'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लंबे समय से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। इस शो को जल्द ही 18 साल पूरे होने वाले हैं। शो से दया बेन (दिशा वकानी), तारक मेहता (शैलेश लोढ़ा) और अंजलि मेहता (नेहा मेहता) समेत कई सितारे विदा ले चुके हैं। इनमें से कुछ की जगह नए चेहरों ने ले ली है, तो कुछ का रिप्लेसमेंट अभी तक नहीं मिल पाया है। हालांकि, शो की टीआरपी पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा है। पिछले कुछ समय से खबरें आ रही थीं कि शो में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी भी इस शो को अलविदा कहने वाले है। इस खबर ने उनके फैंस को परेशान कर दिया था। हालांकि, दिलीप जोशी ने इन बातों पर चुप्पी तोड़ते हुए इन्हें पूरी तरह गलत बताया है और कहा है कि वो शो नहीं छोड़ने वाले हैं। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

'तारक मेहता...' छोड़ने की खबरों को दिलीप जोशी ने बताया गलत

'तारक मेहता...' में दिलीप जोशी यानी जेठालाल तो सभी के फेवरेट हैं। पिछले कुछ वक्त से खबरें आ रही थीं कि दिलीप जोशी शो को छोड़ने वाले हैं या फिर उनका स्क्रीन टाइम कम हो सकता है और मेकर्स कुछ वक्त पहले ही शो का हिस्सा बनीं राजस्थानी फैमिली पर फोकस करने वाले हैं।

अब दिलीप जोशी ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है। शो के सेट पर रखी गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिलीप जोशी ने इन बातों का जवाब देते हुए कहा, "आजकल लोग व्यूज पाने के लिए ऊंटपटांग मनगढ़ंत स्टोरीज पब्लिश कर देते हैं...मैं न्यूज एंजेसियों और मीडिया हाउस से अनुरोध करता हूं कि ऐसा कुछ पब्लिश करने से पहले एक बार प्रोडक्शन हाउस या जिसके बारे में खबर है, उससे बात करके कंफर्म कर लें कि क्या ये सच है या फेक है?" बता दें कि पहले भी कई बाद दिलीप जोशी के शो छोड़ने की अफवाहें सामने आ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- 'तारक मेहता...' में हुई 'धुरंधर' के जमील जमाली की वापसी, राकेश बेदी की एंट्री क्या लाएगी शो में ट्विस्ट?

18 साल से जेठालाल का किरदार निभा रहे हैं दिलीप जोशी

दिलीप जोशी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की शुरुआत के साथ ही शो में जेठालाल का रोल निभा रहे हैं और अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को एंटरनेट कर रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने इस रोल के लिए कोई ऑडिशन नहीं दिया था। शो के प्रोड्यूसर आसित मोदी ने उन्हें च्वॉइस दी थी कि वो चंपकलाल या जेठालाल, किसका रोल करना चाहते हैं? दिलीप जोशी ने जेठालाल के रोल के लिए हामी भरी थीं।

काफी मजेदार है शो का करंट ट्रैक

शो में फिलहाल दिखाया जा रहा है कि जेठालाल की दुकान 'गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स' सील हो गई है और जेठालाल परेशानियों में घिर गए हैं। तारक मेहता के साथ मिलकर जेठालाल इस मुश्किल से निकलने की कोशिश कर रहे हैं और इस बीच ऑडियंस को हंसी का फुल डोज मिल रहा है।

 

यह भी पढ़ें- आखिर 'तारक मेहता' के सेट पर क्यों फूट-फूटकर रोने लगे 'बाघा'? रोकनी पड़ी शूटिंग, संभालते नजर आए प्रोड्यूसर आसित मोदी

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Sony TV