टेलीविजन का सबसे फेमस और रोमांचक स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन (Khatron Ke Khiladi 15) जल्द ही फैंस को जबरदस्त डोज देने के लिए तैयार है। दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन की खूबसूरत और खतरनाक वादियों में होने जा रहे इस शो को हमेशा की तरह एक्शन मास्टर रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। इस बार प्रतियोगियों को पहले से ज्यादा कठिन और रोंगटे खड़े कर देने वाली चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन प्रीमियर वीकेंड के दौरान ही सेट पर एक बेहद चौंकाने वाला हादसा हो गया। अपनी बेबाकी और निडर अंदाज के लिए मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक एक बेहद खतरनाक हवाई स्टंट के दौरान अचानक बेहोश हो गईं। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि क्रू मेंबर्स को तुरंत एम्बुलेंस बुलानी पड़ी, जिससे पूरे सेट पर हड़कंप मच गया।
कैसे बिगड़ा स्टंट?
रुबीना दिलैक ने हमेशा की तरह इस बार भी अपने सफर की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में करने की प्लानिंग बनाई थी। स्टंट के दौरान उन्हें पानी के ऊपर उड़ रहे एक हेलीकॉप्टर से लटकी रस्सी की सीढ़ी पर चढ़ना था। रुबीना इस टास्क को पूरा करने उतरीं और बिना झिझक के पानी में छलांग लगा दी।
पानी में उतरते ही स्थिति अचानक बिगड़ गई और रुबीना का बैलेंस खो गया। पानी के अंदर ही वे बेहोश हो गईं। घटना की गंभीरता को देखते हुए शो की मेडिकल टीम और क्रू मेंबर्स तुरंत हरकत में आए। उन्हें तुरंत पानी से बाहर निकालकर एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।
घटना के बाद रुबीना दिलैक का बयान
इस खौफनाक हादसे से उबरने के बाद रुबीना दिलैक ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। उन्होंने बताया कि यह पल उनके जीवन के सबसे स्ट्रेसफुल पलों में से एक था। रुबीना ने बताया कि उन्होंने इस शो में अपनी जुड़वां बेटियों की वजह से हिस्सा लिया था, ताकि वे अपनी मां की बहादुरी पर गर्व कर सकें।
यह भी पढ़ें- 'इतनी गंदी बातें...' Lock Upp 2 में शिल्पा शिंदे पर भड़के विकास गुप्ता, शिवांगी जोशी पर कमेंट करना पड़ा भारी
बेहोशी के बाद क्या हुआ?
रुबीना ने कहा, "स्टंट के दौरान जब सब कुछ बदला, तो मुझे सिर्फ अपनी बेटियों का ख्याल आया। बेहोश होने के बाद सेट पर क्या हुआ, यह मुझे दूसरों ने बताया। मैं खुद प्रीमियर एपिसोड में इसे देखूंगी।" उन्होंने ऐसी स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाने और बेहतर मेडिकल देखभाल देने के लिए शो की पूरी टीम का धन्यवाद किया।
'खतरों के खिलाड़ी 15' का यह हादसा यह साबित करता है कि इस शो में सुरक्षा के इंतजामों के बावजूद डर और रिस्क का स्तर कितना असल होता है। ऐसे में इन स्टंस को घर पर करने की सलाह नहीं दी जाती है।
यह भी पढ़ें- सूफी मोतीवाला ने शिल्पा शिंदे को कहा Lock Upp की 'Worst Contestant', खोले राज
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: instagram/imdb
