर खत्म हो गया है, लेकिन वो अभी भी चर्चा में बनी हुई हैं। सुनीता आहूजा ने इस शो में कई ऐसे स्टेटमेंट दिए, जिसके चलते वो सु्र्खियों में रहीं। हालांकि, सेहत से जुडे़ कारणों के चलते उन्हें शो से बाहर होना पड़ा। गोविंदा और उनकी बेटी टीना खुद उन्हें लेने पहुंचे थे। सुनीता का बेबाक अंदाज इस शो में लोगों को काफी पसंद आया। इस शो से पहले चर्चे थे कि सुनीता 'बिग बॉस' का हिस्सा भी बन सकती हैं। जब उन्होंने 'लॉक अप 2' में भाग लिया, तो इस बात के चर्चे और तेज हो गए। हालांकि, अब एलिमिनेशन के बाद सुनीता ने खुद इस सवाल का जवाब दिया है और बताया कि क्या वो 'बिग बॉस' का हिस्सा बनेंगी या नहीं? चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
क्या 'बिग बॉस' का हिस्सा बनेंगी सुनीता आहूजा?
सुनीता आहूजा 'लॉक अप 2' से बाहर होने के बाद कई मीडिया हाउस को इंटरव्यू दे चुकी हैं। इन इंटरव्यूज में उन्होंने शो से जुड़े सवालों और उनके फ्यूचर प्लान्स के बारे में खुलकर बात की।
ऐसे ही एक इंटरव्यू में जब उनसे 'बिग बॉस' में भाग लेने के बारे में पूछा गया है, तो उन्होंने जवाब में कहा, "मुझे नहीं लगता मैं बिग बॉस करूंगी...'लॉक अप 2' में 15 दिनों में ही मुझे कई अनुभव हुए और 'बिग बॉस' तो 3 महीने का शो है...मैं पागल थोड़े ही हूं...मैंने सोच लिया है मैं अपनी लाइफ में कभी कोई रियलिटी शो नहीं करने वाली हूं...मेरा रियलिटी शोज से कोई लेना-देना नहीं है।" ऐसे में सुनीता ने 'बिग बॉस' में भाग लेने की सारी अफवाहों को सिरे से नकार दिया है। हालांकि, वक्त के साथ उनका फैसला बदलता है या नहीं, ये देखना होगा। बता दें कि सुनीता का डायबिटीज बढ़ने की वजह से उन्हें 'लॉक अप 2' छोड़ना पड़ा।
यह भी पढ़ें- 'लॉक अप 2' से बाहर हुईं सुनीता आहूजा, गोविंदा संग रिश्ते पर बोलीं- 'घर की बातें घर में ही रहनी चाहिए'
बेटे संग फिल्मों में डेब्यू करेंगी सुनीता
सुनीता आहूजा ने यह भी बताया है कि वह बेटे यश के साथ फिल्मों में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वे दोनों एकता कपूर कि फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। इसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
यह भी पढ़ें- 'मुझे यहां से जाना है', 'लॉक अप 2' में रो पड़ीं सुनीता आहूजा, याद आई गोविंदा की यह बात
'लॉक अप 2' में सुनीता का सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा। हालांकि, उनके बेबाक रवैये को फैंस ने काफी पसंद किया। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
