90 के दशक की मशहूर और सदाबहार फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में सलमान खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने तो दिल जीते ही थे, लेकिन एक और किरदार था जिसने अपनी सादगी और मुस्कान से दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी वह थीं बड़ी भाभी 'पूजा', यानी रेणुका शहाणे। रेणुका शहाणे ने अपनी अदाकारी से भारतीय परिवारों में एक आदर्श और प्यारी भाभी-बेटी का रूप हमेशा के लिए अमर कर दिया। उनकी ऑन-स्क्रीन सादगी इतनी असरदार थी कि आज भी जब उस फिल्म का जिक्र होता है, तो उनकी नम आंखें और प्यारी मुस्कान सबसे पहले याद आती हैं। इन दिनों वह अपनी वेब सीरीज दुपहिया वेब सीरीज को लेकर सुर्खियों में बनी है। आज के इस लेख में हम आपको रेणुका शाहणे की 5 यादगार फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

रेणुका शाहणे की 5 यादगार फिल्में

रेणुका शाहणे भारतीय फिल्म और टेलीविजन जगत की एक बेहद प्रतिष्ठित और लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। अपनी बेहतरीन अभिनय शैली और मनमोहक मुस्कान से उन्होंने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। उनकी 5 यादगार फिल्में निम्नलिखित हैं।

हम आपके हैं कौन (Hum Aapke Hain Koun)

सूरज बड़त्याजा द्वारा निर्देशित ब्लॉकबस्टर फिल्म हम आपके हैं कौन साल 1994 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में थे।

रेणुका शाहणे ने इसमें माधुरी की बड़ी बहन 'पूजा' का किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी भारतीय पारिवारिक मूल्यों, संस्कृति, प्यार और रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें पूजा की शादी प्रेम के बड़े भाई (मोहनीश बहल) से होती है। पूजा का किरदार और उनका दुखद अंत दर्शकों के दिलों में आज भी बसा हुआ है।

मासूम (Masoom)

साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म मासूम में इंद्र कुमार, टिन्नू आनंद और रेणुका शाहणे (यशदा के रूप में) मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। ऑस्कर विजेता निर्देशक शेखर कपूर की 'मासूम' सस्पेंस-ड्रामा फिल्म थी। इसकी कहानी पारिवारिक उलझनों और एक बच्चे के इर्द-गिर्द बुनी गई थी।

दिल ने जिसे अपना कहा (Dil Ne Jise Apna Kahaa)

रेणुका शाहणे की फिल्म दिल ने जिसे अपना कहा यह साल 2004 में रिलीज हुई थी। इसमें एक्ट्रेस ने सलमान खान की बहन पिया का किरदार निभाया था। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में रेणुका और सलमान खान के अलावा प्रीति जिंटा थे। फिल्म की कहानी प्यार, त्याग और एक दुर्घटना के बाद जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव और भावनात्मक निर्णयों पर आधारित है।

3 स्टोरीज (3 Storeys)

साल 2018 में रिलीज हुई सस्पेंस-थ्रिलर ड्रामा फिल्म 3 स्टोरीज का निर्देशन अर्जुन मुखर्जी ने किया था। मुंबई की एक ही चॉल की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में अलग-अलग मंजिलों पर रहने वाले लोगों के रहस्यों और उनकी जिंदगी की सच्चाइयों को दिखाया गया है। इस फिल्म में रेणुका शाहणे ने 'फ्लोरी मेंडोंसा' का अलग और दमदार किरदार निभाया था।

गोविंदा नाम मेरा (Govinda Naam Mera)

साल 2022 में रिलीज हुई कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म गोविंदा नाम मेरा में विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और विक्की आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म में रेणुका शाहणे ने 'आशा वाघमारे' का किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी एक बैकग्राउंड डांसर (गोविंदा) के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी पत्नी से तलाक और प्रापर्टी के विवाद के बीच एक हत्या के रहस्य में उलझ जाता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit-IMDB, Main Image (Imdb)