'बिग बॉस 20' में रिश्तों के समीकरण लगातार बदलते हुए नजर आ रहे हैं। खासकर 'वीकेंड के वार' के बाद घर के अंदर कभी किसी नई दोस्ती की शुरुआत होती है, तो कभी कोई पुराना रिश्ता टूट जाता है। पिछले कुछ हफ्तों से जहां लव गिल और स्काउट के 'भाई-बहन' के रिश्ते पर बहस छिड़ी हुई थी, वहीं अब कनिका मान ने लव और गुल्लू को लेकर ऐसा दावा किया है, जिसने ऑडियंस को हैरान कर दिया है। हालिया एपिसोड में कनिका मान यह कहते हुई नजर आईं कि लव गिल ने शो के शुरुआत में गुल्लू के साथ लव एंगल दिखाने की पूरी कोशिश की थी। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला?

कनिका ने लव गिल और गुल्लू को लेकर किया यह दावा

कनिका मान, लव गिल से बातचीत में यह कहती हुई नजर आईं कि शो की शुरुआत में लव का इरादा गुल्लू के साथ रोमांटिक रिलेशन बनाने का था। कनिका ने कहा, "तुमने गुल्लू के साथ पूरा ट्राई किया है...तेरा पूरा प्लान था लव एंगल दिखाने का...तेरा तो आधा रिश्ता शुरू हो रहा था।" कनिका के इस दावे को लव ने गलत बताया और कहा कि उन्होंने कभी गुल्लू को रोमांटिक तरीके से अप्रोच करने की कोशिश नही की और उन्हें हमेशा बस अच्छा दोस्त ही माना। हालांकि, कनिका के इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर लोग गुल्लू और लव के रिश्ते को लेकर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

गुल्लू ने लव से पूछा ये सवाल

इस बातचीत के दौरान गुल्लू भी वहां पहुंचे और लव से पूछा कि अगर वह शो की शुरुआत से ही लव को अप्रोच करते, तो उनका क्या रिएक्शन होता? इसके जवाब में लव शरमाती हुई नजर आईं। हालांकि, लव और गुल्लू दोनों ने ही साफ किया कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। बता दें कि जबसे लव और स्काउट के बीच दूरियां आई हैं, तबसे गुल्लू संग लव का बॉन्ड फिर से चर्चा में आ गया है।

स्काउट ने भी लगाए लव पर इल्जाम

बात अगर स्काउट और लव के रिश्ते की करें, तो इन दोनों बीच फिलहाल घर में दूरियां नजर आ रही हैं। स्काउट घर में कहते हुए नजर आए हैं कि अब उन्हें लव के सारे इमोशंस फेक लगने लगे हैं और ऐसा लग रहा है जैसे वह शुरू से ही दिखावा कर रही थीं। बता दें कि स्काउट और लव खुद को भाई-बहन बताते हैं, लेकिन इनके बर्ताव से कहानी कुछ और नजर आती है। सलमान खान, रोहित शेट्टी और स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने भी दोनों के बॉन्ड को लेकर सवाल उठा चुके हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
Image Courtesy: Jio Hotstar