'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सालों से दर्शकों को हंसाने-गुदगुदाने का काम कर रहा है। यह शो लंबे समय से ऑडियंस का फेवरेट बना हुआ है और इसके अलग-अलग ट्रैक ऑडियंस के चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं। शो का आने वाले ट्रैक इन दिनों काफी चर्चा में है। सीरियल में अब 'धुरंधर' के जमील जमाली की एंट्री हुई है। अब आप सोच रहे होंगे कि भला 'धुरंधर' के जमील जमाली का 'तारक मेहता...' से क्या कनेक्शन? अगर आप इस शो को फॉलो करते हैं, तो आपको पता होगा कि राकेश बेदी इस सीरियल में तारक मेहता के बॉस बाबूलाल का रोल प्ले करते हैं और शो में बीच-बीच में उनका ट्रैक दिखाया जाता है। वो साल 2020 से इस शो का हिस्सा हैं। फिलहाल कुछ महीनों से उनका किरदार बाबूलाल स्टोरीलाइन से गायब चल रहा था और ऐसा दिखाया जा रहा था कि तारक मेहता के बॉस छुट्टी पर गए है, लेकिन अब वो वापस लौट आए हैं और वो भी एक मजेदार ट्विस्ट के साथ। चलिए आपको बताते हैं कि राकेश बेदी की एंट्री शो में क्या ट्विस्ट लाने वाली है?

राकेश बेदी की एंट्री से 'तारक मेहता...' में आएगा ट्विस्ट?


'धुरंधर' के जमील जमाली अब गोकुलधाम पहुंच गए हैं। शो के करंट ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि राकेश बेदी यानी तारक मेहता के बॉस बाबूलाल की वापसी हो चुकी है और लोग उन्हें देखकर अलग-अलग बातें कर रहे हैं, कोई शूट करने को कह रहा है, तो कोई उन्हें देखकर डर रहा है। असल में आने वाले ट्रैक में दिखाया जाएगा कि लोग हैरान रह जाएंगे कि तारक मेहता के बॉस बाबूलाल की शक्ल 'धुरंधर' के जमील जमाली से मिलती है और ऐसे में इस कंफ्यूजन के चलते शो में फन क्रिएट करने की कोशिश की जाएगी। लोग बाबूलाल यानी राकेश बेदी के पीछे पड़ जाते हैं और वो भागते हुए गोकुलधाम सोसाइटी में पहुंच जाते हैं और तारक मेहता की पत्नी अंजलि से मदद मांगने पहुंचते हैं। अब बाबूलाल की एंट्री, ये कंफ्यूजन और तारक मेहता की बॉस को इस मुश्किल से निकालने की कोशिश कितने ठहाके लेकर आती है और शो की टीआरपी में क्या उछाल आता है, ये देखने लायक होगा।

यह भी पढ़ें- 'मैं उसमें कंफर्टेबल नहीं थी लेकिन...', 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को लेकर एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, शो में निभाया था यह किरदार

'तारक मेहता...' की टीआरपी में आई है गिरावट

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 17 सालों से लोगों को एंटरटेन कर रहा है। शो में रोजमर्रा की जिंदगी के इर्द-गिर्द कॉमेडी दिखाई जाती है, जो लोगों को पसंद आती है। हालांकि, पिछले काफी वक्त में शो के कई पुराने चेहरे इसे छोड़कर जा चुके हैं और इसकी टीआरपी में भी गिरावट देखने को मिली है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का भी कहना है कि पहले के ट्रैक में कॉमेडी कई गुना बेहतर होती थी, लेकिन इतना जरूर है कि ये शो अभी भी लोगों के पसंदीदा शोज में से एक बना हुआ है।

 

यह भी पढ़ें- 'ऐसी नौबत आ गई थी कि...', तारक मेहता के सेट पर सुरभि चंदना को सुनने पड़े थे ताने; लोग बोलने लगे थे नहीं आती एक्टिंग


'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लंबे समय से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। शो से कई पुराने चेहरे विदा ले चुके हैं और कई नए चेहरे इसका हिस्सा बने हैं। देखना होगा कि राकेश बेदी की वापसी शो की टीआरपी में क्या उछाल लाती है? अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Sony TV