'लॉक अप' में इस हफ्ते एलिमिनेशन का गणित सबको हैरान कर देगा। पिछले हफ्ते योगेश रावत जेल से रिहा हुए थे और उनके एविक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा था। लोगों का कहना था कि योगेश एक मजबूत प्लेयर हैं और मेकर्स ने उन्हें जान-बूझकर बाहर किया है। इस हफ्ते जहां जजमेंट डे पर उर्फी जावेद और हिना खान गेस्ट बनकर आएंगे, वहीं एलिमिनेशन में भी बहुत बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार एक नहीं, बल्कि दो कंटेस्टेंट्स शो से बाहर होंगे और उनका एविक्शन भी सीधी तरह नहीं, बल्कि काफी शॉकिंग तरीके से होगा। चलिए आपको बताते हैं कि इस बार क्या खास होने वाला है?
'लॉक अप 2' में एलिमिनेशन में आएगा बड़ा ट्विस्ट
सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार हर्षद चोपड़ा शो से एलिमिनेट होंगे, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है। जजमेंट डे पर पहले हर्षद चोपड़ा का एविक्शन दिखाया जाएगा और फिर वो योगेश के साथ वापसी करेंगे।
इसके बाद वो सूफी और धीरज को चैलेंज करेंगे। सूफी और धीरज वो चैलेंज हार जाएंगे और हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत की शो में दोबारा एंट्री होगी।
शिवांगी के फैसले से किया था सबको हैरान
इस हफ्ते अपू्र्वा मुखीजा घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नहीं, बल्कि इंफॉर्मर बनकर पहुंची थीं। घर में 'क्रैकडाउन टास्क' हुआ, जिसमें कुछ कंटेस्टेंट के पास यह मौका था कि वो अपने साथ मुकाबले के लिए किसी ऐसे कंटेस्टेंट को चुन सके, जिसे वो सबसे कमजोर समझते हैं। ऐसे में शिवांगी जोशी ने हर्षद चोपड़ा का नाम लिया।
शिवांगी के इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया, क्योंकि शिवांगी और हर्षद अच्छे दोस्त हैं, लेकिन शिवांगी के इस फैसले का सीधा सा मतलब था कि वो हर्षद को कमजोर समझती हैं। हालांकि, शिवांगी के इस फैसले पर हर्षद ने कोई रिएक्ट नहीं किया, जिसने सभी कंटेस्टेंट और जेलर फराह खान को हैरान कर दिया। इस टास्क में हर्षद हार गए और उन पर एलिमिनेशन की तलवार लटकने लगी। बता दें कि जजमेंट डे पर फराह खान, हर्षद चोपड़ा पर उनकी चुप्पी के लिए भी कसेंगी।
यह भी पढ़ें- 'उसकी मम्मी मुझ पर...', शिल्पा शिंदे के 'लवबर्ड्स' कमेंट पर भड़के हर्षद चोपड़ा, शिवांगी को बताया बहन?
क्या पलटेगा हर्षद चोपड़ा का गेम?
हर्षद चोपड़ा के फैंस यह देखने के लिए एक्साइटेड हैं कि क्या शो में दोबारा एंट्री करने पर उनके गेम में बदलाव देखने को मिलेगा। बता दें कि शुरुआती हफ्तों से ही हर्षद के बारे में कहा जा रहा है कि वो खुद का गेम नहीं खेल रहे हैं, बल्कि सिर्फ शिवांगी को सपोर्ट कर रहे हैं। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या हर्षद अब अपने गेम को पूरी तरह बदलकर नए फॉर्म में नजर आएंगे या नहीं?
यह भी पढ़ें- क्या Lock Upp 2 में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के बीच बढ़ रही हैं नजदीकियां? पहले भी आ चुकी हैं लिंकअप की खबरें
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।
Image Courtesy: Netflix
