दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज ने कल 3 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर दस्तक दी है। यह फिल्म लंबे समय से विवादों में फंसी थी और सेंसर बोर्ड से 3 साल से भी लंबी लड़ाई के बाद अब फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। हनी त्रेहान के निर्देशन में बनी यह फिल्म पंजाब के ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जसवंत सिंह खालड़ा की रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है। इस फिल्म में न्याय की वो लड़ाई लड़ी गई है, जो सभी को इमोशनल कर रही है। इसे शानदार रिव्यूज मिले हैं। एक्स (ट्विटर) पर कई यूजर्स लिख रहे हैं कि यह फिल्म आपको रोने पर मजबूर कर देगी। फिल्म मे दिलजीत की एक्टिंग भी बहुत कमाल बताई जा रही है। यही वजह है कि यह फिल्म ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है। चलिए आपको बताते हैं कि इसमें क्या कुछ खास है
ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है 'सतलुज'
दिलजीत दोसांझ और अर्जुन रामपाल की फिल्म सतलुज एक बायोग्राफिकल क्राइम-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में दिलजीत एक मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा की भूमिका में हैं। फिल्म को लगभग सभी मूवी क्रिटिक्स और ऑडियंस ने अच्छे रिव्यूज दिए हैं। फिल्म की कहानी 1990 के दशक में पंजाब में हजारों लोगों के अचानक गायब होने, उनके परिवार वालों के उन्हें ढूंढने और उनके अंतिम संस्कार का सच पता लगाने के इर्द-गिर्द घूमती है।
इसकी कहानी में उन परिवारों के दर्द और इस पूरे मामले को काफी सेंसिटिव और रोंगटे खड़े करने वाले अंदाज में दिखाया गया है। एक आम आदमी कैसे सिस्टम से लड़ता है और कैसे सच सामने आता है, फिल्म में इस बखूबी दिखाया गया है।
बिना कट के हुई है रिलीज
इस फिल्म का टाइटल दो बार बदला गया। पहले इसका टाइटल 'घल्लूघारा' रखा गया था, फिर सेंसर बोर्ड के सर्टिफिकेशन प्रोसेस के दौरान इसे 'पंजाब 95' नाम दिया गया। अब इसे 'सतलुज' नाम के साथ रिलीज किया गया है। बता दें कि तीन साल पहले सेंसर बोर्ड द्वारा 127 सीन में कट लगाने की बात कही गई थी। हालांकि, इसे ओटीटी पर अब बिना कट के रिलीज किया गया है। दिलजीत ने इंस्टाग्राम लाइव में साफ किया कि फिल्म को बिना किसी कट के ओरिजनल वर्जन में रिलीज किया गया है।यह भी पढ़ें- OTT पर ट्रेंड कर रही है यह जबरदस्त वेब सीरीज, 5 एपिसोड की कहानी कर रही है ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन
'सतलुज' देखकर क्या है ऑडियंस का कहना?
यह भी पढ़ें- Raakh सीरीज के रंगा-बिल्ला केस से डर गए थे धर्मेंद्र, बॉबी देओल का क्या था इस मामले से कनेक्शन?
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन के साथ।
