Student of the Year After Dark Release Date: करण जौहर की चर्चित फिल्म फ्रेंचाइजी ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ अब एक नए और अलग अंदाज में लोगों के सामने आने वाली है। कॉलेज रोमांस, दोस्ती और ग्लैमर के लिए पहचानी जाने वाली इस फ्रेंचाइजी में अब खौफ का जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा। फिल्ममेकर करण जौहर ने फ्रेंचाइजी के 14 साल पूरे होने के मौके पर इसके नए चैप्टर ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ का ऐलान किया है। इस सीरीज में शनाया कपूर मेन रोल में नजर आएंगी। खास बात यह है कि उनके डबल रोल में होने की जानकारी भी सामने आई है, जिससे लोगों की उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है।
कब रिलीज होगी फिल्म? (Student of the Year After Dark Release Date)
करण जौहर ने ‘हॉटस्टार स्पेशल्स: स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ की अनाउंसमेंट करते हुए बताया कि यह सीरीज 13 नवंबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, इसके कलाकारों, कहानी और दूसरे किरदारों को लेकर अभी ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई है।
करण ने इस नए प्रोजेक्ट को फ्रेंचाइजी की अब तक की कहानियों से अलग बताया है। इस बार लोगों को कुछ ऐसा देखने को मिलेगा, जो पहले की फिल्मों के अंदाज से बिल्कुल अलग होगा।
image credit- instagram
करण जौहर ने क्या कहा?
सीरीज की घोषणा करते हुए करण जौहर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'इस हफ्ते पुरानी यादें कुछ ज्यादा ही ताजा हो रही हैं। हमारी प्यारी एसओटीवाई फ्रेंचाइजी के 14 साल पूरे होने के साथ हम एक नई यात्रा शुरू कर रहे हैं। अब यह आफ्टर डार्क है। यह कहानी खौफनाक, बेबाक और पूरी तरह पागलपन से भरी होगी।'
शनाया कपूर का होगा ओटीटी डेब्यू
‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ से शनाया कपूर अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। सीरीज का निर्देशन रीमा माया कर रही हैं, जबकि इसका निर्माण धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है।
करण जौहर ने शनाया के डबल रोल को लेकर भी उत्साह जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि यह फ्रेंचाइजी के लिए एक नए दौर की शुरुआत है और रीमा माया के अलग तरह के निर्देशन के साथ शनाया का डबल रोल इस प्रोजेक्ट को खास बनाएगा। करण के मुताबिक, लोगों को अभी इस सीरीज की पहली झलक में बहुत कम जानकारी मिली है और आगे कई दिलचस्प चीजें सामने आ सकती हैं।
हालांकि, शनाया के दोनों किरदार कैसे होंगे और कहानी में उनकी क्या रोल रहेगा, इस बारे में फिलहाल कोई डिटेल जानकारी नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें- Best Short Films: 10 से 15 मिनट में दिमाग हिला देंगी ये 5 शॉर्ट फिल्में, तीसरी वाली तो जरूर देखें
कब आई थी ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’?
‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ की शुरुआत साल 2012 में हुई थी। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म से आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में कॉलेज लाइफ, दोस्ती, प्यार और कॉम्पिटिशन की कहानी दिखाई गई थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।
इसके बाद साल 2019 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ रिलीज हुई। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया मेन रोल में नजर आए थे।
यह भी पढ़ें- 400 से ज्यादा फिल्मों में Deva ने दिया था संगीत, रजनीकांत से लेकर चेन्नई के 'गाना म्यूजिक' से है खास कनेक्शन
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit- instagram (Karan Johar)
-1792418310065_m.webp)