रणबीर कपूर की 'रामायण' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म इस दिवाली 5 नंवबर,2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के दो ट्रेलर सामने आए हैं और फैंस इसके सिनेमाघरों में आने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही इसके ओटीटी रिलीज की जानकारी भी सामने आ गई है। थियेटर्स के बाद यह फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी? चलिए आपको बताते हैं।
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' का पहला भाग जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाला है। इससे पहले ही फिल्म ने डिजिटल पार्टनर का नाम सामने आ गया है और मेकर्स ने इसके ओटीटी राइट्स की डील फाइनल कर ली है। बीती रात फिल्म की टीम की तरफ से 'रामायण' की डिजिटल स्ट्रीमिंग के लिए जियोहॉटस्टार और नमित मल्होत्रा के 'प्राइम फोकस स्टूडियोज' के हाथ मिलाने की पुष्टि की है।
फ्री में नहीं देख पाएंगे 'रामायण पार्ट 1'
बेशक 'रामायण पार्ट 1' की ओटीटी रिलीज के लिए प्लेटफॉर्म फाइनल हो गया है, लेकिन दर्शक इसे ओटीटी पर फ्री नहीं देख पाएंगे यानी अगर आपने जियो का सब्सक्रिप्शन लिया हुआ है, तब भी आप इसे अपने रेगुलर स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के हिस्से के रूप में नहीं देख पाएंगे। असल में यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, जियोहॉटस्टार पर 'पे-पर-व्यू' ऑप्शन के जरिए स्ट्रीम होगी। ऐसे में इसे देखने के लिए ऑडियंस को अलग से पेमेंट करनी होगी।
'रामायण: राइज ऑफ द लीजेंड' की स्टारकास्ट
'रामायण: राइज ऑफ द लीजेंड' यानी रामायण का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगा। इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और फिल्म एडवांस बुकिंग में जोरदार कमाई कर रही है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान, अरुण गोविल राजा दशरथ, लारा दत्ता कैकेयी और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है, ऐसे में इसे हिट होने के लिए बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करनी होगी।
यह भी पढ़ें- 'रामायण' का पहला गाना गणेश चतुर्थी पर हुआ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज में गूंजा 'जय जय राम'
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
