एकता कपूर का सुपरनेचुरल शो 'नागिन' सालों से ऑडियंस के दिलों पर राज कर रहा है। इस फ्रेंचाइजी के अब तक सात सीजन आ चुके हैं और पिछले 11 सालों में इसने इच्छाधारी नागिन के किरदार और रहस्यमयी कहानी के दम पर फैंस के दिलों में खास पहचान बनाई है। 'नागिन 1' में मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी ने लीड रोल प्ले किया था और इनकी केमिस्ट्री को फैंस ने खूब प्यार दिया था। इसके बाद शो में सुरभि ज्योति, निया शर्मा, प्रियंका चहर चौधरी और सुरभि चंदाना समेत कई एक्ट्रेसेस नागिन के किरदार में नजर आ चुके हैं। बीते कल ( 17 अगस्त) नाग पंचमी के मौके पर एकता कपूर ने 'नागिन' फ्रेंचाइजी को लेकर एक ऐसा ऐलान किया है, जिसने फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ा दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि एकता ने क्या कहा है?

एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर किया बड़ा ऐलान

एकता कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए एक वीडियो शेयर किया है और इसमें 6 नागिनों की झलक दिखाई है। इस वीडियो में मौनी रॉय, सुरभि चंदना, सुरभि ज्योति, प्रियंका चाहर चौधरी, तेजस्वी प्रकाश, अदा खान, अनीता हसनंदानी और निया शर्मा नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "कुछ रोमांचक आने वाला है! इसका इंतजार करें, हैप्पी नाग पंचमी।" इस वीडियो में बताया गया है कि एकता कपूर और बालाजी टेलीफिल्म्स अब इस फ्रेंचाइजी को टीवी से आगे ले जाने के लिए तैयार हैं। हालांकि, एकता ने अभी ऑफिशियली फिल्म का ऐलान नहीं किया है, लेकिन इस वीडियो को देखकर फैंस यही कयास लगा रहे हैं कि एकता अब नागिन फ्रेंचाइजी को बड़े परदे पर लेकर आने वाली हैं।

फैंस कर रहे हैं इस बात का इंतजार

एकता कपूर के इस वीडियो ने फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ा दिया है। खासकर मौनी रॉय को नागिन के रूप में देखने के लिए फैंस बेताब हैं। बता दें कि यूं तो इस फ्रेंचाइजी के कई सीजन हिट रहे हैं, लेकिन सीजन 1 को सबसे ज्यादा प्यार मिला था। 'नागिन 1' में मौनी रॉय ने शिवन्या का किरदार निभाया था और जैसे ही एकता ने यह वीडियो शेयर की, कमेंट सेक्शन में फैंस मौनी रॉय को फिर से शिवन्या के किरदार में देखने की इच्छा जताने लगे। कई फैंस ने लिखा कि मौनी रॉय का वह रोल आइकॉनिक था और कोई उसकी बराबरी नहीं कर सकता है।

यह भी पढ़ें- Naagin 7: टीआरपी में जबरदस्त फिर भी सोशल मीडिया पर क्यों ट्रोल हो रहा है 'नागिन 7'? फैंस बोले-जनता को न बनाएं बेवकूफ

साल 2015 में हुई थी 'नागिन' की शुरुआत

एकता कपूर ने साल 2015 में टीवी चैनल कलर्स पर 'नागिन' फ्रेंचाइजी की शुरुआत की थी। इसके अब तक 7 सीजन आ चुके हैं। इसका सातवां सीजन दिसंबर, 2025 में ऑनएयर हुआ था और जून, 2026 में खत्म हुआ था। इस सीजन में प्रियंका चहर चौधरी, अनंता के रोल में नजर आई थीं।


यह भी पढ़ें- 'नागिन 7' ने टीआरपी लिस्ट में मचाया धमाल, इस हफ्ते आएंगे बड़े ट्विस्ट्स; दुश्मनों के आगे खुल जाएगा 'नागरानी' का राज


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।