बिग बॉस 20 को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 'बिग बॉस' के 20वें सीजन का प्रीमियर 6 सितंबर की शाम को होगा। शो के प्रीमियर से पहले मेकर्स ने एक ऐसा प्रोमो शेयर किय है, जिसने पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। मनोज तिवारी एक बार फिर बिग बॉस के मंच पर नजर आए हैं, लेकिन इस बार उनके आने का मकसद कुछ और है। इसमें मनोज तिवारी अपनी बेटी रीति तिवारी के साथ नजर आ रहे हैं। मनोज तिवारी सीजन 4 के कंटेस्टेंट रहे हैं और इस बार उनकी बेटी शो में हिस्सा लेने जा रही हैं।
मैं अपनी बेटी के लिए आया हूं- मनोज तिवारी
प्रोमो की शुरुआत मनोज तिवारी के स्टेज पर आने से होती है। वह गाना गाते हुए सलमान खान के सामने पहुंचते हैं। सलमान उन्हें देखकर मजाक करते हैं कि एक बार फिर बिग बॉस में आ गए। इस पर मनोज बताते हैं कि इस बार वह खुद कंटेस्टेंट बनने के लिए नहीं आए हैं, बल्कि अपनी बेटी रीति को शो में छोड़ने के लिए आए हैं।
रीति तिवारी ने स्टेज पर किया परफॉर्म
रीति म्यूजिशियन हैं और प्रोमो में वह अपनी कला की एक झलक भी दिखाती हैं। सलमान उनसे बातचीत करते हैं और बिग बॉस के घर में कैसे रहना चाहिए, इसको लेकर मजाक करते हुए नजर आते हैं। उनका मजाक सुनकर मनोज तिवारी भी हंसते हुए अपना चेहरा छिपा लेते हैं। पिता और बेटी को साथ देखकर सलमान उनकी खिंचाई करते हुए नजर आते हैं।
सलमान खान ने क्यों कहा- बाप पर मत जाना?
रीति तिवारी से बात करते हुए सलमान को कहते हुए सुना जाता है कि तुम शो में अंडों को लेकर किसी से लड़ाई मत करना। इसके साथ ही वह उन्हें यह बोलते हुए भी नजर आते हैं कि ‘शो में ऐ बाप पे मत जाना’ वाली बात भी मत करना। सलमान की यह बात सुनते ही मनोज तिवारी हंसने लगते हैं।
इसे भी पढ़ें- 'खतरों के खिलाड़ी 15' में हुई गौरव खन्ना की वापसी, शो में आया अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट
सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेची रीती से ऐसा क्यों कहा?
दरअसल, इसका कनेक्शन मनोज तिवारी के बिग बॉस के दौरान की है। जब बिग बॉस 4 में मनोज तिवारी शो में थे, तब किचन में अंडों को लेकर काफी बहस हुई थी। मनोज और डॉली बिंद्रा के बीच झगड़ा हुआ था, क्योंकि शो में उस दिन मनोज नाश्ते में आमलेट खाना चाहते थे। उस दिन डॉली बिंद्रा उन्हें आमलेट देने की बजाय कह रही थी कि पहले जो खाना बचा हुआ है उसे खत्म करें।
इसे भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में एंट्री लेंगी बादशाह की दूसरी पत्नी ईशा रिखी? रैपर पर लगाए थे कई आरोप
इस बात पर मनोज तिवारी को गुस्सा आ जाता है और वह कहते नजर आते हैं कि "किचन किसी के बाप का नहीं है" इस बात पर डॉली चिल्लाते हुए कहती हैं कि "बाप पर बोलना नहीं"। इसी बात को लेकर सलमान खान स्टेज पर उनकी खिंचाई करते हुए नजर आते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।
image credit- JioHotstar
