'खतरों के खिलाड़ी 15' में इस हफ्ते धमाकेदार स्टंट्स देखने को मिले। यूं भी पहले हफ्ते से ही शो में जबरदस्त एक्शन हो रहा है, जिससे ऑडियंस को एंटरटेनमेंट का फुल डोज मिल रहा है, लेकिन इस हफ्ते स्टंट्स का लेवल और ज्यादा हाई था। बीती रात (23 अगस्त) को गौरव खन्ना शो से बाहर हो गए हैं। गौरव खन्ना, शगुन शर्मा और रुबीना दिलैक के बीच एलिमिनेशन टास्क हुआ। रुबीना और शगुन उस टास्क को जीतकर सुरक्षित हो गए, वहीं गौरव खन्ना को टास्क के दौरान चोट लग गई और वह परफॉर्म नहीं कर पाए। ऐसे में कल शो से उनका सफर खत्म हो गया। इसी के साथ अगले हफ्ते के एपिसोड्स की झलक भी देखने को मिली, जिसमें रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट्स पर जमकर भड़कते नजर आ रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आपके पसंदीदा शो में क्या कुछ खास हो रहा है?
'खतरों के खिलाड़ी 15' से एलिमिनेट हुए गौरव खन्ना
'खतरों के खिलाड़ी 15' से गौरव खन्ना एलिमिनट हो गए हैं। शो से एविक्ट होते हुए उन्होंने अपने तीन पसंदीदा कंटेस्टेंट्स भी बताए, जिनमें हर्ष गुजराल, ओरी और फरहाना भट्ट शामिल थे। गौरव ने कहा कि उन्होंने सोचा नहीं था कि वो ऐसा बोलेंगे, लेकिन फरहाना काफी अच्छा परफॉर्म कर रही हैं। इसके बाद हर्ष गुजराल ने चुटकी लेते हुए कहा कि भाई आज जो आप शो से एलिमिनेट हुए हैं, ये असल में फरहाना की ही दुआ कुबूल हुई है।
नए प्रोमो में कंटेस्टेंट्स पर भड़कते दिखे रोहित शेट्टी
'खतरों के खिलाड़ी 15' में अगले हफ्ते का प्रोमो काफी दिलचस्प है। रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट्स पर खूब भड़कते नजर आ रहे हैं। दरअसल, एक स्टंट करने में हर्ष गुजराल और शगुन शर्मा डरते हुए स्टंट करने के लिए मना कर देंगे और इसके बाद रोहित शेट्टी का पारा चढ़ जाएगा और वो सीधे शब्दों में कंटेस्टेंट्स को कह देंगे अगर स्टंट्स नहीं करना है, तो वो शो से जा सकते हैं। इस प्रोमो के सामने आने के बाद फैंस अगले हफ्ते के एपिसोड देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
यह भी पढ़ें- 'खतरों के खिलाड़ी 15' में स्टंट के दौरान घायल हुए गौरव खन्ना, पीठ पर दिखाए चोट के निशान
फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट
इस हफ्ते शो में कंटेस्टेंट्स को काफी खतरनाक स्टंट्स करने पड़े और एक स्टंट के दौरान फरहाना भट्ट फूट-फूटकर रोती हुई नजर आईं। उन्होंने रोते हुए रोहित शेट्टी से कहा, "छोड़ दो रोहित जी...लग रही है।" बता दें कि इस टास्क के दौरान फरहाना भट्ट को एक ट्रांसपेरेंट हेलमेट पहना था और उसके अंदर काफी सारे बिच्छू डाल दिए गए थे, जिन्हें हर्ष को बाहर निकालकर एक दूसरे बॉक्स में ट्रांसफर करना था। इस टास्क के दौरान फरहाना भट्ट काफी पैनिक हो गई थीं और रोते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें वापस इंडिया भेज दिया जाए, उन्हें शो नहीं करना है। हालांकि, कुछ वक्त बाद वह नॉर्मल हो गईं और उन्होंने व हर्ष ने अपनी टीम के लिए इस टास्क को जीता, वहीं गौरव खन्ना और रुबीना दिलैक यह टास्क हार गए।
यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15 पर भड़के इंटरनेट यूजर्स, स्टंट देखकर बोले- 'ये लोगों की जान के साथ खिलवाड़...'
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री, ओटीटी और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
