Lock Upp 2 में इस बार का जजमेंट डे एपिसोड (25 जुलाई, शनिवार) काफी दिलचस्प होने वाला है। लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि हिना खान शो में बतौर गेस्ट एंट्री करेंगी और उनके और शिल्पा शिंदे का फेस ऑफ देखने को मिलेगा। अब फाइनली इसका प्रोमो भी आउट हो चुका है। हिना खान और उर्फी जावेद इस वीकेंड 'लॉक अप 2' में गेस्ट के तौर पर कदम रखेंगे। बता दें कि हिना खान और शिल्पा शिंदे साल 2017 में 'बिग बॉस 11' की फाइनलिस्ट रही थीं। जहां शिल्पा ने शो की ट्रॉफी जीती थी, वहीं हिना फर्स्ट रनरअप रही थीं। उस दौरान भी दोनों के बीच काफी लड़ाई-झगड़े देखने को मिले थे।

हाल ही में जब शिल्पा शिंदे ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया था कि उन्होंने सालों पहले 'भाबी जी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर पर सेक्शु्अल हैरेसमेंट के झूठे आरोप लगाए थे, तो हिना ने उन्हें आड़े हाथों लिया था और सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर उन्हें गलत ठहराया था। अब 'लॉक अप 2' में भी इनकी तकरार देखने को मिलने वाली है। लेटेस्ट प्रोमो काफी दिलचस्प है। चलिए आपको बताते हैं कि शो में क्या कुछ खास होने वाला है?

Lock Upp 2 में होगा हिना खान और शिल्पा शिंदे का आमना-सामना

Lock Upp 2 में इस शनिवार को हिना खान और उर्फी जावेद शो में गेस्ट बनकर आएंगी। प्रोमो में दिखाया गया है कि उर्फी शो के कंटेस्टेंट्स से पूछती हैं कि सबसे ज्यादा खतरनाक प्लेयर कौन है, तो हर्षद चोपड़ा समेत ज्यादातर लोग शिल्पा शिंदे का नाम लेते हैं। इसके बाद हिना खान कहती हैं, "दैट्स शिल्पा शिंदे..लेडीज एंड जेन्टलमैन।"

 शिल्पा शिंदे कहती हैं कि शो में सभी लोग उनसे डरते हैं और डरना भी चाहिए। इसके जवाब में हिना खान कहती हैं, "तुम लोगों को ट्रेनिंग चाहिए कि किससे डरना चाहिए और किससे नहीं?" शिल्पा शिंदे को लगता है कि शो में सब लोग उनसे इनसिक्योर हैं। वहीं हिना खान कंटेस्टेंट्स को आगाह करते हुए कहती हैं कि वो लोग मिलकर किसी को ऊपर चढ़ाने के लिए सीढ़ी का काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'भाबी जी घर पर हैं' एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे पर भड़कीं हिना खान, झूठे सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोपों को लेकर लगाई फटकार; बोलीं- शर्म आनी चाहिए

हिना और शिल्पा के बीच फिर होगी बहस?

यह प्रोमो काफी दिलचस्प है और इसे देखने के बाद फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या हिना और शिल्पा के बीच दोबारा पुरानी बातों पर बहस देखने को मिलेगी, क्या 'बिग बॉस 11' की दुश्मनी से लेकर सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोपों तक की बातें फिर से उठाई जाएंगी?

प्रोमो देखने के बाद कई यूजर्स अलग-अलग तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि हिना खान अभी भी 'बिग बॉस 11' में अटकी हैं, वहीं शिल्पा शिंदे काफी आगे निकल चुकी हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "शिल्पा को अगर कोई सबक सिखा सकता है, तो वो सब शेर खान यानी हिना खान हैं।" देखना यह भी होगा कि क्या हिना का आना, शो में कोई नया ट्विस्ट लेकर आएगा।

 

यह भी पढ़ें- शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर फूटा हिना खान का गुस्सा, आकांक्षा चमोला-गौरव खन्ना के रिश्ते पर भी उठाए सवाल

 

शनिवार (25 जुलाई) के एपिसोड में शिल्पा शिंदे और हिना खान का फेस ऑफ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड और सेलेब्स के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।