एकता कपूर का पॉपुलर डेली सोप 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। सीरियल में लगातार आने वाले ट्विस्ट फैंस को बांधकर रखे हुए हैं। पिछले कुछ वक्त में सीरियल की स्टोरीलाइन में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जहां कई पुराने किरदार जैसे मंदिरा और अनुपम कपाड़िया ने वापसी की है, वहीं पार्थ की मौत का सच करण के सामने आ चुका है। खबरों की मानें तो यह सीरियल अब अपने आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है और जल्द ही ऑफएयर होने वाला है। चलिए आपको बताते हैं कि तुलसी और मिहिर की कहानी किस मोड़ पर खत्म होगी?

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' होने वाला है ऑफ एयर?

सोशल मीडिया पर वायरल कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय स्टारर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' नवंबर में ऑफएयर होने जा रहा है। लगभग 25 साल बाद जुलाई 2025 में एकता कपूर के इस पॉपुलर डेली सोप का दूसरा सीजन वापस लौटा था और तुलसी विरानी की कहानी एक बार फिर फैंस से जुड़ने लगी थी। अब बताया जा रहा है कि नवंबर 2026 में इस शो का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट होगा, जिसकी शूटिंग 20 अक्टूबर को की जाएगी। बता दें कि इसे लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आई है।

पहले भी कई बार आ चुकी हैं शो के बंद होने की खबरें

यह पहली बार नहीं है कि जब 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के ऑफ एयर होने की खबरें सामने आ चुकी हैं। हालांकि, कुछ महीने पहले मेकर्स ने एक ऑफिशियल पोस्ट के जरिए इन अफवाहों को खारिज किया था। हालांकि, इस बार इन खबरों में कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि अभी नहीं की जा सकती है।

क्या होगी मिहिर और तुलसी की कहानी की हैप्पी एंडिंग?

वायरल रिपोर्ट्स की मानें तो सीरियल के आखिर में तुलसी और मिहिर की कहानी की हैप्पी एंडिंग दिखाई जाएगी। तुलसी, विरानी परिवार के सभी दुश्मनों का खेल खत्म कर देगी और विरानी परिवार हंसी-खुशी फैंस से विदा लेगा।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में फिलहाल आ रहे हैं जबरदस्त ट्विस्ट

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में फिलहाल स्टोरीलाइन काफी दिलचस्प चल रही है। जहां एक तरफ मिहिर, तुलसी और अपने परिवार को भूल चुका है, वहीं दूसरी तरफ पार्थ की मौत का सच जानकर करण, नंदिन से अलग होना चाहता है। मंदिरा, मिहिर की तबियत का फायदा उठाकर उसे तुलसी से दूर रखने की कोशिश कर रही है, वहीं तुलसी ने मिहिर तक पहुंचने का संकल्प लिया है।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।

Image Courtesy: Jio Hotstar