मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी की फिल्म 'पूजा मेरी जान' का इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है। यह फिल्म पिछले चार साल से रिलीज के लिए अटकी हुई थी। कई बार इसके रिलीज को लेकर चर्चा हुई, लेकिन किसी न किसी वजह से यह फिल्म दर्शकों तक नहीं पहुंच सकी। अब मेकर्स ने इसे OTT पर रिलीज करने का फैसला कर लिया है। अगर आपको सस्पेंस थ्रिलर फिल्में पसंद हैं, तो यह फिल्म आपकी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल हो सकती है।
खास बात तो यह है कि इस फिल्म में स्टॉकिंग और साइबर क्राइम जैसे मुद्दों को भी कहानी का हिस्सा बनाया गया है। आइए जानते हैं कि यह फिल्म कब रिलीज होगी, किस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी और इसमें क्या खास देखने को मिलेगा।
किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म?
'पूजा मेरी जान' को ZEE5 पर रिलीज किया जाएगा। पहले इसे JioCinema पर रिलीज करने की तैयारी थी, लेकिन बाद में प्लेटफॉर्म से जुड़े बदलावों के कारण इसकी रिलीज टाल दी गई। अब ZEE5 ने अपनी आने वाली फिल्मों की लिस्ट में इस फिल्म का नाम शामिल कर दिया है।
यह भी पढ़ें- 'रामायण' की स्टार कास्ट से उठा पर्दा, रणबीर कपूर और साई पल्लवी संग नजर आएंगे ये बड़े सितारे
रिलीज डेट को लेकर क्या अपडेट है?
फिलहाल मेकर्स ने फिल्म की सटीक रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है। हालांकि यह तय हो गया है कि फिल्म ZEE5 पर ही स्ट्रीम होगी।
चार साल तक क्यों अटकी रही फिल्म?
बताया जाता है कि 'पूजा मेरी जान' काफी पहले बनकर तैयार हो चुकी थी, लेकिन इसे रिलीज के लिए सही प्लेटफॉर्म नहीं मिल पा रहा था। पहले इसे सीधे JioCinema पर लाने की प्लानिंग थी। बाद में OTT प्लेटफॉर्म्स में कुछ बदलाव हो गए, जिससे इसकी रिलीज रुक गई।
यह भी पढ़ें- बढ़ता जा रहा है Satluj Movie से जुड़ा विवाद, ओटीटी से हटाने के बाद अब IMDb रेटिंग भी हुई गायब
फिल्म की कहानी किस बारे में है?
यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी स्टॉकिंग और साइबर क्राइम जैसे मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में दिखाया गया है कि पूजा नाम की लड़की की जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसे एक अनजान आईडी से लगातार ईमेल मिलने लगते हैं। ईमेल के सब्जेक्ट में सिर्फ 'पूजा मेरी जान' लिखा होता है। इसके बाद कहानी में कई ऐसे मोड़ आते हैं, जिससे दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ जाएगी।
यह भी पढ़ें- Cocktail 2 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे शाहिद कपूर की फिल्म? थियेटर्स में कर चुकी है करोड़ों की कमाई
फिल्म में कौन-कौन से कलाकार दिखाई देंगे?
फिल्म में मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी मेन रोल में नजर आएंगे। इनके अलावा विक्रम सिंह चौहान और विजय राज भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन नवजोत गुलाटी ने किया है। कहानी भी उन्होंने कनिष्का के साथ मिलकर लिखी है।
तो अगर आपको भी सस्पेंस थ्रिलर फिल्में पसंद हैं, तो आपको यह फिल्म जरूर पसंद आएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह भी पढ़ें- भारत में ओटीटी से क्यों हटाई गई दिलजीत दोसांझ की Satluj? जानें क्या है पूरा विवाद
Image Credit- Instagram
