नेटफ्लिक्स के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'लॉक अप 2' के पहले एपिसोड से ही आकांक्षा चमोला चर्चा में आ गई हैं। शो के प्रीमियर एपिसोड में उन्होंने बताया कि वो और गौरव तलाक ले रहे हैं। इस खुलासे ने सभी फैंस को चौंका दिया। इसके बाद से 'लॉक अप के अंदर उन्होंने अपनी शादी से जुड़ी कई ऐसी बातें कहीं, जो सुर्खियां बटोर रही हैं। आकांक्षा ने एक एपिसोड में इस बात का भी जिक्र किया कि गौरव को पिता बनने की बहुत चाहत है, लेकिन वो मां नहीं बनना चाहती हैं। इस वजह से दोनों ने अलग होने के बारे में सोचा। जबसे आकांक्षा ने तलाक की बात कही, तभी से सभी को इस पूरे मुद्दे पर गौरव के रिएक्शन का इंतजार था। अब फाइनली गौरव खन्ना ने आकांक्षा के तलाक के ऐलान पर चुप्पी तोड़ी है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
तलाक की बात पर गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी
आकांक्षा ने जहां एक तरफ तलाक का ऐलान किया है, वहीं दूसरी तरफ गौरव ने इस बात पर ऐसा रिएक्शन दिया है जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। गौरव खन्ना जल्द ही 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आने वाले हैं।
हाल ही में वो 'लाफ्टर शेफ्स' के सेट पर पहुंचे और वहां जब पैप्स ने उनसे इन बातों के बारे में सवाल किया, तो उन्होंने जवाब में कहा, "बिल्कुल पहले जैसा हाल है...प्यार आज भी उतना ही है और उसके लिए पूरा सपोर्ट है...मैं आकांक्षा को हमेशा सपोर्ट करूंगा...वो मेरी बीवी है यार, तो मैं पीछे क्यों हटूं...मैं हमेशा आकांक्षा के साथ खड़ा रहूंगा, वो शो में अच्छा खेले और जीतकर आए।" गौरव का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोगों ने उनके मैच्योर नेचर की तारीफ की, तो कई यूजर्स ने कहा कि उनके रिएक्शन से साफ है कि तलाक की बात झूठी है।
यह भी पढ़ें- 'हर वाइफ को पति में कमी दिखती है', गौरव खन्ना संग तलाक के ऐलान के बाद आकांक्षा चमोला का पुराना बयान वायरल
क्या पीआर स्टंट है गौरव-आकांक्षा के तलाक की बात?
गौरव-आकांक्षा के तलाक को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। कई लोगों का कहना है कि यह सब एक पीआर स्टंट है। लोगों को लगता है कि शो के पहले दिन से लाइमलाइट में आने के लिए आकांक्षा और गौरव ने मेकर्स के साथ मिलकर यह दांव खेला है।
सोशल मीडिया पर कई लोग यह सवाल भी पूछ रहे हैं कि अगर दोनों के बीच एक साल से अनबन है और वो अलग रह रहे हैं, तो 'बिग बॉस 19' और सोशल मीडिया पर प्यार का दिखावा करने का क्या मतलब है? बता दें कि शो के एक एपिसोड में आकांक्षा यह भी कहती नजर आईं कि उनकी शादी कम उम्र में हो गई थी, ऐसे में वो खुद को एक्सप्लोर नहीं कर पाईं।
यह भी पढ़ें- 'मेरी बेटी को मीडिया के आगे विलेन बनाया', क्या आकांक्षा चमोला के पिता ने गौरव खन्ना पर लगाए इल्जाम?
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में है। लॉक अप के अंदर आकांक्षा भी उनके रिश्ते के बारे में कई तरह की बातें करती नजर आ रही हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Akanskha Chamola
