र‍ियलि‍टी शो Lock Upp Season 2 इन दि‍नों लगातार ट्रेंड में बना हुआ है। हर नए एप‍िसोड में ऐसे ट्व‍िस्‍ट देखने को म‍िल रहे हैं जि‍नकी वजह से दर्शकों की द‍िलचस्‍पी और भी ज्‍यादा बढ़ी जा रही है। हाल ही में हुए Judgement Day एप‍िसोड के बाद सोशल मीड‍िया पर एक नई बहस शुरू हो गई है। वजह हैं कंटेस्‍टेंट आकांक्षा चौधरी। शो में उनकी व‍िदाई तो द‍िखाई गई, लेक‍िन इसके बाद जाे बात सामने आई, उसने फैंस को कन्‍फ्यूज कर द‍िया है।

कई लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं क‍ि क्‍या आकांक्षा वाकई बाहर कर दी गईं हैं या मेकर्स ने कोई बड़ा दांव चला है। दरअसल, शो में जि‍स तरह से उनकी एग्‍ज‍िट द‍िखाई गई है और उसके पहले जो उन्‍हें इशारा क‍िया गया, उससे दर्शकों के मन में कई सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीड‍िया पर लगातार इसकी चर्चा हो रही है, लेक‍िन मेकर्स और नेटफ्ल‍िक्‍स की तरफ से अभी कोई ऑफ‍िश‍ियली जानकारी नहीं दी गई है। आइए इसके बारे में जानते हैं-

मिडवीक एविक्शन में बाहर हुईं दो कंटेस्टेंट

आपको बता दें क‍ि हाल ही में हुए लॉकअप सीजन 2 के म‍िडवीक एव‍िक्‍शन में दो कंटेस्‍टेंट्स को शो से अलव‍िदा कहना पड़ा। इसमें माधुरी जैन ग्रोवर और आकांक्षा चौधरी का नाम शाम‍िल था। मीड‍िया र‍िपोर्ट्स के मुताब‍िक, कंट्रोलर्स ने योगेश को बचाने का फैसला ल‍िया, ज‍िसके बाद माधुरी और आकांक्षा काे बाहर होना पड़ा। माधुरी ने तो नार्मल तरीके से शो को अलव‍िदा कह दि‍या, लेक‍िन आकांक्षा की एग्‍ज‍िट ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर द‍िया। इसकी वजह शो में क‍िया गया एक इशारा था।

यह भी पढ़ें- 'बात नहीं कर सकते...', शिल्पा शिंदे की वजह से बंद हुई हर्षद चोपड़ा-शिवांदी जोशी की बातचीत, Lock Upp में नया ट्विस्ट

आखिर क्यों शुरू हुई सीक्रेट रूम की चर्चा?

दरअसल, आकांक्षा के बाहर जाने से पहले शो के को-होस्‍ट र‍ितेश देशमुख ने एक ऐसी बात कही, ज‍िसने पूरा सीन ही पलट द‍िया था। उन्‍होंने कहा क‍ि अगर आकांक्षा की वापसी होती है तो वो नॉर्मल तरीके से नहीं होगी। इसी बात से सोशल मीड‍िया पर लोगों ने तरह-तरह की बातें करनी शुरू कर दी। ऐसे में कुछ लोगों का कहना है क‍ि आकांक्षा को शो से बाहर नहीं भेजा गया है बल्‍क‍ि सीक्रेट रूम में रखा गसा है।

यह भी पढ़ें- 13 साल की उम्र में राम कपूर संग हुई थी छेड़छाड़, एक्टर ने सालों बाद Lock Upp 2 में खोला राज

फिनाले के करीब पहुंच रहा है शो

ये तो आपके मालूम ही होगा क‍ि Lock Upp Season 2 की शुरुआत 27 जून को नेटफ्लिक्स पर हुई थी। शो को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं। जेल थीम पर बेस्‍ड इस रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स को टास्क, नॉमिनेशन और एविक्शन जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। जैसे-जैसे फिनाले करीब आ रहा है, वैसे-वैसे मुकाबला और कठिन होता जा रहा है। हर हफ्ते कोई न कोई नया ट्विस्ट देखने को म‍िल रहा ह‍ै।

क्‍या अगले एपि‍सोड में दूर होगी कन्‍फ्यूजन?

इतना जरूर है कि आकांक्षा की एग्जिट ने Lock Upp 2 को फिर से चर्चा में ला दिया है। अब दर्शकों की नजर आने वाले एपिसोड्स पर टिकी हुई हैं, जहां लोगों की कन्‍फ्यूजन दूर हो सकती है।

यह भी पढ़ें- 'हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन...', हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी ने 'लॉक अप 2' में बताया अपने रिश्ते का सच

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं, कयासों और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। हरज‍िंदगी इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करती है। शो 'लॉक अप सीजन 2' (Lock Upp Season 2) के मेकर्स या संबंधित ओटीटी प्लेटफॉर्म द्वारा आकांक्षा चौधरी की 'सीक्रेट रूम' में एंट्री को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा या पुष्टि नहीं की गई है।

Image Credit- Instagram