'लॉक अप 2' की शुरुआत के साथ ही गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता सुर्खियों में आ गया। दरअसल शो के पहले एपिसोड में ही आकांक्षा ने बताया कि वो और गौरव एक साल से अलग रह रहे हैं और दोनों तलाक लेने वाले हैं। इसके बाद इनके रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि आकांक्षा और गौरव ने शो के मेकर्स के साथ मिलकर यह पब्लिकसिटी स्टंट प्लान किया है। शो के अंदर भी आकांक्षा कई बार गौरव और उनकी शादी और सेपरेशन पर बात करती नजर आईं। इसी बीच गौरव खन्ना के 'लॉक अप 2' में कदम रखने की खबरें आने लगी हैं। क्या वाकई 'बिग बॉस 19' के विनर और आकांक्षा चमोला के पति गौरव खन्ना लॉक अप में कैदी बनने वाले हैं, चलिए आपको बताते हैं।

क्या 'लॉक अप 2' में एंट्री करेंगे गौरव खन्ना?

सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट्स की मानें तो गौरव खन्ना, लॉक अप 2 में एंट्री कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि शो में और ड्रामा क्रिएट करने के लिए मेकर्स की तरफ से यह ट्विस्ट प्लान किया गया है। हालांकि, इस बारे में अभी मेकर्स या गौरव की तरफ से कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है, लेकिन ऐसा दावा किया जा रहा है कि गौरव जल्द की इस शो का हिस्सा बनेंगे।

उनकी एंट्री से यह भी काफी हद तक साफ हो जाएगा कि क्या वाकई आकांक्षा और गौरव अलग होने वाले हैं या फिर तलाक की बात केवल एक रियलिटी शो ड्रामा है। गौरव के शो में आने की अटकलें फैंस को इसलिए भी सच लग रही हैं, क्योंकि पहले भी कई रियलिटी शोज में कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ से जुड़े इस तरह के ट्विस्ट दिखाए जा चुके हैं।


यह भी पढ़ें- क्या 'बच्चे' की वजह से टूटा गौरव-आकांक्षा का रिश्ता? Lock Upp 2 में एक्ट्रेस ने किया खुलासा

गौरव खन्ना ने आकांक्षा को लेकर कही थी यह बात

आकांक्षा के तलाक के ऐलान के बाद गौरव खन्ना लाफ्टर शेफ के सेट पर स्पॉट हुए थे और वहां उनसे जब आकांक्षा के बारे में सवाल पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि वो उनकी बीवी है और वो उन्हें पूरा सपोर्ट करते हैं कि वो जीतकर आएं। हालांकि, तलाक के सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था।

आकांक्षा और गौरव के बीच इस वजह से आईं दूरियां

लॉक अप के एक एपिसोड में आकांक्षा, सूफी और श्रेया से उनके और गौरव के रिश्ते के बार में बात करती नजर आई थीं। आकांक्षा ने कहा था कि वो मां नहीं बनना चाहती हैं, लेकिन वक्त के साथ उन्हें एहसास हुआ कि गौरव के अंदर पिता बनने की बहुत चाहत है और ऐसे में दोनों ने अलग होना की बेहतर समझा।

इस वीकेंड होगा पहला एलिमिनेशन

'लॉक अप 2' में इस वीकेंड पहला एलिमिनेशन होगा। इस बार श्रेया कालरा, सूफी मोतीवाला, श्रेष्ठा अय्यर, आकांक्षा चमोला और माधुरी जैन ग्रोवर पर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है। ऐसे में देखना होगा कि कौन जेल से रिहा होता है। बता दें कि लॉक अप 2 को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और इस शो ने कुछ ही दिनों में नेटफ्लिक्स इंडिया पर नंबर 1 की जगह बना ली है।

यह भी पढ़ें- 'मेरी बेटी को मीडिया के आगे विलेन बनाया', क्या आकांक्षा चमोला के पिता ने गौरव खन्ना पर लगाए इल्जाम?


आकांक्षा चमोला के स्टेटमेंट के बाद से ही गौरव और उनका रिश्ता सुर्खियों में आ गया है। ऐसे में अगर गौरव खन्ना 'लॉक अप 2' में एंट्री करते हैं, तो यह काफी दिलचस्प होगा। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Akanskha Chamola