बिग बॉस 20 में एक बार फिर राशन टास्क और कैप्टेंसी टास्क आपस में जुड़ा हुआ है। जहां एक तरफ घर में रिश्ते काफी बदलते नजर आ रहे हैं, वहीं राशन टास्क में लव गिल और कनिका मान के बीच तीखी बहस देखने को मिली है। मेकर्स ने इस टास्क में ऐसा ट्वविस्ट डाला है कि घरवाले हैरान रह गए हैं। बीती रात के एपिसोड में लव गिल, स्काउट और यंग अपने रिश्ते पर भी बात करते दिखे। फिलहाल लव और स्काउट के बॉन्ड को लेकर ऑडियंस काफी कंफ्यूज है। इधर घर में आम्रपाली और गुल्लू के बीच भी जोरदार बहस हुई। शो का लेटेस्ट प्रोमो भी काफी दिलचस्प है, जहां कनिका के साथ ही आम्रपाली भी लव गिल पर बरसती नजर आ रही हैं। चलिए आपको बताते हैं पूरी डिटेल्स।
स्काउट और लव ने की अपने रिश्ते पर बात
बिग बॉस हाउस में हालिया एपिसोड में लव, स्काउट ओपी और यंग डीएसए अपने रिश्तों के बारे में बात करते हुए नदर आए। लव ने स्काउट के साथ अपने रिश्ते को 'भाई जैसा' बताया और कहा कि वह यंग को एक अच्छा दोस्त मानती हैं और उनकी सलाह को अहमियत देती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें घर जैसा महसूस होने लगा है। स्काउट अपने पुराने कमेंट के लिए लव से माफी मांगते भी नजर आए। लव ने जवाब में कहा कि बार-बार उन्हें 'बहन' कहने से बाहर के लोगों पर उनके रिश्ते को लेकर गलत असर पड़ सकता है और पूछा, "बाहर लड़की की क्या इमेज जाएगी?" स्काउट ने अपनी बात समझाने की कोशिश की, जबकि लव ने साफ कर दिया कि वह चाहती हैं कि स्काउट समझें कि उस कमेंट से उन्हें बुरा क्यों लगा। बता दें कि एक एपिसोड के दौरान स्काउट, यंग से कहते हुए दिखे थे कि उनके दिल में लव के लिए फीलिंग्स हैं।
बिग बॉस हाउस में हुआ अनोखा राशन टास्क
बिग बॉस ने बीती रात राशन का एक अनोखा टास्क शुरू किया, जिसमें घर की लाइटें दिन में भी बंद कर दी जाती थीं। जब भी सोने वाला गाना बजता, कंटेस्टेंट्स को अपने बेडरूम में जाना होता था और कैप्टन उदिति हर राउंड के लिए चोर चुनने के लिए एक क्यू कार्ड उठाती थीं। चुने गए कंटेस्टेंट को लिविंग एरिया से राशन का सामान चुराकर स्टोररूम में रखने के लिए लगभग तीन मिनट मिलते थे। "कुकड़ू-कूं" की आवाज से चोरी का समय खत्म होने का संकेत मिलता था। जो कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा राशन बैग पहुंचाता, उसे एक खास पावर मिलती, जबकि बचा हुआ राशन घर की हफ्ते भर की सप्लाई बन जाता।
लवप्रीत के राशन टास्क को लेकर हुआ विवाद
राशन टास्क में जल्द ही तनातनी शुरू हो गई, जब लवप्रीत गिल ने मौजूद राशन का एक बड़ा हिस्सा चुरा लिया। उनके इस कदम से घरवाले हैरान रह गए। लवप्रीत की इस चाल से कंटेस्टेंट्स के बीच बहस छिड़ गई और उन्होंने इतने ज्यादा राशन लेने पर उनसे सवाल किए। यह बातचीत जल्द ही तीखी बहस में बदल गई, क्योंकि घरवाले इस बात पर बहस करने लगे कि लव को टास्क पूरा करते वक्त घरवालों के बारे में सोचना चाहिए था। हालांकि, लव ने साफ किया कि उन्होंने टास्क परफॉर्म किया है। इस बात को लेकर लव और कनिका में जोरदार बहस हुई।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: इन 8 कंटेस्टेंट्स पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार, काजी और स्काउट में धक्का-मुक्की
आसिफ खान बने घर के कप्तान
इस टास्क को जीतने के बाद लव को पॉवर दी जाएगी कि वह घर का कप्तान चुन सकें। हालांकि, कैप्टेंसी के सभी दावेदारों के साथ घर में अलग-अलग प्रतिशत राशन आना भी जुड़ा था। मसलन अगर लव, कनिका का नाम लेतीं तो वह कप्तान बन जातीं और घर में 35 प्रतिशत राशन आता और अगर वह आसिफ का नाम लेतीं तो घर में 25 प्रतिशन राशन आता और वह कप्तान बन जाते। फिल्म विंडों की रिपोर्ट के मुताबिक, लव ने आसिफ का नाम लिया और वह घर के कप्तान बने। इस बात को लेकर कनिका और लव में जमकर लड़ाई हुई।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
Image Courtesy: Jio Hotstar
