नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा की केमिस्ट्री लगातार सुर्खियों में है। जहां दोनों ने साफ शब्दों में कहा है कि वो बस एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं, तो वहीं इंटरनेट पर इनके रिश्ते को लेकर अलग ही कहानी कही जा रही है। शो में दोनों को एक-दूसरे से बात करते देख, एक-दूसरे की परवाह करते देख सोशल मीडिया यूजर्स को यही लगता है कि दोनों के बीच दोस्ती से कुछ ज्यादा है। हालांकि, फिलहाल शिल्पा शिंदे की वजह से दोनों एक-दूसरे से बात नहीं कर पा रहे हैं और इसे लेकर न केवल ये दोनों बल्कि इनके फैंस भी मायूस हैं। चलिए आपको बताते हैं कि यह नया ट्विस्ट क्या है?
शिल्पा शिंदे ने लगाई हर्षद और शिवांगी की बातचीत पर रोक
'लॉक अप 2' में लगातार नए-नए ट्विस्ट आ रहे हैं। शो के 13वें एपिसोड में अब सभी कंटेस्टेंट के सेलमेट्स बदल दिए हैं। नई जोड़ियों में एक को कंट्रोलर तो एक तो डिपेंडेंट बनाया है। ऐसे में शिल्पा और शिवांगी की जोड़ी बनी है। इसमें शिल्पा कंट्रोलर और शिवांगी डिपेंडेंट हैं। नए नियमों के अनुसार, डिपेंडर को कंट्रोलर की सारी बातें माननी हैं और यहां शिल्पा ने बड़ा दांव चलते हुए शिवांगी से कहा कि वो हर्षद से कम बात करें।
शिल्पा ने कहा, "मैं चाहती हूं आप हर्षद से कम बात करें...मुझे आप दोनों साथ बैठे नहीं दिखने चाहिए, मैं ये नहीं कह रही कि बिल्कुल बात न करें पर कम से कम बात करें।" इसके बाद शिवांगी काफी इमोशनल हो जाती हैं। वो शिल्पा से कहती हैं कि ऐसे तो बात हो ही नहीं पाएगी। इसके जवाब में शिल्पा उनसे कहती हैं कि वो घर के बाकी लोगों से बात करें।
शिवांगी ने हर्षद से कही यह बात
शिल्पा के इस ऑर्डर के बाद शिवांगी ने हर्षद को से कहा, "मुझे उन्होंने कहा है कि मैं उन्हें आपके साथ बैठी हुई नहीं दिखनी चाहिए...ऐसे चलते-फिरते थोड़ी बात कर सकते हैं।" इसके बाद हर्षद, शिवांगी को समझाते हुए नजर आए। हालांकि, बाद में शिवांगी ने कहा कि ऐसे चलते-फिरते भी बात नहीं कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें- 'हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन...', हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी ने 'लॉक अप 2' में बताया अपने रिश्ते का सच
राम कपूर के गले लगकर रोईं शिवांगी
कल के एपिसोड में साफ दिखा कि हर्षद से बात न कर पाने की वजह से शिवांगी काफी इमोशनल हो रही थीं। वो राम कपूर के गले लगकर रोती हुई नजर आईं और उन्होंने राम से कहा कि यहां पर बस हर्षद की उनका दोस्त है। इसके बाद राम कपूर उन्हें और हर्षद को समझाते नजर आए।
यह भी पढ़ें- क्या Lock Upp 2 में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के बीच बढ़ रही हैं नजदीकियां? पहले भी आ चुकी हैं लिंकअप की खबरें
'लॉक अप 2' में फैंस हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की बॉन्डिंग को बहुत पसंद करते हैं। ऐसे में जब शिल्पा शिंदे की वजह से एक-दूसरे से बात नहीं कर पा रहे हैं, तो फैंस उनके क्यूट मोमेंट्स को मिस कर रहे हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Netflix
