नेटफ्लिक्स का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'लॉक अप 2' प्रीमियर के साथ ही सुर्खियों में हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इस शो का हिस्सा हैं और शो की शुरुआत से ही गोविंदा के अफेयर्स को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे करती नजर आई हैं। उन्होंने श्रेया कालरा संग बातचीत में शादी में धोखा मिलने की बात स्वीकारी थी और कहा था कि शादी की शुरुआत से ही गोविंदा के कई लड़कियों के साथ अफेयर्स रहे हैं। वहीं शिल्पा शिंदे ने जब गोविंदा के अफेयर्स को लेकर सवाल किया था, तो सुनीता भड़कती हुई नजर आई थीं। इस शो का आने वाला एपिसोड धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि गोविंदा जजमेंट डे पर विजिटर के तौर पर शो में पहुंचेगे। इसका प्रोमो भी सामने आ चुका है। शो में आते ही वो कुछ ऐसा कहेंगे, जो सभी को हैरान कर देगा। चलिए आप भी इस दिलचस्प प्रोमो पर नजर डाल लीजिए।
गोविंदा बोले- मैं अपने साथ गोली लेकर आया हूं
गोविंदा 'लॉक अप 2' में अपने मजाकिया अंदाज में ही नजर आए। उन्होंने फराह खान और रितेश देशमुख संग बातचीत में मजाक में कहा कि वो अपने साथ गोली लेकर आए हैं और अगर सुनीता चाहती हैं, तो वो सीने में गोली मार सकती हैं। बता दें कि साल 2024 में गोविंदा ने गलती से अपनी बंदूक से अपने ही पैर में गोली मार ली थी। इस बात को लेकर कई बार मजाक भी किया जा चुका है।
सुनीता कुछ वक्त पहले अपने भांजे कृष्णा अभिषेक के शो 'लाफ्टर शेफ्स' में पहुंची थीं। वहां उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि जब हीरो पत्नी के साथ वफादार रहता है, तो वो 'अंखियों से गोली' मारता है, लेकिन जब वो किसी और औरत के चक्कर में पड़ता है तो वह 'घुटनों पर गोली' मारता है। उनका यह स्टेटमेंट काफी वायरल हुआ था और सभी को लगा था कि वो गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की तरफ इशारा कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- 'शुरू से होता आया है', क्या गोविंदा ने शादी में दिया धोखा? 'लॉक अप 2' में सुनीता आहूजा ने खोल दी पोल
गोविंदा के अफेयर्स पर खुलकर बात कर चुकी हैं सुनीता
सुनीता लंबे समय से कई इंटरव्यूज, पॉडकास्ट और शोज में गोविंदा के अफेयर्स को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे कर चुकी हैं। 'लॉक अप 2' के एक हालिया एपिसोड में शिल्पा शिंदे ने जब उनके और गोविंदा के रिश्ते पर सवाल उठाए थे, तो उन्होंने कहा था, "मेरी जगह खुद को रखकर देखो...मैं जानती हूं कि मैं क्या झेल रही हूं...मेरे पति के 50 अफेयर हों तो भी वो मेरा मामला है...किसी और को उससे क्या...मैं उसे नहीं छोड़ूंगी..वो मेरा पति है और मैं उसकी पत्नी हूं।"
यह भी पढ़ें- 'मुझे यहां से जाना है', 'लॉक अप 2' में रो पड़ीं सुनीता आहूजा, याद आई गोविंदा की यह बात
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही, टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
