'लॉक अप 2' का कल (18 जुलाई) का एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। कल जजमेंट डे पर जहां हर्षद ने अपना सीक्रेट बताकर खुद को सेफ कर लिया और सभी इमोशनल हो गए। वहीं योगेश और सूफी बॉटम 2 में पहुंच गए। बताया जा रहा है कि धीरज, सूफी को सेफ कर लेंगे और योगेश शो से बाहर हो गए हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स में काफी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि मेकर्स ने जानबूझकर योगेश को बाहर किया है, जबकि वो आकांक्षा चमोला और सूफी समेत कई कंटेस्टेंट्स से ज्यादा कंटेट दे रहे थे।
इधर कल के एपिसोड में फराह खान और रितेश देशमुख उस मुद्दे पर भी बात करते नजर आए, जहां शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी के बारे में काफी कुछ गलत कहते नजर आ रहे थे। बेशक होस्ट्स ने कल के शो में यह मुद्दा तो उठाया, लेकिन नेटिजन्स का कहना है कि शिल्पा को बिल्कुल भी बैश नहीं किया गया। उन्होंने शिवांगी के लिए जो कहा था, उस हिसाब से उन्हें काफी सॉफ्टली समझाया गया और इस मुद्दे को उतनी तवज्जों नहीं मिली, जितनी मिलनी चाहिए। चलिए आपको बताते हैं कि इंटरनेट यूजर्स क्यों शो को बायस्ड बता रहे हैं?
शिल्पा शिंदे की नहीं लगी क्लास
'लॉक अप 2' के अंदर शिल्पा शिंदे एक नहीं, बल्कि कई बार शिवांगी जोशी के कैरेक्टर पर सवाल उठाती दिखी हैं। शिवांगी और हर्षद के रिश्ते पर भी उन्होंने सवाल किए थे और शिवांगी के कैरेक्टर के बारे में भी कई गलत बातें कही थीं।
शिल्पा ने कहा था कि शिवांगी जिस भी शो का हिस्सा रही हैं, उसके हीरो के साथ उनका अफेयर रहा है। इसके अलावा भी शिल्पा ने श्रेया के साथ मिलकर शिवांगी के बारे में कई ऐसी बातें कही थीं, जो यहां लिखना मुमकिन नहीं है। ऐसे में शिवांगी के फैंस और शो की ऑडियंस को उम्मीद थी कि शिल्पा को जमकर बैश किया जाएगा। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। यह मुद्दा तो उठा, लेकिन बस दो लाइन में खत्म हो गया। इसी वजह से अब फराह खान और रितेश देशमुख समेत शो के मेकर्स पर यूजर्स सवाल उठा रहे हैं।
फराह और रितेश पर लगा पक्षपात करने का आरोप
इस एपिसोड के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर फराह खान और रितेश देशमुख की होस्टिंग पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह मुद्दा बहुत बड़ा था और शिल्पा ने काफी गलत बातें कही थीं, लेकिन उन्हें सही तरह से डांटा तक नहीं गया। यहां तक कि जब होस्ट उस बारे में बात कर रहे थे, तब भी शिल्पा के चेहरे पर मुस्कान थी और वो बिल्कुल शर्मिंदा नहीं थीं। कई यूजर्स ने तो यह भी कहा कि शिल्पा ने बाद में भी शिवांगी से माफी नहीं मांगी और इससे साफ है कि उन्हें कोई पछतावा नहीं है।
यह भी पढ़ें- शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर फूटा हिना खान का गुस्सा, आकांक्षा चमोला-गौरव खन्ना के रिश्ते पर भी उठाए सवाल
फराह खान ने बायस्ड होने पर दिया था यह जवाब
बता दें कि इस एपिसोड (जजमेंट डे) का जब प्रोमो आउट हुआ था, तब उसमें कहीं भी शिल्पा शिंदे का जिक्र नहीं था। ऐसे में लोगों ने फराह खान से सवाल पूछने शुरू कर दिए थे कि क्या शिल्पा शिंदे को वीकेंड पर बैश नहीं किया जाएगा? क्या शो बायस्ड है? तब फराह खान ने जवाब देते हुए कहा था कि लोग पहले एपिसोड देख लें और फिर कमेंट करें। हालांकि, एपिसोड आउट होने के बाद यह मामला और बढ़ता जा रहा है।
यह भी पढ़ें- 'बात नहीं कर सकते...', शिल्पा शिंदे की वजह से बंद हुई हर्षद चोपड़ा-शिवांदी जोशी की बातचीत, Lock Upp में नया ट्विस्ट
'लॉक अप 2' में फिलहाल हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। अब देखना होगा कि आने वाले एपिसोड्स में शिल्पा-शिंवागी और हर्षद के बीच किस तरह की समीकरण बैठती है? अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
