'खतरों के खिलाड़ी 15' का अगले हफ्ते फिनाले होने जा रहा है। 4 अक्टूबर को ऑडियंस को इस सीजन का विनर मिल जाएगा। रोहित शेट्टी के इस स्टंट बेस्ड शो का यह सीजन जबरदस्त हिट रहा। इस सीजन में जहां कई नए खिलाड़ी नजर आए, वहीं कुछ पुराने खिलाड़ी भी शो का हिस्सा बने। 'Old Vs New' की थीम पर शुरू हुए इस सीजन का इस हफ्ते सेमीफाइनल हुआ और शो को पहला फाइनलिस्ट मिल गया। बीती रात शो से रुहानिका धवन का सफर खत्म हो गया। फिनाले के इतने करीब आकर वह शो से एलिमिनेट हो गईं। चलिए आपको बताते हैं कि वह कौन-सा खिलाड़ी है जिसने टॉप 5 में जगह बना ली है और रुहानिका कैसे एविक्ट हुईं?
रुहानिका धवन हुईं 'खतरों के खिलाड़ी 15' से एलिमिनेट
बीती रात के एपिसोड में रुहानिका धवन रोहित शेट्टी के शो से बाहर हो गई हैं। वह शो की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी थीं। 18 साल की उम्र में इतने मुश्किल शो के सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए होस्ट रोहित शेट्टी ने उनकी खूब तारीफ की। बता दें कि इस हफ्ते शो में फिर से टीम का ट्विस्ट डाला गया था। एक टीम के कैप्टन ऋत्विक धंजानी थे और एक के कैप्टन अविनाश मिश्रा बने थे। आखिर में ऋत्विक धंजानी की टीम हार गई और उसके दो सदस्य सीधे एलिमिनेशन में पहुंच गए। इसमें रुहानिक धवन और रूबीना दिलैक शामिल थे। एलिमिनेशन स्टंट में रूबीना ने रुहानिका को हरा दिया और रुहानिका एलिमिनेट हो गईं।
यह भी पढ़ें- KKK 15: फरहाना भट्ट या अविनाश मिश्रा, क्या सामने आ गया है विनर का नाम? जानें वायरल दावों का सच
अविनाश मिश्रा बने पहले फाइनलिस्ट
अविनाश मिश्रा 'खतरों के खिलाड़ी 15' के पहले फाइनलिस्ट बन गए हैं। उन्होंने टॉप 5 में अपनी जगह पक्की कर ली है। बता दें कि उनके और करण वाही के बीच एक वॉटर स्टंट हुआ, जिसे जीतकर अविनाश मिश्रा सीधा फिनाले में पहुंच गए और अब उन्हें सीधा फिनाले स्टंट से पहले वाला स्टंट परफॉर्म करने का मौका मिलेगा।
अगले हफ्ते होगा 'खतरों के खिलाड़ी 15' का फिनाले
'खतरों के खिलाड़ी 15' अगले हफ्ते अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच जाएगा। शो में अभी करण वाही, ऋत्विक धंजानी, अविनाश मिश्रा, ऑरी, रूबीना दिलैक, फरहाना भट्ट और हर्ष गुजराल मौजूद हैं। अब देखना होगा कि कौन-सा सदस्य अविनाश मिश्रा के साथ टॉप 5 में पहुंचेगा और फिर कौन इस सीजन की ट्रॉफी उठाएगा?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
