टीवी का पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ इन दिनों लगातार चर्चा में है। शो में कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ बॉलीवुड स्‍टार्स भी नजर आ रहे हैं। अब इस शो में एक ऐसी जोड़ी साथ दिखाई देने वाली है, जिसे स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

हम बात कर रहे हैं अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित की। दोनों स्‍टार्स लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और कई मौकों पर साथ नजर आ चुके हैं। अब करीब 25 साल बाद दोनों एक बार फिर टीवी स्क्रीन पर साथ दिखेंगे। इस बार मौका किसी फिल्म का नहीं बल्कि ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के खास एपिसोड का होगा। आइए इसके बारे में जानते हैं-

image credit- wiki

KBC-18 में साथ नजर आएंगे अमिताभ और माधुरी

माधुरी दीक्षित जल्द ही ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के मंच पर पहुंचने वाली हैं। मीडि‍या रिपोर्ट्स के मुताबिक, माधुरी अपने मराठी शो ‘कौन होनर करोड़पति’ को प्रमोट करने के लिए शो में स्पेशल गेस्ट बनकर आ रही हैं। अमिताभ बच्चन और माधुरी को एक बार फिर साथ देखने का मौका दर्शकों को म‍िलेगा।

पहले भी KBC का हिस्सा रह चुकी हैं माधुरी

आपको बता दें क‍ि माधुरी दीक्षित का ‘कौन बनेगा करोड़पति’ से पुराना कनेक्शन रहा है। वह साल 2001 में शो पर गेस्ट के तौर पर आई थीं। उस समय उन्होंने 50 लाख रुपये जीता था। इसके बाद माधुरी KBC के चौथे सीजन में भी दिखाई दी थीं।

image credit- imdb

1998 में ‘मखना’ गाने में साथ दिखे थे दोनों

अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित को एक साथ देखने का मौका दर्शकों को इससे पहले फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में मिला था। साल 1998 में आई इस फिल्म के गाने ‘मखना’ में दोनों साथ नजर आए थे। साल 1989 में डायरेक्टर टीनू आनंद दोनों को लेकर ‘शनाख्त’ नाम की फिल्म बना रहे थे, लेकिन बाद में यह फिल्म बंद हो गई थी। इसके अलावा कई इवेंट्स और शोज में भी दोनों साथ नजर आ चुके हैं।

अमिताभ बच्चन अभी भी काम में हैं एक्टिव

अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी फिल्मों और टीवी में काम कर रहे हैं। वह कमल हासन के साथ ‘कल्कि’ के अगले पार्ट की शूटिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही वह KBC-18 की शूटिंग में भी काफी समय दे रहे हैं। अमिताभ अगले महीने 84 साल के होने वाले हैं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Instagram