सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नया ट्विस्ट आ चुका है। तुलसी विरानी की पुरानी दुश्मन तृप्ति विरानी ने 'शांति निकेतन' में कदम रखा है और इसे देखकर सभी हैरान रह गए हैं। विरानी परिवार में इन दिनों गौतम के बेटे नकुल और वैष्णवी की शादी की धूम है, लेकिन इस बीच मेकर्स ने कहानी में एक नया ट्विस्ट डाल दिया है। बता दें कि तृप्ति विरानी का इतिहास काफी पुराना है और सीरियल के पहले पार्ट में भी तुलसी और उसके परिवार की खुशियों के आड़े आ चुकी है और एक बार फिर उसके इरादे कुछ वैसे ही हैं। चलिए आपको बताते हैं कि तृप्ति विरानी की एंट्री से सीरियल में क्या धमाल होने वाला है?

तृप्ति की एंट्री ने विरानी परिवार में मचाई हलचल

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की जिंदगी में मुश्किलें बढ़ाने तृप्ति विरानी वापस आ चुकी है। करण के दोस्त सुभाष की पत्नी के तौर पर तृप्ति ने 'शांति निकेतन' में कदम रखा है और सीरियल में काफी इमोशनल ड्रामा देखने को मिल रहा है। इधर सुभाष के बेटे सिड और करण की बेटी समायरा के बीच प्यार की शुरुआत होती दिख रही है, लेकिन करण इस शादी के खिलाफ है और कहता है कि उसने समायरा के लिए पति चुन लिया है। इसी बीच सीरियल में तृप्ति विरानी की एंट्री होती है।

आने वाले एपिसोड्स में सिड और समायरा के बीच नजदीकियां बढ़ती नजर आएंगी और तृप्ति दोनों के प्यार को हवा देगी, क्योंकि वो तुलसी से बदला लेने के लिए उसकी समधन बनना चाहती है। इससे पहले भी तृप्ति साहिल, करण, गौतम और तुलसी के लिए काफी मुश्किलें खड़ी कर चुकी है। बता दें कि सीरियल के पहले पार्ट में वो वह साहिल विरानी की पत्नी थीं और विरानी परिवार की बहू थीं। हालांकि, बाद में उसका कैरेक्टर सीरियल के मेन विलेन में बदल गया था।

यह भी पढ़ें- KSBKBT 2: तुलसी ने बदली 'शांति निकेतन' की काया, इस शख्स की वापसी से बदलेगी कहानी

मिहिर के राज से उठेगा पर्दा?

सीरियल में पिछले कुछ एपिसोड्स से मिहिर की एंट्री को लेकर चर्चा हो रहा है। तुलसी भी लगातार मिहिर के बारे में सवाल पूछ रही है। हालांकि, घर के बाकी सदस्य मिहिर के बारे में बात करने से बचते नजर आ रहे हैं।

पिछले एक एपिसोड में दिखाया गया था कि करण और गौतम मिलकर तय करते हैं कि वो मिहिर का राज तुलसी के सामने नहीं आने देंगे। इधर तुलसी ने फैसला लिया है कि वो मिहिर के बारे में पता करके रहेगी।

यह भी पढ़ें- KSBKBT 2: मिहिर का राज छिपाने के लिए एक हुए करण-गौतम, क्या सच जान पाएगी तुलसी?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में आए 10 साल के लीप के बाद इसकी कहानी काफी दिलचस्प हो गई है। जहां एक तरफ मिहिर का छुपा हुआ राज बाहर आने वाला है, वहीं दूसरी तरफ तृप्ति विरानी की एंट्री क्या धमाल मचाएगी, यह देखना होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।