रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर कुछ हफ्ते पहले रिलीज हुआ और उसके बाद से यह फिल्म, इसके किरदार, हर किरदार का लुक और एक्टिंग सुर्खियों में है। इसी के साथ साल 1987 में दूरदर्शन पर आई रामानंद सागर की आइकॉनिक 'रामायण' भी एक बार फिर चर्चा में आ गई। जहां 'रामायणम्' के ट्रेलर में लोग रानी कैकेयी से लेकर शूर्पणखा और सीता तक के लुक को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, वहीं सालों पहले आए इस सीरियल में राम-सीता और बाकी किरदारों का आइकॉनिक लुक आज भी लोगों के दिलों में बसा है। क्या आपको पता है कि उस वक्त 'रामायण' की कास्ट के कपड़े और ज्वैलरी कैसे तैयार करवाए गए थे?
100 साल पुरानी कंपनी ने डिजाइन किए थे कपड़े
80 के दशक में बनी रामानंद सागर की 'रामायण' के वक्त वीएफएक्स और आधुनिक तकनीक नही थीं, उस वक्त युद्ध और दिव्य शक्तियों वाले सीन्स को कई ट्रिक्स और जुगाड़ की मदद से शूट किया गया था। इस सीरियल में स्टार कास्ट के कपड़े 100 साल पुरानी कंपनी 'मगनलाल ड्रेसवाला' ने डिजाइन किए थे। बता दें कि इस कंपनी ने ही देश की पहली बोलती फिल्म 'आलम आरा' के कॉस्ट्यूम ङी डिजाइन किए थे। इसके अलावा कई फिल्मों और सीरियल जैसे 'महाभारत' और 'मुगल-ए-आजम' के कॉस्ट्यूम भी इसी कंपनी ने डिजाइन किए थे।
यह भी पढ़ें- अरुण गोविल से लेकर दीपिका चिखलिया तक... 39 साल बाद कहां हैं 'रामायण' के सितारे?
रामानंद सागर ने ऐसे डिजाइन करवाए थे सेट और ज्वैलरी
इस सीरियल के सेट और ज्वैलरी को डिजाइन करवाने में रामानंद सागर ने काफी मेहनत की थी। अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी समेत सभी सितारों की ज्वेलरी आर्ट डायरेक्टर हीराभाई पटेल ने डिजाइन की थी। उनके बेटे ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि रामानंद सागर उनके पिता के साथ बैठकर हर किरदार के हिसाब से ज्वेलरी डिस्कस करते थे और फिर उसका डिजाइन हाथों से पेंट किया जाता था। इतना ही नहीं, डिजाइन में कई बार बदलाव भी किए जाते थे। मुकुट, हार और सभी गहनों को पहले पेंट किया जाता था और फिर उन्हें फाइनल किया जाता था। अयोध्या के महल, अशोक वाटिका और लंका समेत सभी बड़े सेट भी उन्होंने ही डिजाइन किए थे।
यह भी पढ़ें- 'रामायण' में साई पल्लवी के 'सीता' बनने पर दीपिका चिखलिया ने कही यह बात
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
