'बिग बॉस' टीवी के सबसे पॉपुलर और कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शोज में से एक है। इसके हर सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। एक बार फिर यह शो अपने नए सीजन के साथ वापसी करने को तैयार है। 'बिग बॉस 20' का पहला प्रोमो आउट हो गया है। हमेशा की तरह इस बार भी सलमान खान ने होस्टिंग की कमान संभाली है। 'बिग बॉस 20' की प्रीमियर डेट भी सामने आ चुकी है। यह शो 6 सितंबर से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर आएगा। चलिए आपको बताते हैं कि इस सीजन में क्या धमाल होने वाला है और इस बार मेकर्स ने शो में कौन-से नए ट्विस्ट डाले हैं?
'बिग बॉस 20' की रिलीज डेट आई सामने
सलमान खान ने अपने धांसू अंदाज में 'बिग बॉस 20' की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। शो का पहला प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान एक घोड़े का साथ नजर आ रहे हैं। वो कह रहे हैं कि जो करण-अर्जुन में हुआ, वो बिग बॉस में दोबारा होगा। तथास्तु। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "एक से भले दो...बिग बॉस 6 सितंबर से जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर।"
इसके बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि नए सीजन में क्या कुछ खास होने वाला है। कई यूजर्स ने इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा कि शायद 'खतरों के खिलाड़ी 15' की तरह 'बिग बॉस 20' में भी पुराने कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि इस बार कंटेस्टेंट्स जोड़ियों में यह गेम खेलेंगे। हालांकि, अभी थीम और कंटेस्टेंट्स को लेकर मेकर्स की तरफ से और कोई खुलासा नहीं किया गया है।
'बिग बॉस 19' कौन जीता था?
'बिग बॉस 19' काफी धमाकेदार रहा था और गौरव खन्ना ने शो की ट्रॉफी अपने नाम की थी। वहीं फरहाना भट्ट फर्स्ट रनरअप रही थीं। अशनूर कौर, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल और अमाल मलिक जैसे कई सितारे पिछले सीजन का हिस्सा बने थे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
