'खतरों के खिलाड़ी 15' को ऑन एयर हुए तीन हफ्ते हो चुके हैं और यह शो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। रोहित शेट्टी के इशारों पर अपने चेहेत सेलेब्स को स्टंट्स करते देखना फैंस को खूब पसंद आ रहा है। शो में पहले हफ्ते शगुन शर्मा एलिमिनेट होने वाली थीं, लेकिन उस हफ्ते होस्ट ने 'नो एलिमिनेशन' अनाउंस कर दिया और शगुन सेफ हो गईं। इसके बाद विशाल सिंह पिछले हफ्ते एलिमिनेट हुए, लेकिन इस हफ्ते उनकी शो में वापसी हो गई है। वहीं बीती रात (16 अगस्त) को अविका गौर का KKK 15 में सफर खत्म हो गया है। जहां उनके एलिमिनेशन से उनके फैंस निराश हैं, वहीं इसी बीच उनकी एक इंस्टा स्टोरी काफी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने फरहाना भट्ट से माफी मांगी है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?
फरहाना भट्ट और अविका गौर के बीच क्या हुआ था?
'खतरों के खिलाड़ी 15' में इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स की अदला-बदली हुई। पुराने बैच के कई कंटेस्टेंट्स को नए बैच में शामिल किया गया और नए बैच के कुछ कंटेस्टेंट्स को पुरानै बैच में भेजा गया। ऐसे ही एक टास्क के दौरान अविका गौर को फरहाना भट्ट की टीम में शामिल किया गया। हालांकि, जब कंटेस्टेंट्स से वोटिंग करवाई गई थी, तो फरहाना ने कहा था कि वो चाहती हैं कि रुबीना उनकी टीम में शामिल हो, लेकिन सभी के वोट्स से अविका गौर आखिर में फरहाना भट्ट की टीम का हिस्सा बनीं। इसके बाद जब अविका, फरहाना भट्ट की टीम में आईं, तो फरहाना ने उनका स्वागत किया। हालांकि, उस वक्त अविका ने काफी चिढ़ते हुए जवाब दिया और कहा कि आप तो ऐसा मत बोलिए, क्योंकि आप तो चाहती ही नहीं थीं कि मैं आपकी टीम में आऊं। इस रिएक्शन से बाकी कंटेस्टेंट्स और फैंस सभी हैरान रह गए थे।
अविका गौर ने फरहाना भट्ट से क्यों मांगी माफी?
इसी बात को लेकर अविका गौर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक स्टोरी शेयर करते हुए फरहाना भट्ट से माफी मांगी। उन्होंने लिखा, "मुझे सच में अपना बर्ताव पसंद नहीं आया...मैं आपसे माफी मांगती हूं। टीम पर अपसेट होकर आप पर रिएक्शन निकालना गलत था। ढेर सारा प्यार।" उन्होंने इस स्टोरी में फराहान को भी टैग किया था। इस स्टोरी को फरहाना भट्ट ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए अविका को कहा कि वो उनसे नाराज नहीं हैं और वो इस बात को भूल जाएं।
यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15 पर भड़के इंटरनेट यूजर्स, स्टंट देखकर बोले- 'ये लोगों की जान के साथ खिलवाड़...'
अविका गौर हुईं एलिमिनेट
अविका गौर इस हफ्ते 'खतरों के खिलाड़ी 15' से एलिमिनेट हो गई हैं। बता दें कि ऑरी और अविका गौर, बॉटम 2 में थे और दोनों के बीच एलिमिनेशन टास्क हुआ। इस टास्क को कम वक्त में पूरा करके ऑरी सेफ हो गए और अविका शो से बाहर हो गईं।
यह भी पढ़ें- 'खतरों के खिलाड़ी 15' में स्टंट के दौरान घायल हुए गौरव खन्ना, पीठ पर दिखाए चोट के निशान
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
