'बिग बॉस 20' में बीती रात के एपिसोड में एक नहीं, बल्कि कई बड़े झगड़े देखने को मिले। जहां पहले अरिश्फा खान और काजी तौकीर के बीच जोरदार बहस हुई, वहीं कैप्टेंसी टास्क में काजी और स्काउट में लड़ाई देखने को मिली। काजी ने अरिश्फा को घटिया सोच वाली लड़की कहा और यह भी कहा कि उन्हें कोई मुद्दा नहीं मिलता, इसलिए वह बेकार की बातें करती हैं। घर के अंदर बीती रात एक बड़ा नियम भी टूटा और इसे लेकर बिग बॉस ने घरवालों को बड़ी सजा दे डाली। चलिए आपको बताते हैं कि बिग बॉस हाउस में क्या कुछ खास हुआ?

अरिश्फा खान पर बरसे काजी तौकीर

बीती रात के एपिसोड की शुरुआत में काजी तौकीर कपड़े प्रेस करते हुए दिखते हैं, तभी वह कहते हैं- इसमें से बाप निकला। इसके बाद अरिश्फा कहती हैं कि काजी घटिया बातें करते हैं और बिना सोचे-समझे कुछ भी बोलते हैं। अरिश्फा गुस्से में कहती हैं कि काजी ने उन्हें कहा-तेरा बाप निकला। इसके बाद काजी उन पर भड़क जाते हैं और कहते हैं कि उनका दिमाग घटिया है और वह बेकार की बातें करती हैं। काजी कहते हैं, "मैंने तेरा बाप नहीं बोला है... मैं ऐसा घटिया इंसान नहीं हूं...मैंने कल तुम्हें बोला कि बाप-बेटी वाला अब ओवर हो चुका है, तो मैंने उसी कॉन्टेस्ट में यही बात कही थी...सेंसलेस लड़की...मुझसे ऐसे बात मत करना, कुछ भी फालतू हरकत करती है।"

काजी ने ली अरिश्फा की साइड

जहां पहले अरिश्फा खान और काजी तौकीर के बीच बहस हुई, वहीं कैप्टेंसी टास्क में जब स्काउट ने अरिश्फा का पैर खींचा तो काजी उन पर जमकर बरसे और उन्होंने अरिश्फा की साइड ली। इसे लेकर जहां एक तरफ अरिश्फा ने उन्हें शुक्रिया कहा, वहीं दूसरी तरफ माही और काजी के दोस्त उनके खिलाफ हो गए। माही ने काजी से कहा कि अरिश्फा बच्ची नहीं है, जिसे वह हर बार प्रोटेक्ट करते हैं।

घरवालों को मिली बड़ी सजा

घर में बीती रात कैप्टेंसी टास्क भी शुरू हो चुका है और आज रात के एपिसोड में इस टास्क के दौरान यंग, स्काउट और काजी के बीच एक बार फिर लड़ाई होगी। बीती रात कैप्टेंसी टास्क शुरू होने से पहले घर का एक बड़ा नियम टूटा। घर के कैप्टन स्काउट के साथ दो घरवाले एक साथ वॉशरूम में घुसे और इसे लेकर बिग बॉस ने सजा के तौर पर 50 प्रतिशत राशन कटौती की घोषणा की।


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar