बिग बॉस 20 की शुरुआत के साथ ही काजी तौकीर शो के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट बने हुए हैं। वह खुद को रॉकस्टार कहते हैं और घर के बाहर उनके फैंस भी उन्हें रॉकस्टार मानते हैं। पिछले कुछ दिनों से काजी की तबियत खराब है, वह कई बार मेडिकल रूम में भी गए और लाइव फीड में वह बुखार और बदन दर्द का जिक्र करते नजर आए थे। बीमारी के चलते वह ड्यूटीज भी नहीं कर पा रहे हैं। इसी बीच बीती रात से खबरें आ रही थीं कि काजी तौकीर इलाज के सिलसिले से शो से एग्जिट लेंगे। हालांकि, कहा जा रहा था कि कुछ वक्त बाद उनकी वापसी हो सकती है। अब इन बातों पर उनकी टीम ने रिएक्ट किया है। चलिए आपको बताते हैं कि उनकी टीम ने क्या कहा है?
काजी की तबियत और शो छोड़ने की खबरों पर टीम ने किया रिएक्ट
काजी तौकीर की टीम ने उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक स्टोरी पोस्ट करते हुए काजी की सेहत और एविक्शन से जुड़ी सारी बातों का जवाब दिया है। उनकी टीम ने कहा, "काजी को बिग बॉस हाउस में पिछले कुछ दिनों से बुखार है और जब मौका मिलता है, वह आराम कर रहे हैं। हाल ही में उन्हें कमजोरी महसूस हो रही थी, जिसकी वजह से उन्हें मेडिकल रूम ले जाया गया और डॉक्टरों ने उनकी जांच की। वह बिग बॉस हाउस में ही हैं और हम उनकी सेहत को लेकर बिग बॉस टीम के टच में हैं। काजी शो का हिस्सा बने रहेंगे और सभी को एंटरटेन करते रहेंगे। हम आप सभी से प्यार और दुआ की उम्मीद करते हैं।" इस तरह काजी की टीम ने उनके शो छोड़ने या कुछ वक्त के लिए शो से बाहर आने की खबरों को फिलहाल खारिज कर दिया है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: नॉमिनेशन टास्क में काजी तौकीर से भिड़े स्काउट, बोले- विक्टिम कार्ड मत खेलो
काजी को डेंगू होने की आ रही थीं खबरें
काजी की तबियत को लेकर कई सोशल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि उन्हें डेंगू हुआ है। हालांकि, उनकी टीम ने अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में इसका जिक्र नहीं किया है। फिलहाल उनके सभी फैंस उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: काजी तौकीर के कमेंट्स पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, फैंस बोले- जानबूझकर किया जा रहा है टारगेट
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
Image Courtesy: Jio Hotstar, Instagram/Qazi Touqeer
